'कभी खुशी कभी गम' में काम करने वाले बच्चे आज कल क्या कर रहे हैं?
कहां हैं लड्डू, पूजा, कृष और छोटा राहुल?
Advertisement

'कभी खुशी कभी गम' में काम करने वाले ये बच्चे आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
1998 में करण जौहर ने फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था. हालांकि इससे वो बहुत संतुष्ट नहीं थे. उन्हें लगता था कि वो इससे बेहतर कर सकते हैं. और उन्होंने किया भी. उनकी अगली फिल्म थी 'कभी खुशी कभी गम', जो साल 2001 में रिलीज़ हुई. जब ये फिल्म बनी थी, तब इसकी स्टार कास्ट को लेकर बहुत हल्ला था. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान और काजोल के अलावा वो लड़का भी इसमें काम कर रहा था, जो फिल्म 'कहो ना प्यार है' से रातों-रात स्टार बन गया था. ऋतिक रौशन. साथ में करीना कपूर भी थीं. फिल्म के बनने से पहले ही इसके लेकर बहुत भयानक वाला बज़ था. उसका फायदा फिल्म को मिला और समीक्षकों से बहुत तारीफ न पाने के बावजूद इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया.
वैसे तो उस फिल्म का हर किरदार लोगों को बहुत अज़ीज़ है लेकिन बचपन की पू, लड्डू, या स्कूल में जन गण मन गाने वाला क्रिश इस फिल्म के बाद सबके फेवरेट बन गए थे. फिल्म की रिलीज़ के 17 साल बाद ये बच्चे कहां हैं और क्या कर रहे हैं? वो आप नीचे जानेंगे.

1) मालविका राज- मालविका ने फिल्म में करीना कपूर के बचपन का किरदार किया था. इस पूजा का सिर्फ एक ही काम था, लड्डू को परेशान करना और लोगों से 'चंदू के चाचा' वाली टंग ट्विस्टर पोएट्री कहलवाना. अब मालविका बड़ी हो गई हैं. 'कभी खुशी कभी गम' की रिलीज़ के नौ साल बाद यानी 2010 इन्होंने फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया था. उसके अलावा वो नेशनल लेवल की फुटबॉलर भी रह चुकी हैं. लेकिन फुटबॉल और सिनेमा में से उन्होंने सिनेमा को चुना और आज उसी फील्ड में अपना करियर आगे बढ़ा रही हैं. वो कई टीवी ऐड में नज़र आ चुकी हैं. बतौर हीरोइन भी वो अपना डेब्यू कर चुकी हैं. 2017 में आई तेलुगू फिल्म 'जयदेव' से. जहां तक हिंदी फिल्मों की बात रही, तो वो इमरान हाशमी के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'कैप्टन नवाब' में नज़र आने वाली हैं. 'कैप्टन नवाब' बनकर तैयार है और अपनी रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है.

'कभी खुशी कभी गम'वाली मालविका जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं.
2) कविश मजूमदार- कविश ने ऋतिक रौशन के बचपन का किरदार निभाया था. फिल्म में उन्हें प्यार से लड्डू बुलाया जाता था. अब वो लड्डू बड़ा हो गया है. कविश ने भी अपनी जर्नी एक्टिंग के फील्ड में ही ज़ारी रखी है. उन्होंने 2009 में आई सोहम शाह डायरेक्टेड संजय दत्त, इमरान खान और श्रुति हासन स्टारर फिल्म 'लक' में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया था. इसके बाद वो पुनीत मल्होत्रा की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में', वरुण धवन की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' और रितेश देशमुख के साथ फिल्म 'बैंकचोर' में बतौर एक्टर काम कर चुके हैं.

'लड्डू' के किरदार के लिए याद रखे जाने वाले कविश एक फुटबॉल मैच के दौरान ऋतिक रौशन के साथ.
3) जिब्रान खान- 'कभी खुशी कभी गम' में जिब्रान ने शाहरुख और काजोल के बेटे क्रिश का रोल किया था. फिल्म के आखिर में इनका स्कूल में 'जन गण मन' गाने वाला सीन आज भी याद किया जाता है. जिब्रान 'कभी खुशी...' के अलावा अनिल कपूर के साथ फिल्म 'रिश्ते', गोविंदा के साथ फिल्म 'क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता' और सुनील शेट्टी की 'बड़े दिलवाला' में काम कर चुके हैं. फिलहाल जिब्रान फिल्मों में आने के लिए लगातार हाथ-पैर मार रहे हैं. लेकिन अब तक उनके हिस्से सिर्फ स्ट्रगल ही लगा है. अगर कुछ खबरों की माने, तो उन्हें रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम मिल गया है. वो इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी को असिस्ट करेंगे.

जिब्रान करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम कर रहे हैं.
4) परज़ान दस्तूर- करण जौहर की पहली फिल्म 'कुछ कुछ होता है' से अपना डेब्यू करने वाले छोटे सरदार का यही नाम है. 'धारा' के ऐड से फेमस होने वाले इस बच्चे को करण ने अपनी दूसरी फिल्म में भी मौका दिया. भले किरदार छोटा था लेकिन काम पिछली फिल्म वाला ही था. तारे गिनना. 'ये लड़का हाय अल्लाह' गाने में हमें परज़ान थोड़ी देर के लिए दिखाई देते हैं. जब जॉनी लीवर का किरदार इन्हें लड्डू देता है, तब ये तारे ही गिन रहे होते हैं. 'कभी खुशी...' के बाद उन्होंने 2005 में आई फिल्म 'परज़ानियां' में काम किया और आखिरी बार 2009 में आई फिल्म 'सिकंदर' में नज़र आए थे. बड़े होने के बाद वो 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'गोरी तेरे प्यार में' और 'फितूर' जैसी फिल्मों से बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जुड़े रह चुके हैं. इसके अलावा उन्होंने 2017 में 'पॉकेट मम्मी' नाम की एक शॉर्ट फिल्म में 'रोज़ा' फेम मधु के साथ काम किया था. सबसे हालिया समय में वो फूड डिलीवरी वेबसाइट/ऐप ऊबर ईट्स के ऐड में नज़र आए थे.

परजान दस्तूर आखिरी बार फूड डिलीवरी एप्लिकेशन/ वेबसाइट ऊपर ईट्स के ऐड में नज़र आए थे.
5) आर्यन खान- 'कभी खुशी कभी गम' के शुरुआती क्रेडिट्स में हमें जया बच्चन के साथ शाहरुख के बचपन का किरदार दिखता है. ये किरदार किसी और ने नहीं बल्कि शाहरुख के ही बेटे आर्यन खान ने निभाया था. ये उनकी डेब्यू फिल्म थी. हालांकि इसके बाद वो किसी फिल्म में नज़र नहीं आए लेकिन डेब्यू तो हो ही गया.

'कभी खुशी कभी गम' के एक सीन जया बच्चन के साथ आर्यन खान और दूसरी तस्वीर में आज के आर्यन.
जाते-जाते एक फन फैक्ट ये भी जानते जाइए कि इस फिल्म में अभिषेक बच्चन ने भी काम किया था. फिल्म के एक सीन में वो करीना कपूर के साथ दिखने वाले थे. लेकिन फिल्म के फाइनल कट में अभिषेक की ही गुज़ारिश पर उनका हिस्सा फिल्म से हटा दिया गया. हालांकि वो वीडियो यूट्यूब पर उपलब्ध है, जिसे आप नीचे देख सकते हैं
(स्पॉयलर- इसमें अभिषेक बच्चन आपको वीडियो के ठीक दूसरे मिनट में दिखाई देंगे)
वीडियो देखें: ‘सोन परी’ वाली फ्रूटी आज कल कहां है ?