The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • When Amitabh Bachchan arrived late on set and director started screaming on Zeenat Aman

जब अमिताभ बच्चन के लेट आने पर खिसियाए डायरेक्टर, ज़ीनत अमान पर चिल्लाने लगे

ज़ीनत अमान ने बताया कि अमिताभ पहली बार सेट पर लेट आए थे. उस दिन डायरेक्टर ने अमिताभ का गुस्सा ज़ीनत पर निकाल दिया. वो उन्हें गालियां देने लगा.

Advertisement
pic
12 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:04 PM IST)
zeenat aman amitabh bachchan
ज़ीनत अमान ने अपने इंस्टाग्राम पर ये किस्सा बताया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

11 अक्टूबर को Amitabh Bachchan का जन्मदिन था. फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्हें बधाई दी. Zeenat Aman उन्हें उस दिन सोशल मीडिया पर विश करना भूल गईं. इसलिए उन्होंने इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा बताया. ज़ीनत ने बताया कि किसी वजह से पहली बार अमिताभ बच्चन फिल्म के सेट पर लेट पहुंचे थे. जिसकी वजह से डायरेक्टर ज़ीनत अमान पर चिल्ला पड़े. उन्होंने लिखा कि वो फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर का नाम नहीं बताएंगी. 

ज़ीनत ने बताया:

उस दिन हमारी मॉर्निंग शिफ्ट थी और मैं फिल्म के प्रोड्यूसर के साथ सेट पर पहुंची. हमेशा की तरह मेरे हाथ में अपनी स्क्रिप्ट थी और मैं लाइनों की रीहर्सल कर रही थी. सेट पर पहुंचने के बाद मैं सीधा मेकअप रूम में चली गई और क्रू से कह दिया कि मिस्टर बच्चन जब शॉट के लिए तैयार हों, तब मुझे इत्तेला दे दी जाए. हमारा रोल टाइम आया-गया हो गया लेकिन मिस्टर बच्चन का कोई निशान नहीं. 30 मिनट गुज़र गए. फिर 45. एक घंटे बाद मुझे AD ने बताया कि मिस्टर बच्चन आ गए हैं. 

मैं फौरन बाहर निकली. मैंने जैसे ही सेट पर कदम रखा तभी डायरेक्टर ने गालियां देना शुरू कर दिया. उन्हें लगा कि मेरी वजह से प्रोडक्शन रुका हुआ था. जिस दौरान ये डायरेक्टर मुझे पर चिल्ला रहा था, तब पूरी कास्ट और क्रू सकते में था. मैं एक शब्द भी नहीं कह पा रही थी. मेरी आंखों में रोष के आंसू थे. मैंने डायरेक्टर की तरफ देखा. पलटकर अपने मेकअप रूम में चली गई और अपनी टीम से पैकअप करने को कहा.            

जब मैं अपना मेकअप बैग बंद कर रही थी, तब प्रोड्यूसर और और मिस्टर बच्चन दरवाज़े पर आए. अमिताभ ने कहा, “मैं जानता हूं कि ये तुम्हारी गलती नहीं. वो आदमी बेवकूफ है और नशे में है. जाने दो. चलो काम पर लौटते हैं". मैंने मिस्टर बच्चन की माफी कुबूल कर ली लेकिन फिर भी मैं उस गैर ज़रूरी बात से जूझ रही थी. मैं उस बेइज्ज़ती के बाद शूट करने के मूड में नहीं थी. जब आखिरकार मैंने सेट पर आने का फैसला लिया तब डायरेक्टर ने खुद को मेरे पांव में गिरा दिया और माफी मांगने लगे. वो बहुत मेलोड्रामैटिक था. मैंने वो फिल्म भले ही पूरी की लेकिन फिर कभी उस डायरेक्टर के साथ काम नहीं किया.     

अमिताभ बच्चन और ज़ीनत अमान ने कई पॉपुलर फिल्मों में साथ काम किया. ‘डॉन’, ‘लावारिस’, ‘दोस्ताना’, ‘महान’, ‘द ग्रेट गैम्बलर’ और ‘पुकार’ उन्हीं में शामिल है. 

Advertisement

Advertisement

()