The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • When Aamir Khan refused to perform with Divya Bharti during a show in London then Salman Khan came to her rescue

जब डांस करती दिव्या भारती से ग़लती हो गई और आमिर खान ने उनको रुला दिया

इसके बाद सलमान खान ने जो किया, वो जानकर आपके मुंह से भी- भाई, भाई, भाई, भाई निकलेगा.

Advertisement
pic
13 मार्च 2019 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2022, 06:01 AM IST)
Img The Lallantop
दिव्या भारती ने फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी.
Quick AI Highlights
Click here to view more
दिव्या भारती ने 1990 में आई तेलुगू फिल्म 'बोब्बिली राजा' से अपना सिनेमाई सफर शुरू किया था. तब उनकी उम्र महज़ 16 साल थी. अपने तीन-चार साल के फिल्मी करियर में जो मुकाम और शोहरत दिव्या भारती को हासिल हुई थी, वो सबको नसीब नहीं होती. दिव्या की आखिरी फिल्म थी 'शतरंज', जो 1993 में उनकी मौत के बाद रिलीज़ हुई थी. 5 अप्रैल, 1993 को उनकी मौत हो गई. लेकिन कैसे? ये उनकी मौत के इतने साल बाद भी क्लीयर नहीं हो पाया है. इतने कम समय में ही उनका नाम कई विवादों में भी रहा. लेकिन एक नाम था, जो दिव्या के साथ कई विवादों में शामिल रहा. वो नाम हैं आमिर खान.
कई रिपोर्ट्स में इन दोनों के बीच खटपट की खबरें आती रही हैं. यश चोपड़ा ने 'डर' फिल्म के लिए आमिर खान और दिव्या भारती को साइन किया था. दिव्या की मां ने ये इस बात का खुलासा किया कि आमिर ने दिव्या को उस फिल्म से निकलवाकर जूही चावला को साइन करवा लिया. बाद में आमिर ने खुद वो फिल्म छोड़ दी, जो आखिरकार शाहरुख खान और जूही चावला के साथ बनी. बताया जाता है कि लंदन में हुए एक शो के दौरान दिव्या की एक गलती से आमिर नाराज़ थे.
1992 में उस शो के दौरान रवीना टंडन, जूही चावला, सलमान खान और दिव्या भारती
1992 में उस शो के दौरान रवीना टंडन, जूही चावला, सलमान खान और दिव्या भारती.

लंदन के उस शो का वो किस्सा कुछ यूं है कि भारतीय सिनेमा के कई उभरते नाम लंदन में एक शो कर रहे थे. इमसें सलमान खान, आमिर खान, सुनील शेट्टी, दिव्या भारती, रवीना टंडन और जूही चावला जैसे नाम शामिल हैं. आमिर और दिव्या इस शो में एक साथ परफॉर्म करने वाले थे. लेकिन एक जगह पर दिव्या से कुछ गलती हो गई. कुछ ऐसी गलती, जो आसानी से नोटिस भी नहीं होती. लेकिन आमिर ने वो चीज़ देख ली थी. उन्होंने इस बात की शिकायत ऑर्गनाइज़र्स से कर दी. साथ ये भी कह दिया कि वो दिव्या के बदले जूही के साथ परफॉर्म करेंगे.
दिव्या भारती की तुलना हमेशा श्रीदेवी से होती थी. दिव्या की मौत के बाद फिल्म 'लाडला' में श्रीदेवी ने ही उन्हें रिप्सेस भी किया.
दिव्या भारती की तुलना हमेशा श्रीदेवी से होती थी. दिव्या की मौत के बाद फिल्म 'लाडला' में श्रीदेवी ने ही उन्हें रिप्सेस भी किया.

दिव्या और आमिर की जोड़ी एक मेडली परफॉर्मेंस देने वाली थी. लेकिन आमिर ने लास्ट टाइम पर कहा कि वो अब डांस नहीं कर सकते हैं क्योंकि वो बहुत थक गए हैं. इस बात से दिव्या दुखी होकर चली गईं और काफी समय तक बाथरूम में बैठकर रोती रहीं. दिव्या को इस मुश्किल से उबारा सलमान खान ने. आमिर के मना करने के बाद सलमान ने कहा कि वो दिव्या के साथ परफॉर्म कर लेंगे, तब जाकर वो शो कहीं पूरा हो पाया.


वीडियो देखें: करण जौहर की धमाकेदार स्टारकास्ट वाली फिल्म कलंक का टीज़र आ गया है

Advertisement

Advertisement

()