The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • When Aamir Khan complained about Anupam Kher's loud acting in Dil Hai Ke Manta Nahin to Mahesh Bhatt

जब आमिर खान ने अनुपम खेर की ओवर-एक्टिंग की शिकायत महेश भट्ट से कर दी

Aamir Khan को Dil Hai Ke Manta Nahin के शुरुआती दिनों में Anupam Kher की एक्टिंग पसंद नहीं आती थी. अनुपम खेर ने कहा कि वो ये मामला संभाल लेंगे.

Advertisement
pic
7 फ़रवरी 2024 (अपडेटेड: 7 फ़रवरी 2024, 09:36 PM IST)
Amir khan, anupam kher, dil hai ke manta nahin,
'दिल है के मानता नहीं' के एक सीन में अनुपम खेर. दूसरी तरफ एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Anupam Kher और Mahesh Bhatt की फिल्म Saransh की रिलीज़ को 40 साल पूरे हो गए. इस मौके को सेलीब्रेट करने के लिए महेश और अनुपम साथ बैठे. किस्से कहानियां, सालों की दोस्ती और फिल्मों में साथ काम करने के अनुभवों पर बातचीत हुई. इसी दौरान Aamir Khan और Pooja Bhatt की फिल्म Dil Hai Ke Manta Nahin का ज़िक्र छिड़ गया. महेश भट्ट डायरेक्टेड इस फिल्म में आमिर और पूजा के साथ अनुपम खेर ने भी काम किया था. उन्होंने पूजा के पिता का किरदार निभाया था. इसी चर्चा के दौरान महेश भट्ट ने बताया कि फिल्म के सेट पर आमिर ने उनसे अनुपम की लाउड एक्टिंग की शिकायत की थी. 

'दिल है कि मानता नहीं' की मेकिंग के दिनों की बात याद करते हुए अनुपम खेर ने कहा,  

 " 'दिल है कि मानता नहीं' आप लोगों ने देखी ही होगी. इस लव स्टोरी में आमिर और पूजा लीड रोल कर रहे थे. मुझे पूजा भट्ट के पिता का रोल दिया गया था. एक तो मैं पहले दिन रिहर्सल पर आया. मैंने चंकी पांडे के फादर का गेट-अप किया था. दरअसल, डॉक्टर पांडे बड़े फेमस डॉक्टर थे. फिल्म में मेरा रेफरेंस पॉइंट ये था कि ये आदमी आखिर में अपनी बेटी को कहता है, ‘पूजा बेटी भाग जा’. मैं दुनिया का पहला बाप हूं, जो अपने बेटी को शादी के मंडप से भागने के लिए कह रहा. तो जब आमिर साहब ने मेरे साथ पहला सीन किया...

अनुपम खेर की बात को काटते हुए महेश भट्ट ने कहा,

“आमिर ने मुझसे कहा कि अनुपम बहुत लाउड परफॉर्मेंस दे रहे हैं. और मुझे लगा कि चूंकि एक को-एक्टर ने यह बात उठाई थी, इसलिए मुझे इसका ज़िक्र अनुपम से करना चाहिए.”

महेश भट्ट ने आगे बताया कि जब उन्होंने अनुपम खेर से इस बारे में बात की, तो अनुपम उन्हे कोने में ले गए. उन्होंने महेश भट्ट से कहा कि वो संभाल लेंगे. इस बातचीत में महेश आगे जोड़ते हैं, 

“मैंने कहा ठीक है. उस फिल्म के किरदार को वैसे ही निभाया गया, जैसे उसे फिल्म में होने की जरूरत थी.”

ख़ैर, आमिर ने महेश के प्रोडक्शन में बनी ‘ग़ुलाम’ में भी लीड रोल किया था. फिल्म के शूट के दौरान महेश भट्ट और आमिर के बीच अनबन हो गई थी. बताया गया कि उनके बीच मतभेद इसलिए हुआ क्योंकि आमिर को लगा कि मेकर्स फिल्म के काम को लेकर गंभीर नहीं है. इस विवाद के बाद महेश भट्ट ने अपना पक्ष बताया. महेश भट्ट ने वाइल्ड फिल्म्स इंडिया नाम के यूट्यूब चैनल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया,

“उन्होंने ‘गुलाम’ पर मेरे साथ काम किया. वो मेरे लिए सुखद अनुभव नहीं था. जब कोई व्यक्ति अपनी महानता के बोझ तले दब जाता है, तो वो बोझ उसके आस-पास के लोगों पर भी आता है. आर्थिक रूप से, यह बहुत कठिन है. खासकर तब, जब आप उचित बजट के साथ फिल्में बना रहे हो. आप एक्सीलेंस के लिए प्रयास कर सकते हैं. लेकिन परफेक्शन के लिए नहीं. परफेक्शन एक बीमारी है. मगर एक्सीलेंस कड़ी मेहनत से हासिल हो सकता है."

 आमिर और महेश भट्ट ने आखिरी बार 1993 में आई फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ पर साथ काम किया था. महेश भट्ट अब डायरेक्शन से दूर रहते हैं. उन्होंने पिछले 25 सालों में सिर्फ एक फिल्म डायरेक्ट की है. 2020 में आई ‘सड़क 2’, जिसमें संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर ने काम किया था. वहीं आमिर ने भी ‘लाल सिंह चड्ढा’ के बाद फिल्मों से ब्रेक का ऐलान किया था. मगर वो जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. 

वीडियो: संदीप रेड्डी वांगा ने आमिर खान पर तंज कसा, किरण राव ने कहा मैन टू मैन बात करिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()