The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Why Salman Khan Decided to Produce Bajrangi Bhaijaan, Kabir Khan Reveals

सलमान खान ने किस डर से लिया था 'बजरंगी भाईजान' को प्रोड्यूस करने का फैसला, कबीर खान ने बताया

Bajrangi Bhaijaan में एक्शन सीक्वेंस तक नहीं थे. फिर भी Salman Khan ने इस फिल्म को क्यों प्रोड्यूस किया?

Advertisement
salman khan, kabir khan, bajrangi bhaijaan,
'बजरंगी भाईजान' साल 2015 की सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी.
pic
शुभांजल
6 मई 2025 (पब्लिश्ड: 07:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Salman Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म Bajrangi Bhaijaan को दर्शकों का खूब प्यार मिला था. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर Kabir Khan ने इस फिल्म से जुड़े कई रोचक किस्से बताए. उन्होंने बताया कि फिल्म में एक्शन सीक्वेंस न के बराबर थे. बावजूद इसके उन्हें शुरू से विश्वास था कि सलमान इस फिल्म के लिए हामी जरूर भरेंगे. हालांकि इसके पीछे उन्होंने जो तर्क दिया, उसे सुनकर सलमान फैन्स की छाती चौड़ी हो जाएगी.

‘द फिल्मी हसल’ को दिए गए हालिया इंटरव्यू में कबीर खान ने बताया,

Image embed

Image embed

'बजरंगी भाईजान' की मेकिंग पर बात करते हुए कबीर ने आगे कहा,

Image embed

जिस वक्त कबीर इस आइडिया पर काम कर रहे थे, उस वक्त सलमान की छिव टॉप एक्शन हीरो की थी. इसलिए उनकी इस इमेज को तोड़ना खतरे से खाली नहीं था. फिर भी कबीर को लगा कि सलमान को 'बजरंगी भाईजान' का आइडिया ज़रूर पसंद आएगा. इस पर बात करते हुए कबीर आगे कहते हैं,

Image embed

Image embed

कबीर बताते हैं कि इतना सब होने के बावजूद सलमान के मन में इस फिल्म को लेकर एक डर था. उन्हें लग रहा था कि फिल्म की कहानी सुनकर शायद कोई स्टूडियो इस पर पैसे ही न लगाए. ऐसा क्यों था, इस पर कबीर ने कहा,

Image embed

'बजरंगी भाईजान' सलमान खान के करियर की सबसे बेहतरीन और सफल फिल्मों में से एक है. इसमें उनके काम की खूब तारीफ हुई थी. मूवी में उनके अलावा करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, ओम पुरी और हर्षाली मल्होत्रा भी अहम किरदारों में थीं. फिल्म में सलमान ने पवन कुमार चतुर्वेदी नाम के एक आदमी का किरदार निभाया था. जो दिल्ली में खोई एक पाकिस्तानी बच्ची को दोबारा उसके परिवार के पास पहुंचाता है. कबीर खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 920 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की थी. फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई कि रिलीज के बाद से ही इसके अगले पार्ट की डिमांड शुरू हो गई. हालांकि खबर है कि फिल्म के राइटर के.वी. विजयेंद्र प्रसाद फिल्म का सीक्वल लिख रहे हैं. इसके लिए वो कबीर और सलमान को अपना नैरेशन भी सुनाने वाले हैं. यदि बात जम गई, तो फैन्स को जल्द ही ‘बजरंगी भाईजान 2’ देखने को मिलेगी.

वीडियो: सलमान खान के दोस्त शहजाद खान ने बताया कि फिल्मों के अलावा उनके क्या प्लान हैं?

Advertisement

Advertisement

()