शाहरुख खान जैसी गलती करने जा रहे हैं प्रभास?
खबरें हैं कि Prabhas, Hanu Raghavapudi के साथ एक रोमांटिक फिल्म करने वाले हैं. जिसमें उनके अपोज़िट इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को कास्ट किए जाने की चर्चा है.

Prabhas की Kalki 2898 AD रिलीज़ हुई. जिसने उनकी करियर के सूखे को खत्म किया है. पिक्चर 1000 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. प्रभास की पिछली कुछ फिल्में, 'सलार' को छोड़कर, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं. इसलिए 'कल्कि' को प्रभास के करियर के लिए बढ़िया फिल्म कहा जा रहा है. मगर उनकी आने वाली फिल्म का अपडेट सुन, लोग कुछ खास खुश नहीं हैं. कह रहे हैं कि प्रभास वही गलती करने जा रहे हैं जो कुछ सालों पहले Shahrukh Khan ने की थी.
दरअसल, प्रभास के पास इस वक्त दो-तीन फिल्में हैं. पहली जिसका फर्स्ट लुक आ गया है. नाम है 'द राजा साब'. दूसरी संदीप रेड्डी वांगा के साथ उनकी फिल्म 'स्पिरिट'. जिसपर दो साल बाद काम शुरू होगा. तीसरी 'सलार 2' और चौथी Hanu Raghavapudi के साथ उनकी रोमांटिक ड्रामा फिल्म. जिसका नाम फिलहाल तय नहीं है. इसी फिल्म के लिए प्रभास के अपोज़िट पाकिस्तान की एक्ट्रेस Sajal Aly को कास्ट करने की खबरें आ रही हैं.
सजल ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था 2017 में आई श्रीदेवी की आखिरी फिल्म 'मॉम' से. उसमें वो श्रीदेवी की बेटी बनी थीं. इसके बाद सजल ने किसी भी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया. अब मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक सजल को प्रभास के साथ अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है. चूंकी प्रभास की फिल्म 'कल्कि' हाल ही में लीगल पचड़े में पड़ गई है. आचार्य प्रमोद ने इस फिल्म पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है. ऐसे में पाकिस्तान की एक्ट्रेस के साथ उनकी अगली फिल्म का होना एक और विवाद का कारण बन सकता है.
M9 न्यूज़ के मुताबिक साल 2017 में शाहरुख खान ने भी यही गलती की थी. उनकी फिल्म 'रईस' में उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को कास्ट किया था. जिसके बाद उनको बॉयकॉट गैंग का सामना करना पड़ा था. 'रईस' को लेकर उस वक्त खूब कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी. इसी वजह से पिक्चर ने इंडिया में सिर्फ 137.5 करोड़ रुपए कमाए थे. वहीं वर्ल्ड वाइड इसने सिर्फ 281 करोड़ रुपए का बिज़नेस ही किया था. इंडिया-पाकिस्तान के बीच के रिश्ते का असर 'रईस' पर पड़ा था. अब लोगों को डर है कि प्रभास के साथ भी ऐसा ना हो.
प्रभास की पिछली दो फिल्में 'कल्कि' और 'सलार' दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया है. अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस को अगली फिल्म में कास्ट करके ऐसा ना हो कि वो किसी विवाद में फंस जाएं और लोग उनको बॉयकॉट करना शुरू कर दें. उनकी फिल्मों के खिलाफ लिखना शुरू कर दें.
हालांकि हनु के साथ प्रभास की अगली फिल्म की कास्टिंग या स्टोरी या शूटिंग डीटेल्स को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर अनाउंस नहीं किया गया है. इसलिए दी लल्लनटॉप ऐसी खबरों की कोई पुष्टी नहीं करता. जहां तक प्रभास की बात है तो उनकी फिल्म 'कल्कि' का हमने रिव्यू किया है जिसे आप हमारे चैनल पर जाकर देख सकते हैं.
वीडियो: दी सिनेमा शो: अमिताभ बच्चन ने 'कल्कि 2898 AD' के लिए प्रभास और पूरी टीम को शुक्रिया कहा

.webp?width=60)

