"Indian Idol वालों ने धर्मेंद्र-हेमा के साथ नकली मोमेंट बनाने को कहा इसलिए शो छोड़ दिया"
मिनी माथुर ने शो के छह सीज़न होस्ट किए. फिर जब शो बनावटी होने लगा तो छोड़ दिया.

Indian Idol. 28 अक्टूबर, 2004 की तारीख को ‘इंडियन आइडल’ के पहले एपिसोड का प्रीमियर हुआ. इस दिन से पहले तक हम लोगों के लिए रिएलिटी टेलिविज़न का आइडिया पूरी तरह विदेशी ही था. होस्ट मिनी माथुर ने कंटेस्टेंट्स को इंट्रोड्यूस किया. आगे चलकर उन्होंने शो के अगले पांच सीज़न तक ये काम किया. मगर ‘इंडियन आइडल’ के छठे सीज़न के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया. मिनी ने हाल ही में ऐसा करने की वजह बताई है. उनके मुताबिक शो वास्तविकता से दूर जा रहा था. शो पूरी तरह रिएलिटी से दूर हो, इससे पहले उन्होंने शो से दूर होना बेहतर समझा.
मिनी ने Cyrus Broacha के पॉडकास्ट पर अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें शो के कन्टेस्टेंट्स से लगाव था. वो अक्सर उन्हें अपने घर खाने पर भी बुलाती. इसलिए जब शो ने अपना रिएलिटी वाला पक्ष ही ड्रॉप कर दिया तो उन्हें बुरा लगा. मिनी ने इस बारे में कहा,
मिनी ने बताया कि एक बार किसी कंटेस्टेंट के परिवार वाले शो पर आने वाले थे. कंटेस्टेंट को इस बात की जानकारी थी. फिर भी उससे फैमिली वालों को देखकर चौंकने को कहा गया. कन्टेस्टेंट तो ईमानदारी से चौंक पाया या नहीं, मगर मिनी ये देखकर बहुत हैरान हुईं. उन्होंने एक ऐसा ही किस्सा भी शेयर किया जहां प्रोड्यूसर्स रिएलिटी दर्शाने के मूड में नहीं थे. बताया,
मिनी पहली शख्स नहीं जिन्होंने ‘इंडियन आइडल’ पर सवाल उठाए हों. किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार, सोनू निगम और सुनिधि चौहान जैसे सिंगर्स भी समय-समय पर शो के ‘रिएलिटी’ वाले पार्ट को कॉल आउट कर चुके हैं. ऐसी सिचूएशंस पर आपत्ति जता चुके हैं जहां उनसे बनावटी होने को कहा गया हो. मिनी को भी यही शिकायत रही. बता दें कि मिनी ने अपने करियर की शुरुआत MTV के साथ की थी. बतौर वीडियो जॉकी वहां पांच साल तक काम किया. MTV के बाद उन्होंने ‘इंडियन आइडल’ जॉइन कर लिया था. आगे चलकर ‘झलक दिखला जा’ और ‘इस जंगल से मुझे बचाओ’ जैसे रिएलिटी शो भी होस्ट किए. ‘एक था टाइगर’ और ‘न्यू यॉर्क’ जैसी फिल्में बनाने वाले कबीर खान उनके पति हैं.
वीडियो: इंडियन आइडल 12 के बारे में किशोर कुमार के बेटे अमित ने ऐसी क्या बात बताई कि हंगामा मच गया?

.webp?width=60)

