यश की 'KGF 3' में ऋतिक रोशन होंगे?
आज के सिनेमा शो में जानिए 'कॉफी विद करण 7' के पहले मेहमान कौन होंगे.

सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरें और लेटेस्ट अपडेट्स आपको यहां मिल जाएंगी. आज नीचे खबरों में पढ़िए आयुष्मान की 'अनेक' फिल्म ने कितनी कमाई की और आमिर सिंह की 'लाल सिंह चड्ढा' कब रिलीज़ हो रही है.
1. 'स्टार वॉर्स: द बैड बैच' का ट्रेलर आ गया है
'स्टार वॉर्स :द बैड बैच' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया. इस एनिमेटेड सीरीज़ का ट्रेलर स्टार वॉर्स सेलिब्रेशन के पैनल डिस्कशन में लॉन्च किया गया. इसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर किया जाएगा.
2. आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर रिलीज़
IPL के फाइनल मैच में आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' का ट्रेलर लॉन्च किया गया. ये फिल्म टॉम हैंक्स की साल 1994 में आई 'फॉरेस्ट गंप' का हिंदी रीमेक है. जिसमें आमिर के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्या और मोना सिंह दिखेंगी.
इसे 11 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा.
3. 'भूल-भुलैया 2' की कमाई 100 करोड़ पार
कार्तिक आर्यन की 'भूल-भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना रखा है. दो हफ्तों में मूवी ने 122.6 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो तीसरे हफ्ते में ये आंकड़ा 150 करोड़ पार हो जाएगा.
4. एंथोलॉजी सीरीज़ 'ब्रेवहार्ट्स' का ट्रेलर आया
इंडिया की पहली आर्मी एंथोलॉजी सीरीज़ 'ब्रेवहार्ट्स: द अनटोल्ड स्टोरीज़ ऑफ हीरोज़' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया. ये पांच एपिसोड की सीरीज़ होगी. जिसमें आर्मी से जुड़ी कहानियां दिखाई जाएंगी. शो में शक्ति कपूर और अनूप सोनी जैसे सितारे होंगे.
इसे 04 जून को रिलीज़ किया जाएगा.
5. बॉलीवुड खत्म वाली बहस पर रोहित शेट्टी का बयान
बॉलीवुड के खत्म हो जाने वाली बहस पर रोहित शेट्टी ने रिएक्शन दिया है. बॉलीवुड खत्म हो जाएगा जैसे ट्रेंड पर बोलते हुए रोहित ने कहा कि बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा. जब वीसीआर आया तब भी लोगों ने कहा था बॉलीवुड खत्म हो जाएगा मगर ऐसा नहीं हुआ. अब ओटीटी के आ जाने के बाद भी बॉलीवुड कभी खत्म नहीं होगा.
6. 'हृदयम' रीमेक से डेब्यू करेंगे इब्राहिम अली?
बीते दिनों धर्मा प्रोडक्शन ने साउथ की फिल्म 'हृदयम' के राइट्स खरीदे थे. अब खबर है कि इसके हिंदी रीमेक में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान को कास्ट किया जा सकता है. जो उनकी डेब्यू फिल्म होगी. वैसे अभी तक इस पर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
7. आयुष्मान खुराना की 'अनेक' का हाल बुरा
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक' पिछले हफ्ते रिलीज़ हुई थी. मगर इसे लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. फिल्म ने पहले संडे को करीब डेढ करोड़ रुपए की कमाई की.
ओवरऑल इस फिल्म ने तीन दिनों में सिर्फ 6.50 करोड़ रुपए कमाए. 'अनेक' का रिव्यू हमने भी किया है जिसे आप हमारे चैनल पर देख सकते हैं.
8. 'केजीएफ 3' में ऋतिक रोशन नज़र आएंगे?
'केजीएफ 3' के प्रड्यूसर विजय किरंगादुर ने रिसेंटली फिल्म को लेकर बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या 'केजीएफ 3' में ऋतिक रोशन होंगे? तो विजय ने ना तो इस बात से इंकार किया और ना ही इसे स्वीकार किया. उन्होंने कहा कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. क्योंकि प्रशांत नील इन दिनों 'सलार' में बिज़ी हैं. तो जब यश और प्रशांत दोनों अपने करेंट प्रोजेक्ट से फ्री हो जाएंगे तब 'केजीएफ 3' को लेकर कोई अपडेट दी जा सकती है.
9. 'कॉफी विद करण 7' के पहले गेस्ट होंगे विजय
करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के सातवें सीज़न की शूटिंग शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीज़न के पहले मेहमान विजय देवरकोंडा होंगे. सोशल मीडिया पर देवरकोंडा के सिग्नेचर किए हुए कॉफी मग की तस्वीर वायरल हो रही है.
वो जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'लाइगर' में दिखाई देंगे.
10. आमिर की बहन निकहत करेंगी टीवी डेब्यू
आमिर खान की बहन निकहत खान जल्द ही स्टार प्लस के नए शो 'बन्नी चाउ होम डिलीवरी' में नज़र आएंगी. इसे 30 मई यानी आज से टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा. साथ ही इसे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.
11. मलयालम सिंगर एडवा बशीर का निधन हुआ
मलयालम प्लेबैक सिंगर एडवा बशीर का निधन हो गया. एक लाइव इवेंट में परफॉर्म करते हुए स्टेज पर ही उनकी मौत हो गई. उनके निधन पर सिंगर के. सी. चित्रा समेत कई बड़े सितारों ने उन्हें याद किया.
12. 'बधाई हो' के तमिल रीमेक में सत्यराज
'बाहुबली' के 'कटप्पा' यानी एक्टर सत्यराज जल्द ही आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बधाई दो' के तमिल रीमेक में दिखाई देंगे. इस फिल्म में वो गजराज राव वाला रोल निभाएंगे. इसे 17 जून को रिलीज़ किया जाएगा.
13. फिल्म 'बस करो आंटी' की हुई अनाउंसमेंट
'दंगल' और 'छिछोरे' के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. मूवी का नाम होगा 'बस करो आंटी'.
इसे रॉनी स्क्रूवाला और सिद्धार्थ रॉय कपूर प्रड्यूस करेंगे.
14. साजिद नाडियाडवाला की अमेज़न के साथ डील
फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला ने अमेज़न के साथ छह फिल्मों की डील की है. माने साजिद की आने वाली छह फिल्मों को थिएटर रिलीज़ के बाद अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. इन फिल्मों में 'बवाल', 'सनकी' और 'बागी 4' जैसी फिल्में होंगी.
तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसे रोज़ाना हमारे यू-ट्यू्ब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.
दी सिनेमा शो: कंगना की ''धाकड़' को कमाई के लिए जूझना पड़ रहा, कई शोज़ कैंसल कर दिए गए

