The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • will Rajneeti 2, Gangaajal 3 make without Ranbir kapoor, Ajay devgn, Prakash Jha reveals

अजय देवगन-रणबीर कपूर के बिना बनेगी 'गंगाजल 3' और 'राजनीति 2'?

Ajay Devgn और Ranbir Kapoor की Gangaajal और Rajneeti के अगले पार्ट्स पर Prakash Jha ने बहुत बड़ा अपडेट दिया है.

Advertisement
pic
25 नवंबर 2024 (पब्लिश्ड: 05:03 PM IST)
ajay devgn, ranbir kapoor, gangajal 3, rajneeti 2
अजय देवगन और रणबीर की 'गंगाजल' और 'राजनीति' सुपरहिट फिल्म है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Ajay Devgn और Ranbir Kapoor दोनों ही इंडस्ट्री के उम्दा और पॉपुलर स्टार्स हैं. दोनों ने ही अपने अब तक के करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं. कुछ हिट कुछ सुपरहिट. मगर दोनों की ही कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो समय के साथ कल्ट बन चुकी हैं. जैसे अजय की Gangaajal और रणबीर की Rajneeti. दोनों ही फिल्मों कॉमन फैक्टर हैं डायरेक्टर Prakash Jha. जिन्होंने हाल ही में Gangaajal 2 और Rajneeti 2 पर बात की है.

Mid-Day को दिए इंटरव्यू में प्रकाश से पूछा गया कि क्या 'गंगाजल 3', अजय देवगन के साथ और 'राजनीति 2', रणबीर कपूर के साथ बनाई जाएगी, तो बोले,

''मैं फिलहाल अभी कास्ट को फिर से रिपीट करने के बारे में कुछ ज़्यादा कह नहीं सकता. कई अच्छे एक्टर्स हैं जिन्हें टैलेंट एजेंसियां मैनेज करती है. एक्टर्स खुद इस बात को तय नहीं करते. दशकों पहले ऐसा होता था कि हम डायरेक्ट एक्टर्स से मिल लेते थे, उन्हें स्टोरी नरेट करते थे और फिर फिल्म करने के लिए मना लिया करते थे. मगर अब आपको मैनेजमेंट के तीन लेवल से होते हुए एक्टर्स तक पहुंचना पड़ता है.''

प्रकाश झा ने कहा कि वो इस वक्त अजय और रणबीर के बहुत टच में नहीं हैं. बोले,

''वो दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में बिज़ी हैं. मैं उनके टच में फिलहाल नहीं हूं. अगर कोई प्रोजेक्ट हुआ तो उनसे कॉन्टैक्ट ज़रूर किया जाएगा.''

'गंगाजल 3' और 'राजनीति 2' पर भी प्रकाश झा ने प्रकाश डाला. कहा,

'''गंगाजल 3' की स्क्रिप्ट तो तैयार है. जिसका टेंटेटिव टाइटल धर्मक्षेत्र रखा गया है. ये पुलिस फोर्स, सोसायटी और पुलिसवालों की ज़िंदगी में होने वाली उथल-पुथल पर बेस्ड होगी. ये गंगाजल का एक्सटेंशन तो नहीं है बल्कि ये एक हेड कॉन्सटेबल के बारे में होगी.''

'राजनीति 2' पर बोलते हुए कहा,

''राजनीति का भी दूसरा पार्ट पहले पार्ट का एक्सटेंशन होगा. रणबीर का समर प्रताप वाला किरदार इसमें विदेश चला जाएगा मगर वो कहानी में होगा ज़रूर. अभी स्टोरी लिखी जा रही है.''

ख़ैर, अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी 'सिंघम अगेन' रिलीज़ हुई है. जिसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. इसके बाद वो 'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग पर जुट गए हैं. जिससे फारिग होने के बाद वो 'दे दे प्यार दे 2' की शूटिंग स्टार्ट करेंगे. अजय ने पिछले दिनों अनाउंस किया था कि वो अक्षय कुमार के साथ भी एक फिल्म बनाने वाले हैं. जिसमें अक्षय लीड रोल में होंगे और अजय इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर जुड़ेंगे.

उधर रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' पर काम कर रहे हैं. जिसमें आलिया भट्ट और विकी कौशल भी हैं. इसके अलावा रणबीर, नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी दिखाई देंगे. 

वीडियो: अजय देवगन की सिंघम ने विदेशी जमीन पर रिलीज के मामले में शाहरुख खान की डंकी को पीछे छोड़ा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()