रजनीकांत को 'तिरंगा' ऑफर हुई, उन्होंने राजकुमार से डरकर मना कर दिया
Tiranga के डायरेक्टर Mehul Kumar याद करते हैं कि Rajinikanth और Naseeruddin Shah ने Raaj Kumar की वजह से फिल्म करने से मना कर दिया था.

साल 1992 में Mehul Kumar की फिल्म Tiranga आई थी. लीड रोल में Raaj Kumar और Nana Patekar थे. समय के साथ इस फिल्म को ऑडियंस से खूब प्यार मिला. टीवी पर इतनी देखी गई कि डायलॉग रट गए. नई ऐज में मीम बने. हाल ही में फिल्म के डायरेक्टर मेहुल ने ‘तिरंगा’ की कास्टिंग से जुड़ा किस्सा सुनाया. बॉलीवुड ठिकाना नाम के चैनल से बात करते हुए मेहुल ने बताया कि नाना पाटेकर वाले रोल के लिए पहले उन्होंने Rajinikanth को अप्रोच किया था. लेकिन राजकुमार से डरकर उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया.
मेहुल ने कहा,
मेहुल ने कहीं से नाना का नंबर निकाला. उन्हें फोन किया. नाना ने मना कर दिया. उनका कहना था कि वो कमर्शियल फिल्में नहीं करते. मेहुल ने जवाब दिया कि कमर्शियल फिल्म तुमको इंटरनेशनल मार्केट तक लेकर जा सकती है. नाना ने कहा कि आकर अपनी स्क्रिप्ट सुनाओ. 'तिरंगा' की कहानी उन्हें पसंद आ गई और उन्होंने फिल्म साइन कर ली. मेहुल के मुताबिक नाना ने एक शर्त रखी. उनका कहना था कि अगर राजकुमार ने दखल दिया तो वो सेट छोड़कर चले जाएंगे. मेहुल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा.
हालांकि नाना के मुताबिक उन्होंने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी थी. कुछ दिन पहले वो ‘द लल्लनटॉप’ के प्रोग्राम गेस्ट इन द न्यूज़रूम के 100वें एपिसोड में बतौर गेस्ट आए थे. तब नाना ने बताया,
नाना ने बताया कि ‘तिरंगा’ की शूटिंग से पहले लोग कहते थे कि ये फिल्म कभी नहीं बनेगी. नाना और राजकुमार बिल्कुल विपरीत लोग हैं. नाना याद करते हैं कि सेट पर उनकी कोई अनबन नहीं हुई और पूरी फिल्म आराम से शूट हो गई थी.
वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: नाना पाटेकर ने विधु विनोद, भंसाली से लड़ाई, तिरंगा, राज कुमार और तनुश्री पर सब बता दिया!

.webp?width=60)

