The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Why internet is apologizing to the character of Suhas from Aamir Khan starrer 3 Idiots?

14 साल बाद लोग '3 इडियट्स' वाले इस एक्टर से माफी क्यों मांग रहे हैं?

पब्लिक का कहना है कि हमने तब 'सुहास' का मज़ाक उड़ाया, मगर अब समझ आ रहा है कि वो ठीक कह रहे थे.

Advertisement
3 idiots, suhas, olivier lafont
फिल्म '3 इडियट्स' के एक सीन में सुहास का रोल करने वाले एक्टर ओलिवियर लाफॉ.
pic
श्वेतांक
25 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023, 05:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Aamir Khan की 3 Idiots में  Suhas नाम का एक किरदार था. Kareena Kapoor के कैरेक्टर पिया का मंगेतर. सुहास ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की. MBA किया. फिर अमेरिका जाकर बैंक में नौकरी करने लगा. वो फिल्म में जितने भी मौकों पर नज़र आता है, सिर्फ पैसों की ही बात करता है. रैंचो उसका मज़ाक उड़ाता रहता है. फाइनली पिया से उसकी शादी टूट जाती है. पब्लिक को तब तो ये सब देखकर बड़ा मज़ा आया. मगर अब अचानक से देसी सोशल मीडिया का ज़मीर जाग गया है. पब्लिक सुहास से माफी मांग रही है. 

फिल्म से सुहास के सीन्स वाली क्लिप आप यहां देख सकते हैं. अगर यहां न दिखे, तो इस पर क्लिक करके सीधे यूट्यूब पर चले जाएं. 

Embed

Aaraynsh नाम के एक ट्विटर यूज़र हैं. उन्होंने '3 इडियट्स' के कैरेक्टर सुहास पर एक थ्रेड लिखा. ये ओपन लेटरनुमा माफी थी. आर्यांश ने लिखा-

Embed
Embed

आर्यांश के इस ट्वीट को बहुत ट्रैक्शन मिल रहा है. लोग पढ़ रहे हैं. सहमत-असहमत हो रहे हैं. अपना पक्ष रख रहे हैं. ऐसे ही ट्वीट उस एक्टर तक पहुंच गए, जिन्होंने '3 इडियट्स' में सुहास का रोल किया था. उनका नाम है ओलिवियर लैफॉ (Olivier Lafont). फ्रेंच एक्टर हैं. हिंदी फिल्मों में भी काम करते हैं. '3 इडियट्स' के अलावा संजय लीला भंसाली की 'गुज़ारिश' में भी काम कर चुके हैं. उन्होंने आर्यांश का ट्वीट शेयर करते हुए लिखा-

Embed

Image embed
ओलिवियर लाफॉ के सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट.

ये वाकई कितनी कमाल की बात है कि 2009 में '3 इडियट्स' नाम की एक फिल्म आती है. उसे खूब देखा-पसंद किया जाता है. उस फिल्म के मैसेज को गंभीरता से रिसीव किया जाता है. 'बेटा काबिल बनो, कामयाबी झक मारकर पीछे आएगी'. ये तो वो बात हो गई, जो फिल्म कहना चाहती थी. कट टु 14 साल बाद. जिन बच्चों ने वो फिल्म देखी थी, अब वो बड़े गए हैं. अब वो समझ रहे हैं. वो बातें जो फिल्म ने कही. और वो बातें भी जो फिल्म ने नहीं कही. एक कैरेक्टर जिसे कॉमिक रिलीफ मानकर आगे बढ़ जाया गया था. आज वो फिल्म के मुख्य किरदारों जितना ही प्रासंगिक है. या शायद उनसे ज़्यादा.  

वीडियो: सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त, अमिताभ बच्चन की फिल्में क्यों नहीं हुईं रिलीज

Advertisement

Advertisement

()