The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • will jr ntr starrer devara break the box office record of shah rukh khan starrer jawan and pathaan

'जवान' और 'पठान' को पछाड़ देगी 'देवरा'?

NTR की Devara: Part 1 रीलीज़ हो चुकी है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ग्लोबली फिल्म 40 से 45 करोड़ रुपये कमा सकती है जिसके बाद ये Shah Rukh Khan की Jawan और Pathaan को पीछे छोड़ सकती है.

Advertisement
pic
27 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 06:48 PM IST)
jawan pathaan devara jr ntr shah rukh khan
'देवरा' ग्लोबली 40 से 45 करोड़ रुपये कमा सकती है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

1. री रिलीज़ होगी अनुपम खेर की 'खोसला का घोसला'

अनुपम खेर और बोमन ईरानी की फिल्म 'खोसला का घोसला' 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में री रिलीज़ होगी. इस फिल्म को दिबाकर बैनर्जी ने डायरेक्ट किया है. ये उनकी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म थी. फिल्म को 2006 में बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से भी नवाज़ा गया था.

2. कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' का टीज़र आया

कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन की 'भूल भुलैया 3' का टीज़र आ गया है. टीज़र में ये हिंट दिया गया है कि इस बार रूह बाबा मंजुलिका से भिड़ने वाले हैं. टीज़र आने के बाद से ही लोग एक्स पर अलग-अलग रिएक्शंस शेयर कर रहे हैं. एक यूज़र ने लिखा, "मैं फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हूं." दूसरे यूज़र ने लिखा, "ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी, बस स्टोरी और VFX सही   हो." शिवम श्रीवास्तव ने लिखा,"विद्या बालन कार्तिक आर्यन पर भारी पड़ गईं." एक और यूज़र का कहना है, "ये क्या बना दिया." किसी ने लिखा, "मेकर्स ने विद्या बालन जैसी एक्ट्रेस तक से ओवरएक्टिंग करवा दी."

3.  700 डांसर्स के साथ शूट होगा 'छावा' का गाना

मिड डे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, विकी कौशल और रश्मिका मंदन्ना फिल्म 'छावा' के लिए एक भव्य गाना शूट करेंगे. ये संभाजी महाराज के राज्याभिषेक को दर्शाता हुआ गाना होगा. इस गाने को ए आर रहमान ने बनाया है. बताया जा रहा है कि इसका म्यूज़िक मराठी फोक सॉन्ग से इंस्पायर्ड होगा. इसमें 700 बैकग्राउंड डांसर्स होंगे और 1500 लोग इसमें क्राउड का हिस्सा बनेंगे.

4. 'जवान' और 'पठान' को पछाड़ेगी 'देवरा'?

Jr NTR की फिल्म 'देवरा' सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. बताया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस से 85-95 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन करेगी. ग्लोबली फिल्म 40 से 45 करोड़ रुपये कमा सकती है. जिसे मिला दें तो ये कमाई लगभग 140 करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है. अगर ऐसा होता है तो 'देवरा' शाहरुख की 'जवान', और रणबीर की 'एनिमल' के ओपनिंग डे कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ देगी.

5. ओटीटी पर आई अजय की 'औरों में कहां दम था'

अजय देवगन और तबू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' ओटीटी पर रिलीज़ हो गई है. इसे प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है. फिल्म में सई मांजरेकर, शांतनु माहेश्वरी और जिमी शेरगिल भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया है.

6. साई पल्लवी की 'अमरन' का फर्स्ट लुक रिलीज़

साई पल्लवी की आने वाली फिल्म 'अमरन' से उनका पहला लुक रिलीज़ किया गया है. इस फिल्म की कहानी शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन के जीवन पर आधरित है. फिल्म में साई उनकी पत्नी का किरदार नभा रही हैं. फिल्म को राजकुमार पेरियास्वामी डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 31 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: संदीप रेड्डी वांगा की, प्रभास की 'स्पिरिट' में विलेन बनेंगे सैफ अली खान और करीना कपूर

Advertisement

Advertisement

()