'किसी का भाई किसी की जान' पहले दिन कितनी कमाई करेगी?
ट्रेड पंडितों की मानें तो इस बार की ईद भी सलमान के लिए लकी साबित होने वाली है.

सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज़ होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. एक के बाद एक फिल्म के दो गाने भी रिलीज़ कर दिए गए हैं. पहले आया 'ओ बल्ले बल्ले', फिर उसके कुछ ही घंटों के बाद आया 'लेट्स डांस छोटू मोटू'. काफी अरसे बाद सलमान की कोई फिल्म ईद पर रिलीज़ होने वाली है. सलमान के फैन्स इसका बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. एक्स्पेक्टेशन एकदम हाई है. साढ़े तीन साल बाद सलमान खान बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फुल फ्लेज्ड रोल में.
ईद और सलमान खान की फिल्मों का सक्सेस से एक अपना रिश्ता है. अब क्योंकि 'किसी का भाई किसी की जान' भी ईद पर रिलीज़ हो रही है, तो ज़ाहिर सी बात है कि लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं. लेकिन एक बात और ध्यान रखनी होगी कि ये बात पैंडेमिक से पहले की है. कोरोना के बाद कई ऐसी फिल्में थीं, जिनसे उम्मीदें तो बहुत थीं पर वो बॉक्स ऑफिस पर परफॉर्म नहीं कर पाई. ‘शमशेरा’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’, ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘जर्सी’, ‘हीरोपंती 2’. ये कुछ ऐसी फिल्में रहीं जो कोविड के बाद रिलीज़ हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फेल रहीं. ऑफ़कोर्स ये सलमान खान की फिल्में नहीं हैं, लेकिन इन सब में भी बड़े स्टार्स ने काम किया है.
‘ट्यूबलाइट’ और ‘भारत’ सलमान खान की वो फिल्में हैं ,जो ईद पर रिलीज़ हुई लेकिन उम्मीद के मुताबिक चल नहीं पाईं. शाहरुख़ खान की ‘पठान’ ने रिलीज़ के पहले दिन 57 करोड़ रुपये कमाकर हिंदी सिनेमा में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है. 'किसी का भाई किसी की जान' की ओपनिंग इससे कम रहने की आशंका जताई जा रही है. ऐसा फिल्म की एडवांस बुकिंग के हिसाब से कहा जा रहा है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के हिसाब से पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस को अगर मिला दें, तो अब तक लगभग 10,000 टिकट्स की अडवांस बुकिंग हुई हैं. ये नम्बर 14,000 तक जा सकते हैं.
'किसी का भाई किसी की जान' साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर ज़रूर बन सकती है. अभी 'तू झूठी मैं मक्कार' इस जगह पर है. अपने ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने 15 करोड़ 73 लाख की कमाई की थी. 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए कहा जा रहा है कि इसकी कमाई 20 करोड़ तक पहुंच सकती है.
फिल्म के पास चांस है कि ये सलमान खान की टॉप 10 ओपनर्स में शामिल हो जाए. एक नज़र इस लिस्ट पर भी डाल लेते हैं.
अब प्री बुकिंग के आधार पर हम ये कह सकते हैं कि सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' इस लिस्ट में बॉडीगार्ड के ऊपर जगह बना सकती है. देखते हैं क्या होता है.

.webp?width=60)

