फिल्म में रेड लाइट एरिया दिखाया, इम्तियाज़ अली के खिलाफ गैर-ज़मानती वॉरंट निकला!
इम्तियाज़ अली ने बताया कि वो 'जब वी मेट' जैसी फिल्म बनाकर भी फंस गए थे.
.webp?width=210)
Imtiaz Ali को उनकी अनोखी स्टोरीटेलिंग के लिए जाना जाता है. Jab We Met, Rockstar और Tamasha भी इसी बात का एग्जामपल हैं. हाल ही में उन्होंने 'जब वी मेट' से जुड़ा एक अनसुना किस्सा साझा किया. उन्होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके नाम पर एक अनबेलेबल यानी गैर-ज़मानती वॉरंट जारी कर दिया गया था. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने इस फिल्म में मध्य प्रदेश के रतलाम शहर को रेड लाइट एरिया के रूप में दिखा दिया था.
द हॉलीवुड रिपोर्टर से बात करते हुए इम्तियाज़ ने कहा,
उन्होंने आगे कहा,
इम्तियाज़ ने कहा कि ज्यादा कुछ हुआ नहीं, मगर उन्हें रतलाम जरूर जाना पड़ा. तब जाकर उन्हें एहसास हुआ कि यदि 'जब वी मेट' जैसी फिल्म बनाकर भी आप फंस सकते हैं तो इससे ज्यादा सावधानी कैसे ही रखी जाएगी. बता दें कि 2007 में आई 'जब वी मेट' बनाकर इम्तियाज़ सुर्खियों में आ गए थे. इसमें शाहिद कपूर और करीना कपूर लीड रोल में थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी, जिसके बाद इसके कई रीमेक भी बनाए गए. मूवी के गाने और वीडियो क्लिप्स आज भी इंटरनेट पर खूब वायरल होते हैं.
वीडियो: इम्तियाज़ अली बचपन में फिल्म देखने गए तो किसका पोस्टर देख दर्शकों ने कुर्सियां उखाड़ दीं

.webp?width=60)

