दिल में आ रहा है कि कह दूं कि मर्द पूनम पांडे हैं. जो ट्विटर और सिर्फ ट्विटर केसहारे मशहूर है. पूनम पांडे दिन रात अपने अंग विशेष की नाना प्रकार से, भांति भांतिके एंगल से झांकती हुई तस्वीरें पोस्ट करती हैं. और कमाल आर खान, हीरो हीरोइन कीबेइज्जती करने वाले ट्वीट करते हैं. उनके शरीर पर भद्दे कमेंट्स करते हैं. इसलिएकेआरके पूनम पांडे से आगे हैं. वह बहुत बीमार भी हैं. उन्हें दवा, दुआ और उन सबचीजों की जरूरत है, जिससे वह ठीक हो सकें. वह कभी सोनाक्षी सिन्हा के लिए गंदी बातकरते हैं. जब सोनाक्षी पलटकर कहती हैं, खींचकर मारूंगी तो कनपटी लाल हो जाएगी. तोकेआरके चूंचूं करने लगते हैं. फिर कभी वह असिन के होठों पर पप्पी देते हैं तो कभीकिसी को जबरन झप्पी. फर्जी आदमी भी है केआरके. इसलिए पहले तो ट्वीट करता है कि मोदीपीएम बन गए तो देश छोड़ दूंगा. और फिर उसी ट्वीट में गड़बड़ी कर उसे शाहरुख खान काट्वीट बनाने की कोशिश करता है. केआरके खुद अपनी नजर में कुदरत का सबसे बड़ा करिश्माहैं. एक जनवरी की डेट ऑफ बर्थ है. उन्हें लगता है कि हिंदी में आज तक एक ही फिल्मबनी है, जिसका नाम है देशद्रोही. तो क्या हुआ, जो ज्यादातर लोगों ने इसे नहीं देखा.गलती लोगों की ही होगी. केआरके रॉन्ग कैसे हो सकता है. देवबंद के रहने वाले कमालराशिद खान के सीवी में गाली गलौज और भद्दी बातों के अलावा तीन चीजें और दर्ज हैं.पहली, फिल्म देशद्रोही, जिसे महाराष्ट्र में बैन कर दिया गया था. इतनी खज्जल फिल्महै, आप देखेंगे तो वीरता पुरस्कार के लिए नामित किए जाएंगे. दूसरी, बिग बॉस सीजन 3में हिस्सेदारी. जहां वह सबसे झगड़ते थे, गाली गुल्ला करते थे, इसलिए लतियाकर बाहरकर दिए गए. तीसरी उनके अपने मूवी रिव्यू, जिनमें वह जाति से लेकर रंग तक, कई कलुषितकमेंट करते हैं और इसके चक्कर में फिर फिर सुर्खियों में लौटते हैं. केआरके इंटरनेटएज का ऐसा प्रॉडक्ट हैं, जो हर दिन कुछ ऐसा नया गंधाता करना रचना चाहता है, जिसकेबलबूते वह खबरों में आ सके. मेरे एक दोस्त के शब्दों में कहूं तो, एक नंबर का चमनचिलगोजा है केआरके.