जब गोविंदा ने एक सीन शूट करने के लिए अमिताभ और रजनीकांत को तीन दिन इंतज़ार करवाया
विजय पाटकर ने बताया कि गोविंदा का यही एटीट्यूड उनका करियर खा गया. जबकि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत आजतक काम कर रहे हैं.

90s के दौर में Govinda बॉलीवुड का बड़ा नाम बन चुके थे. इतने बड़े कि वो अपनी फिल्मों के सेट पर बड़े से बड़े स्टार को घंटों इंतजार करवाते थे. इस बात का खुलासा एक्टर Vijay Patkar ने किया है. विजय Singham, Simmba और Golmaal जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने बताया कि गोविंदा ने Hum फिल्म के सेट पर अमिताभ और रजनीकांत को एक सीन शूट करने के लिए कई दिनों तक इंतजार करवाया था.
फिल्मीमंत्रा से हुई बातचीत में विजय ने गोविंदा पर कई खुलासे किए. एक्टर दीपक शिर्के से मिली एक जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा,
बातचीत के दौरान विजय ने 'बड़े मियां छोटे मियां' से भी जुड़ा एक किस्सा बताया. उनके अनुसार, शूटिंग के वक्त अमिताभ अपनी कार लेकर गोविंदा को उनके बंगले से लाने जाया करते थे. विजय ने कहा,
विजय ने गोविंदा के एक्टिंग स्किल्स की खूब तारीफ की. पर साथ ही ये भी बताया कि प्रोड्यूसर्स को उनके एटीट्यूड के चलते काफी नुकसान उठाना पड़ा था. गोविंदा कभी भी सेट पर समय से नहीं आते थे. धीरे-धीरे यही बात उनका पूरा करियर खा गई. पिछले दिनों खुद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने भी उन पर सवाल उठा दिए. बकौल सुनीता, जब अनिल कपूर, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ जैसे उनके हमउम्र एक्टर्स आजतक काम कर रहे हैं. तो फिर गोविंदा जैसा लीजेंड घर में क्यों बैठा है?
वीडियो: 'अवतार के लिए 18 करोड़...', गोविंदा ने फिल्म मना करने की वजह भी बताई है

.webp?width=60)

