'धूम 4' में विलन बनेगा साउथ का ये बड़ा एक्टर!
YRF की पिछली फिल्मों के विलन्स बहुत मज़बूत रहे हैं. फिर चाहे वो Shahrukh Khan की Pathaan में John हों या Salman Khan की Tiger 3 में Emraan.

यशराज फिल्म्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म Dhoom 4 को लेकर सुग-बुगाहट धीरे-धीरे तेज़ होने लगी है. फिल्म की कास्टिंग और इसके प्री-प्रोडक्शन को लेकर तरह-तरह की खबरें आने लगी हैं. अब खबर आ रही है कि स्पाय यूनिवर्स की इस फिल्म के विलन को फाइनल कर लिया गया है. सबकुछ ठीक रहा तो 'धूम 4' में Suriya मेन विलन का रोल प्ले कर सकते हैं.
पिछले कुछ सालों से यशराज फिल्म्स अपने हीरो के साथ-साथ अपने विलन पर भी बहुत फोकस कर रहा है. विलन का एक अलग और मज़बूत किरदार गढ़ रहा है. और फिल्मों की तरह स्पाय यूनिवर्स के विलन बहुत पावरफुल हैं. फिर चाहे वो 'पठान' वाले जॉन अब्राहम हों या 'टाइगर 3' वाले इमरान हाशमी. प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा अपने विलन्स को भी पूरी मज़बूती के साथ स्क्रीन पर दिखाना चाहते हैं. इसीलिए 'धूम 4' में सूर्या को कास्ट करने की बातें चल रही हैं.
Deccan Herald की रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा इन दिनों अयान मुखर्जी, विजय कृष्ण आचार्य और श्रीधर राघवन के साथ मिलकर 'धूम 4' पर काम शुरू कर चुके हैं. DH ने सोर्स के हवाले से खबर छापी. जिसमें बताया गया,
वैसे, अकेले 'धूम' फ्रेंचाइज़ की ही पुरानी फिल्मों को देखे तो इसके तीनों पार्ट के तीनों विलन बहुत मज़बूत रहे हैं. पहले पार्ट के जॉन अब्राहम हों, दूसरे के ऋतिक रोशन या तीसरे के आमिर खान. इसलिए ये तो तय है कि इसके चौथे पार्ट में किसी मज़बूत विलन को रखा जाएगा. पिछले दिनों ये खबर भी आई थी कि 'धूम 4' को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर सकते हैं. हालांकि इन दोनों ही खबरों पर अभी तक कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. इसलिए दी लल्लनटॉप फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं करता.
यशराज फिल्म्स ने 'धूम' फ्रेंचाइज़ की शुरुआत साल 2003 में की थी. इसमें अमिषेक बच्चन, जॉन अब्राहम, उदय चोपड़ा जैसे एक्टर्स थे. जॉन इसमें विलन की भूमिका में दिखे थे. इसके बाद साल 2006 में 'धूम 2' आई. जिसमें ऋतिक रोशन विलन बने थे. वहीं, 'धूम 3' में आमिर खान ने विलन का किरदार निभाया था. सूर्या की बात करें तो हाल ही में वो लोकेश कनगराज की फिल्म 'विक्रम' में दिखे थे. उनके किरदार रोलैक्स पर अब एक अलग फिल्म बन रही है. इसके अलावा वो 'कंगुवा' में भी दिखाई देंगे. जो 10 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज़ होगी.
वीडियो: 'धूम 4' में शाहरुख और राम चरण साथ नजर आएंगे? सच्चाई जान लीजिए

.webp?width=60)

