'हेरा फेरी 3 की स्क्रिप्ट ही नहीं थी', परेश रावल ने फिल्म छोड़ने के ऐसे कारण बताए कि चौंक जाएंगे!
परेश रावल के वकील का दावा है कि अक्षय ने जल्दबाज़ी में परेश रावल से 'हेरा फेरी 3' का प्रोमो शूट करवा लिया.

Paresh Rawal ने Hera Pheri 3 क्यों छोड़ी ? इस एक सवाल पर कई अटकलें, कई अंदाज़े लगाए गए. मगर अब जाकर परेश रावल ने वो वजह बताई है जिसके चलते उन्होंने ये फिल्म छोड़ी. परेश रावल का कहना है कि उन्होंने सिर्फ भरोसे पर टर्म शीट साइन कर ली थी. मगर प्रोमो शूट होने तक भी न तो उन्हें स्क्रिप्ट दी गई, न ही प्रोडक्शन शेड्यूल बताया गया. यहां तक कि फ्रैंचाइज़ के ओरिजनल प्रोड्यूसर Firoz Nadiadwala की तरफ से परेश समेत पूरी कास्ट को लीगल नोटिस भी मिला. नोटिस में लिखा था कि Hera Pheri फ्रैंचाइज़ और इसके कैरेक्टर्स के IP राइट्स (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) उनके पास हैं. नाडियाडवाला ने परेश समेत Akshay Kumar, Priyadarshan और Suniel Shetty को भी ये नोटिस भेजा. इसके मुताबिक ‘हेरा फेरी’ से जुड़ा कोई भी एंडॉर्समेंट, प्रोमो या एक्टिविटी को करना कानूनी उल्लंघन माना जाएगा.
बीते दिनों जैसे ही परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ से एग्जिट की घोषणा की, तब उस पर बवाल मच गया. पहले तो अनुमान लगाए गए कि शायद ये मार्केटिंग गिमिक है. मगर अक्षय के प्रोडक्शन हाउस की तरफ से परेश को भेजे गए लीगल नोटिस ने कयासों पर विराम लगा दिया. और अब परेश रावल की लीगल टीम ने सब कुछ स्पष्ट कर दिया है. इसमें सिलेसिलेवार ढंग से बताया गया है कि परेश रावल के फिल्म छोड़ने की वजह क्या है.
# अक्षय के नोटिस पर परेश की लीगल टीम का जवाब
परेश की लीगल टीम ने अपने जवाब में बताया:
- परेश रावल से फिल्म की टर्मशीट लीगल रिव्यू के बिना गुड फेथ में साइन कराई गई थी.
- प्रमोशनल वीडियो जल्दबाज़ी में शूट कराया गया क्योंकि IPL के फाइनल में इसे रिलीज़ किया जाना था. परेश रावल ने कई बार इस जल्दबाज़ी की वजह पूछी.
- केप ऑफ गुड फिल्म्स (अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी) के लीगल नोटिस से पहले ही परेश रावल 11 लाख रुपए का साइनिंग अमाउंट 15% इंट्रेस्ट के साथ लौटा चुके थे. प्रोडक्शन हाउस ने टर्मिनेशन और पैसा, दोनों स्वीकार लिया था.
- 'हेरा फेरी 3' टाइटल को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है. फ्रैंचाइज़ को लेकर फिरोज़ नाडियाडवाला और अक्षय कुमार के बीच पहले से ही कानूनी दांव पेंच लगे हुए हैं.
- फिल्म छोड़ने का कारण सिर्फ क्रिएटिव डिफरेंस नहीं है. कोई स्क्रिप्ट नहीं है. प्रोडक्शन शेड्यूल नहीं बना है. लॉन्गफॉर्म अग्रीमेंट नहीं है. फ्रैंचाइज़ और इसके टाइटल को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है.
# पूरी कास्ट को लीगल नोटिस मिले
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कोट किए गए सूत्रों के मुताबिक ‘हेरा फेरी’ (2000) और ‘फिर हेरा फेरी’ (2006) के लीगल राइट्स फिरोज़ नाडियाडवाला के पास हैं. सूत्र ने इस बारे में कहा -
वहीं परेश रावल के एक करीबी ने भी परेश के इस फैसले की वजहों पर बात की. उन्होंने कहा -
# अक्षय की कंपनी को क्या नुकसान हुआ?
परेश रावल के लॉयर अमित नाइक ने भी इस पर परेश का पक्ष स्पष्ट किया है. और फिल्म छोड़ने की वजह को कानूनी तौर पर भी पुख़्ता बताया है. उन्होंने बताया -
इस बारे में अमित नाइक की लॉ फर्म के पार्टनर अभिषेक काळे ने कहा -
#'भूत बंगला' के सेट पर साइन हुई ‘हेरा फेरी 3’ की टर्मशीट
पिछले साल से अब तक अक्षय कुमार और परेश रावल प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ पर काम कर रहे थे. सूत्रों के हवाले से टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस पर ख़बर छापी है. इसके मुताबिक अक्षय कुमार ने परेश रावल को ‘हेरा फेरी 3’ की टर्मशीट ‘भूत बंगला’ के सेट पर दी थी. मार्च 2025 में ‘भूत बंगला’ की शूटिंग चल रही थी. तब अक्षय ने कहा था कि वो लोग लॉन्गफॉर्म अग्रीमेंट करेंगे. इस बातचीत में शामिल रहे सूत्रों के मुताबिक परेश रावल ने तब भी सवाल पूछ थे क्योंकि कोई डॉक्यूमेंट उनके सामने अब तक नहीं आया था. न ही स्क्रिप्ट दी गई थी. सूत्र ने कहा -
‘हेरा फेरी 3’ को अनाउंस करने के लिए एक प्रमोशनल वीडियो शूट किया गया था. मेकर्स का प्लान था कि इसे IPL फाइनल के दौरान लॉन्च किया जाएगा. ये प्रोमो कैसे शूट हुआ, इस बारे में सूत्र ने कहा -
बाकी इस फ्रैंचाइज़ की बात करें तो प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी’ की स्क्रिप्ट सबसे पहले परेश रावल को ही सुनाई थी. साल था 1996. फिर 1998 में इसकी शूटिंग शुरू हुई और 2000 में फिल्म रिलीज़ की गई. 2006 में इसका सीक्वल आया. दोनों के प्रोड्यूसर फिरोज़ नाडियाडवाला रहे. मगर ‘हेरा फेरी 3’ को अक्षय कुमार की कंपनी प्रोड्यूस करने जा रही है. जबकि किरदारों और टाइटल के इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स नाडियाडवाला के पास हैं. बता दें कि परेश की लीगल टीम के स्टेटमेंट के बाद ये खबर लिखे जाने तक अक्षय की तरफ से कोई जवाब नहीं आया.
वीडियो: परेश रावल ने हेरा फेरी 3 क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से छोड़ा, मगर असली कारण अब पता चला

.webp?width=60)

