जाह्नवी कपूर ने क्यों छोड़ी अक्षय-टाइगर की 300 करोड़ी फ़िल्म?
इस के लिए अक्षय कुमार लगभग 160 करोड़ चार्ज कर रहे हैं.

सिनेमा से जुड़ी खबरों का वन स्टॉप डेस्टिनेशन, द सिनेमा शो:
1)'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' को मिल रहे साउथ डिस्ट्रीब्यूटर्स से तगड़े ऑफ़र
जेम्स कैमरून की फ़िल्में भारत में खूब पसंद की जाती हैं. 'टाइटैनिक' से लेकर 'अवतार' तक उनकी सभी फ़िल्में कमर्शियल हिट रही हैं. रिलीज़ से पहले ही उनकी फ़िल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' ने भौकाल काट रखा है. इस बार जेम्स कैमरून सिर्फ़ अवेंजर्स: एंडगेम सरीखी फिल्मों की कमाई को पछाड़ने का प्लान नहीं कर रहे हैं. बल्कि बाहुबली 2, KGF 2, RRR जैसी पैन इंडिया फिल्मों को भी टक्कर देने की सोच रहे हैं. उनकी इस मुहिम में भारतीय डिस्ट्रीब्यूटर्स साथ भी दे रहे हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ के डिस्ट्रीब्यूटर्स से कैमरून को तगड़े ऑफर्स मिल रहे हैं.
2 ) "ऑस्कर वाला ऐक्शन मेरी टीम पर भारी ना पड़े: विल स्मिथ"
ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी 2022 में क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के बाद विल स्मिथ की काफ़ी आलोचना की हुई थी. महीनों बाद भी विल स्मिथ को इस घटना के नतीजे झेलने पड़ रहे हैं. उनकी फ़िल्म Emancipation रिलीज़ होने वाली है. इस पर उन्होंने वरायटी से बात करते हुए कहा: “यदि कोई मेरी फ़िल्म देखने को तैयार नहीं है, तो मैं उसके फैसले का सम्मान करता हूं. पर मेरी टीम में से कई लोगों का ये बेस्ट काम है. मुझे उम्मीद है कि मेरे एक ऐक्शन का हर्जाना मेरी टीम को नहीं भुगतना पड़ेगा.”
3) जाह्नवी कपूर ने छोड़ी अक्षय-टाइगर की 300 करोड़ी फ़िल्म
अक्टूबर में खबर आई थी कि जाह्नवी कपूर अली अब्बास ज़फ़र की फ़िल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में तीन फ़ीमेल किरदारों में से एक किरदार निभाएंगी. पर बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक अब जाह्नवी ने फ़िल्म से अपना नाम वापस ले लिया है. इसका कारण उनका रोल छोटा होना बताया जा रहा है. फ़िल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्लर और सोनाक्षी सिन्हा का नाम फाइनल है. जाह्नवी के फ़िल्म से हटने के बाद नए सिरे से तीसरी हीरोइन की तलाश होगी. इस फ़िल्म का बजट 300 करोड़ के आसपास बताया जा रहा है. फ़िल्म के लिए अक्षय लगभग 160 करोड़ चार्ज कर रहे हैं.
4) मनोज बाजपेयी की फ़िल्म 'जोरम' का सामने आया फर्स्ट लुक
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जोरम को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये फ़िल्म गोवा में इन्टरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में स्क्रीन भी हुई. फिल्म बाजार में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद मनोज ने ट्विटर पर 'जोरम' से अपना फर्स्ट लुक साझा किया. इसमें उनका सर गमछे से ढका हुआ है, उनकी लाल आंखे, चेहरे के एक्सप्रेशन बेहद इमोशनल हैं. 'जोरम' एक पिता की कहानी है, जो अतीत से बचने के लिए अपनी छोटी बच्ची के साथ भागता रहता है.
5) सोलो लीड रोल में दिखेंगी कियारा आडवाणी
आजकल कियारा आडवाणी के सितारे बुलंद हैं. एक के बाद एक उन्हें अच्छे रोल मिल रहे हैं. उनकी हालिया फ़िल्म 'गोविंदा नाम मेरा' रिलीज़ को तैयार है. इससे बड़ी खबर ये है कि वो अब सोलो लीड में नज़र आएंगी. पीपिंग मून के मुताबिक इस फ़िल्म को कार्तिक कॉलिंग कार्तिक के डायरेक्टर विजय ललवानी डायरेक्ट करेंगे. ये एक हाइस्ट थ्रिलर ड्रामा होगी. इसका टेन्टेटिव टाइटल 'लैंब' रखा गया है.
6) श्रद्धा कपूर करेंगी आतंकी को मारने वाली कश्मीरी लड़की का रोल
श्रद्धा कपूर को दाऊद की बहन हसीना पारकर के रोल में सराहा गया था. अब वो एक और बायोग्राफ़िकल फ़िल्म में नज़र आएंगी. ई-टाइम्स के मुताबिक इस बार वो एक कश्मीरी लड़की रुखसाना कौसर के रोल में दिखेंगी. जिसने 2009 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी की AK-47 छीनी थी और उसी पर दाग दी थी.
7)IFFI ने चिरंजीवी को चुना इंडियन फ़िल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर
चिरंजीवी के लिए ये साल भले ही कुछ खास नहीं रहा. उनकी दोनों फ़िल्में 'आचार्या' और 'गॉडफादर' बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर सकीं. पर उनके हिस्से एक अवॉर्ड ज़रूर आया है. गोवा में हुए इन्टरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल में चिरंजीवी को इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाज़ा गया है.
दी सिनेमा शो: सलमान खान का OTT डेब्यू ऐसा होने वाला है जैसा किसी स्टार का नहीं हुआ

.webp?width=60)

