The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Why Shah Rukh Khan won't feature in Salman Khan's Tiger 3 promotion material

'टाइगर 3' के ट्रेलर से शाहरुख खान क्यों गायब थे?

'टाइगर 3' के ट्रेलर में दो ऐसे पॉइंट आते हैं जहां लग रहा है कि शाहरुख खान की एंट्री होने वाली है. पहले बताया जा रहा था कि शाहरुख के जन्मदिन पर भी 'टाइगर 3' से उनका लुक शेयर किया जाएगा.

Advertisement
pic
16 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 04:20 PM IST)
tiger 3 trailer shah rukh khan
शाहरुख का कैरेक्टर पठान टाइगर को पाकिस्तान से बचाकर लाएगा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Tiger 3 का ट्रेलर 16 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे रिलीज़ हो चुका है. ट्रेलर में दिखता है कि सलमान खान की होम टर्फ पर वापसी हो गई है. वो एक्शन कर रहे हैं. इस बार बस ये एक्शन देश के लिए नहीं होने वाला. उनके सामने विलन बने इमरान हाशमी ने देश और परिवार में से एक का चुनाव दिया है. टाइगर दोनों को कैसे बचाएगा और किन लोगों की मदद लेगा, ये फिल्म में ही साफ होगा. लोग अनुमान लगाकर बैठे थे कि ट्रेलर में शाहरुख के कैरेक्टर पठान को भी टीज़ किया जाएगा. बताया जा रहा है कि फिल्म में वो टाइगर को पाकिस्तान की जेल से बचाने के लिए आएगा. लग रहा था कि ट्रेलर के अंत में जाकर शाहरुख की झलक दिखाई जाएगी. हालांकि ऐसा हुआ नहीं. मेकर्स का प्लान है कि शाहरुख के दर्शन करने हैं, तो टिकट खरीद कर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में आइए. 

बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट में एक सोर्स ने बताया, 

‘टाइगर 3’ का पूरा कैम्पेन सलमान खान और कटरीना कैफ के इर्द-गिर्द घूमेगा. ट्रेलर के बाद इमरान हाशमी भी उससे जुड़ेंगे. जो उम्मीद कर रहे थे कि शाहरुख के किरदार पठान की मौजूदगी के ज़रिए फिल्म को मार्केट किया जाएगा, उन्हें फिल्म के बड़े परदे पर आने तक इंतज़ार करना पड़ेगा. 

सोर्स ने आगे बताया कि कैमियो का असर तभी रहता है, जब वो ऑडियंस के सामने सरप्राइज़ की तरह आए. उन्होंने बताया कि सभी जानते हैं कि शाहरुख ‘टाइगर 3’ में होंगे, उसके बावजूद भी मेकर्स इस बात को लेकर सख्ती बरत रहे हैं कि कैमियो से जुड़ा कोई भी विज़ुअल लीक ना हो. उन्होंने कहा कि कई फिल्ममेकर्स अपने सभी पत्ते पहले ही खोल देते हैं. दूसरी ओर आदित्य चोपड़ा हॉलीवुड अप्रोच अपनाने में यकीन रखते हैं – बड़े परदे पर आने तक उसे सीक्रेट रखा जाए.   

सोशल मीडिया पर हल्ला मच रहा था कि 02 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन पर ‘टाइगर 3’ से उनका लुक शेयर किया जाएगा. ये भी नहीं होगा. मुमकिन है कि उनके जन्मदिन पर ‘डंकी’ से जुड़ा टीज़र या ट्रेलर रिलीज़ किया जाए. बता दें कि ‘टाइगर 3’ 12 नवंबर 2023 को रिलीज़ होने वाली है. फिल्म में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी, शाहरुख खान, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे एक्टर्स भी नज़र आने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘टाइगर 3’ के एंड में ‘टाइगर वर्सेज़ पठान’ की नींव पड़ेगी. बाकी पूरी पिक्चर फिल्म आने पर ही साफ होगी.        

वीडियो: Salaar-Dunki clash: शाहरुख खान और प्रभास फैन्स के बीच जंग जारी, प्रभास का इंस्टाग्राम हुआ डिलीट

Advertisement

Advertisement

()