The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • When Salman Khan gifted Harley Davidson shoes to his hair designer Darshan Yewalekar

जब सलमान ने बिना बताए, अपने हेयर स्टाइलिस्ट को हार्ले डेविडसन के जूते गिफ्ट कर दिए

दर्शन बताते हैं कि तब वो असिस्टेंट हुआ करते थे. उनका सपना था कि हार्ले डेविडसन के जूते खरीदें. सलमान को ये बात किसी तरह पता चल गई.

Advertisement
pic
26 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 26 अप्रैल 2023, 06:20 PM IST)
darshan yewalekar, salman khan, ranveer singh,
पहली तस्वीर में सलमान के साथ दर्शन. दूसरी तरफ एक इवेंट के दौरान रणवीर सिंह के साथ दर्शन येवळेकर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट हैं Darshan Yewalekar. दर्शन अपने करियर में Salman Khan से लेकर Saif Ali Khan, Ranbir Kapoor और Ranveer Singh जैसे स्टार्स के लिए हेयर डिज़ाइनिंग कर चुके हैं. उन्होंने रणवीर के साथ 6 फिल्मों पर काम किया. Bajirao Mastani से लेकर Padamavat, Gunday, Kill Dil और 83. इन सभी फिल्मों में रणवीर के हेयर स्टाइलिस्ट दर्शन येवलेकर ही थे. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने सलमान खान से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया. जब सलमान ने उन्हें हार्ले डेविडसन के जूते गिफ्ट किए.

बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए दर्शन ने बताया कि वो लोग न्यू यॉर्क में 'जान-ए-मन' फिल्म की शूटिंग के लिए गए हुए थे. तब वो असिस्टेंट हेयर डिज़ाइनर हुआ करते थे. वो कहते हैं-

''मुझे याद है हम न्यू यॉर्क में 'जान-ए-मन' की शूटिंग कर रहे थे. ये इतनी प्यारी घटना है. हम वहां 42 दिनों तक थे. तब मैं असिस्टेंट हुआ करता था. मैं चिल्लरों पर काम कर रहा था. मैं वो पैसे जमा करता था. मैंने 42 दिनों में 142 डॉलर जमा किए थे. मुझे पर डे 5 से 10 डॉलर मिला करते थे. आप वो जमा करो, खाओ, या थोड़ी-बहुत शॉपिंग करो. 40 दिन बीत चुके थे. और फिर भाई ने डिसाइड किया कि शॉपिंग करने चलते हैं. वो हम सबको शॉपिंग कराने लेकर गए. मैंने किसी स्टार के साथ उतने लोग नहीं देखे थे. सब लोग उनकी फैमिली की तरह थे. वो इन चीज़ों को लेकर बहुत पर्सनल रहते हैं.''

salman khan,
फिल्म ‘जान ए मन’ के सेट पर सलमान के बाल बनाते दर्शन.

दर्शन बताते हैं कि उन्हें डीज़ल (Diesel) और हार्ले डेविडसन (Harley Davidson) जैसे ब्रांड्स बहुत पसंद थे. वो उनकी चीज़ें पहना भी करते थे. उनका सपना था कि एक दिन हार्ले डेविडसन के जूते खरीदेंगे. पता नहीं सलमान ने उनकी ये बात कहीं किसी से सुन ली थी, या पता नहीं क्या हुआ. दर्शन आगे बताते हैं-

''हम दुकानों में गए. हम हार्ले डेविडसन की शॉप में पहुंचे. मैंने वहां की-चेन वगैरह देखे. उनकी कीमत थी (तब) 14 डॉलर्स. और मेरी जेब में थे 5 डॉलर. मैंने सोचा कोई बात नहीं, जूते चेक तो कर लेते हैं. मैंने देखा सब लोग अलग-अलग चीज़ें ट्राई कर रहे हैं. मैं दुकान से निकलकर वहां चला गया, जहां हमारी गाड़ियां पार्क थीं. मैंने वहां पिज्ज़ा खरीदा. एक ड्राइवर को दिया. एक खुद खा रहा था. तभी मुझे फोन आया. दूसरी तरफ से आवाज़ आई कि 'तम्हें सलमान भाई बुला रहे हैं'. मुझे लगा, क्या हो गया! मैंने फोन रखा और दौड़कर वहां पहुंचा. मैंने जाकर पूछा, 'जी'. तो उन्होंने (सलमान) कहा, 'जाओ जूता खरीदो, दुकान बंद होने वाली है.' क्या आप यकीन कर सकते हैं! ये बिल्कुल अनकही टाइप की बातें हैं. आपको मांगने की ज़रूरत नहीं पड़ती. सबकुछ अनकहा रहता है. उस आदमी के दिमाग में कई चीज़ें चलती रहती होंगी. बावजूद इसके हर इंसान के साथ वो आदमी कनेक्ट करता है.''  

ranveer singh, 83,
83 के सेट पर रणवीर सिंह का हेयर डिज़ाइन करते दर्शन,

दर्शन येवलेकर ने 'सांवरिया' पर रणबीर कपूर का हेयर डिज़ाइन किया था. उस फिल्म में सलमान ने भी काम किया था. इसके बादल उन्होंने भंसाली की अगली फिल्म 'राम लीला' पर भी काम किया. इन दिनों रणवीर पेप्सी के ऐड में नज़र आ रहे हैं. इसके लिए भी दर्शन ने उनका हेयर डिज़ाइन किया है. उन्होंने एक फैशन शो के लिए करण जौहर के साथ भी काम किया था.

सलमान खान इन दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' में नज़र आ रहे हैं. इस फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: सलमान खान की वो अंडररेटेड फिल्में जिनके बारे में ज़्यादा बात नहीं होती

Advertisement

Advertisement

()