अनुराग कश्यप की फिल्म का ऑडिशन कैसे सनी लियोनी के जीवन का सबसे मुश्किल एग्ज़ाम बन गया
सनी ने बताया कि ऑडिशन का पूरा अनुभव उनके कम्फर्ट ज़ोन से बाहर था.

Anurag Kashyap की फिल्म Kennedy का 2023 के Cannes Film Festival में प्रीमियर होने वाला है. राहुल भट्ट और सनी लियोनी यहां लीड रोल्स में हैं. रिसेंटली अनुराग ने फिल्म से जुड़े दोनों एक्टर्स के फर्स्ट लुक भी शेयर किये. इस खबर के बीच सनी लियोनी का एक वीडियो लगातार शेयर किया जा रहा है. जहां वो ‘कैनेडी’ के ऑडिशन प्रोसेस की बात कर रही हैं. उस अनुभव को अपने जीवन के सबसे मुश्किल एग्ज़ाम से जोड़कर बता रही हैं.
Galatta Plus से बात करते हुए सनी ने बताया कि अनुराग ने उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया था. आगे कहा,
मुझे लगा कि शायद अनुराग और प्रोड्यूसर ही मौजूद होंगे. लेकिन वहां उनकी पूरी टीम थी और उसमें अधिकांश महिलायें थीं. सभी AD, असिस्टेंट एक कमरे में बैठे थे. मैं ऑडिशन देते वक्त बहुत नर्वस थी. पता नहीं क्यों पर मैं नर्वस थी. मैं इसलिए डरी हुई थी क्योंकि ये मेरे कम्फर्ट ज़ोन से बाहर था. दस लोग आपको देख रहे हैं, आपके दिमाग में चल रहा है कि ये आपको जज करेंगे और तुरंत हां या ना कहेंगे.
सनी ने बताया कि जैसे ही उनका ऑडिशन पूरा हुआ, अनुराग अपनी टीम की तरफ मुड़े. पूछा कि तुम लोगों को कैसा लगा. सनी बताती हैं कि ये उनकी लाइफ का सबसे मुश्किल इम्तिहान था. ऑडिशन देखकर अनुराग खुश थे. उनकी पूरी टीम ने सनी को पूरे नंबर से पास कर दिया था. सनी ने पिछले साल अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी किया था. जहां उन्होंने ‘कैनेडी’ के बारे में बात की. कि कैसे फिल्म के लिए ऑडिशन उनकी लाइफ बदल देने वाला मोमेंट था.
बता दें कि राहुल फिल्म में कैनेडी नाम का कैरेक्टर प्ले करेंगे. वहीं सनी के कैरेक्टर का नाम चार्ली होगा. ये एक पूर्व पुलिसवाले की कहानी बताई जा रही है जो अपना बदला लेना चाहता है. ‘कैनेडी’ इकलौती इंडियन फिल्म है जो इस साल कैन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन होने वाली है.
वीडियो: म्याऊं: सनी लियोनी की स्टैंड अप कॉमेडी ने बॉलीवुड को भी धो दिया

