राधिका को ड्रंक सीन करना था, इरफान ने कहा - "मैं बाप हूं, झूठ पकड़ लूंगा"
Irrfan की आखिरी फिल्म में काम करने वाली Radhika Madan ने किस बात पर अफसोस जताया है.

Radhika Madan ने हाल ही में Irrfan पर बात की है. दोनों ने Angrezi Medium में साथ काम किया था. ये फिल्म 2020 में आई थी. इसमें राधिका ने इरफान की बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में एक सीन था, जहां राधिका को ऐसे परफॉर्म करना था जैसे शराब पी हो. राधिका ने उसी सीन के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि इरफान ने उनसे कहा था कि वो राधिका का झूठ पकड़ लेंगे. साथ ही उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने इरफान के साथ ज़्यादा वक्त नहीं बिताया. इस फिल्म की रिलीज़ के करीब एक महीने बाद इरफान का निधन हो गया था. वे न्यूरोएंडोक्रेन ट्यूमर नाम की रेयर बीमारी से पीड़ित थे.
फिल्मीज्ञान के साथ बातचीत में राधिका ने ड्रंक सीन करने का एक्सपीरियंस शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया,
बातचीत में राधिका ने इरफान के साथ समय ना बिता पाने का अफसोस जताया. उन्होंने कहा,
इरफान और राधिका मदान की फिल्म ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ 2020 में रिलीज़ हुई थी. ये 2017 में आई फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का सीक्वल थी. फिल्म में इरफान, राधिका के अलावा करीना कपूर खान और दीपक डोबरियाल भी थे. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. लेकिन कोविड-19 की वजह से उसे कुछ दिन बाद ओटीटी पर रिलीज़ कर दिया गया था. इस फिल्म के लिए इरफान को फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड भी मिला था.
बता दें कि राधिका मदान हाल ही में अक्षय कुमार के साथ ‘सरफिरा’ में नज़र आई थीं. हालांकि इस फिल्म को दर्शकों से ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिला है. इसके अलावा वो ‘सना’ नाम की फिल्म में नज़र आएंगी. इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. हालांकि मेकर्स की तरफ से इस फिल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है.
वीडियो: फिल्म रिव्यू: कैसी है दिवंगत अभिनेता इरफान स्टारर 'तीसरी मंजिल'?

.webp?width=60)
