The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • What is NMACC and why celebrities from bollywood and hollywood came for its launch?

क्या है ये NMACC इवेंट, जिसकी ओपनिंग में देश-दुनिया के सैकड़ों सेलेब्रिटीज़ पहुंचे थे?

NMACC से आने वाली हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्म स्टार्स की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हल्ला काट दिया. इतने स्टार तो शाहरुख के 'दीवानगी-दीवानगी' गाने में भी नहीं थे.

Advertisement
pic
3 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023, 05:29 PM IST)
nmacc, nita ambani, salman khan, shahrukh khan, gigi hadid, tom holland, zendaya
NMACC की तस्वीर. दूसरी तरफ इसकी ओपनिंग सेरेमनी में पहुंचे हॉलीवुड और बॉलीवुड स्टार्स की तस्वीर.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार NMACC ट्रेंड कर रहा है. पब्लिक कंफ्यूज़ है कि पता नहीं ये क्या इवेंट हैं, जहां देश-दुनिया के तमाम सुपरस्टार्स पहुंचे हुए हैं. लोग एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचा रहे हैं. लंच-डिनर चल रहा है. इंटरनेट इस इवेंट की तस्वीरें से पटा पड़ा है. आइए समझते हैं कि ये NMACC क्या है और उसके लिए इतना बड़ा आयोजन क्यों किया गया.

NMACC का फुल फॉर्म हुआ ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’. जैसा कि नाम से साफ हो गया कि ये एक बड़े लेवल का कल्चरल सेंटर है. शुक्रवार यानी 31 मार्च को इसकी ओपनिंग सेरेमनी थी. इसके उद्घाटन के लिए 'स्वदेस' नाम का इवेंट प्लान किया गया था. 'स्वदेस' के अंदर तीन इवेंट्स हुए थे. The Great Indian Musical: Civilisation to Nation. ये म्यूज़िकल थिएटर शो था. दूसरे इवेंट का नाम था India in Fashion, जो कि कॉस्ट्यूम आर्ट एग्ज़ीबिशन था. तीसरे इवेंट का नाम था Sangam/Confluence. जो कि विज़ुअल आर्ट शो था.  

NMACC को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बने जियो वर्ल्ड सेंटर में बनवाया गया है. इसे रिचर्ड ग्लकमैन (Richard Gluckman) नाम के वर्ल्ड फेमस आर्किटेक्ट ने डिज़ाइन किया है. रिचर्ड को दुनियाभर के पॉपुलर म्यूज़ियम डिज़ाइन करने के लिए जाना जाता है. खैर, इस कल्चरल सेंटर में 2000 सीटों वाला भव्य थिएटर है, जहां नाटकों का मंचन किया जाएगा. 250 सीटों वाला स्टूडियो थिएटर है, जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस बताया जा रहा है. एक क्यूब भी है, जिसमें 125 सीट होंगे. इस क्यूब का स्टेज और बैठने की जगह मूव करते रहते हैं. इसलिए ये अलग-अलग आर्ट फॉर्म्स के लिहाज़ से एडजस्ट हो सकता है. इस कल्चरल सेंटर में 16 हज़ार स्क्वेयर फुट में बनी चार माले की आर्ट गैलरी भी है. जो बिल्कुल वर्ल्ड क्लास बताई जा रही है.

उद्घाटन के पहले दिन तो गेस्ट लोग आए. फोटो खिंचाई. नाटक वगैरह देखकर चले गए. असली मजमा लगा दूसरे दिन. इस दिन आलिया भट्ट और रश्मिका मंदाना ने 'नाटु नाटु' गाने पर परफॉर्म किया. शाहरुख खान ने 'झूमे जो पठान' पर डांस किया. उनके साथ रणवीर सिंह और वरुण धवन ने भी नाच-गाना किया. रणवीर ने पहले तो 'अपना टाइम आएगा' वाला रैप किया. फिर प्रियंका चोपड़ा के साथ 'गल्ला गूड़ियां' पर डांस परफॉरमेंस भी दी. वरुण ने अपनी परफॉरमेंस के दौरान अमेरिकी टॉप मॉडल जिजी हदीद को भी स्टेज पर खींच लिया. मतलब काफी मज़ेदार इवेंट रहा.

NMACC ओपनिंग के लिए हॉलीवुड से 'स्पाइडरमैन' फेम टॉम हॉलैंड, 'यूफोरिया' वाली ज़ेंडाया, अमेरिकन टॉप मॉडल जिजी हदीद, पेनेलोपे क्रूज़, GoT वाली आर्या मैसी विलियम्स जैसे सेलेब्स बुलाए गए थे. देसी फिल्म इंडस्ट्री से तो पूछिए ही मत. सलमान, शाहरुख, आमिर से लेकर रजनीकांत, रेखा, ऐश्वर्या सब लोग यहां पहुंच हुए थे. प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इस इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थीं. एक तो ये अंबानी फैमिली का इवेंट था. तिस पर यहां इतने सारे सेलेब्रिटीज़ पहुंच गए कि इस इवेंट का इंटरनेट पर भयंकर भौकाल मच गया. 

3 अप्रैल से इस कल्चरल सेंटर में पब्लिक इवेंट्स होने शुरू होंगे. उनकी लिस्ट जारी हो चुकी है. उसके लिए टिकटें बुक माय शो या NMACC की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदी जा सकती हैं.

वीडियो: सलमान खान पहली बार पब्लिक प्लैटफॉर्म पर शाहरुख खान की फैमिली आर्यन, सुहाना और गौरी के साथ दिखे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()