वरुण गांधी लोकसभा सांसद हैं. सुल्तानपुर से. भाजपा के. अबकी बार उन्होंने एक बहुतअच्छी बात कही है. लेकिन शायद देश के नेताओं को ये बात पसंद न आए. खास तौर परसांसदों को. वरुण ने बोला है कि अमीर सांसदों को अपनी सैलरी छोड़ देनी चाहिए. यानिनहीं लेनी चाहिए. और अमीर सांसद है कितने? यदि वरुण की और उनकी गणित को मानें तोनब्बे प्रतिशत. जहां एक तरफ अधिकतर सांसद वेतन वृद्धि की बात कर रहे हैं वहीं वरुणकी ये राय तारीफ़ के काबिल है. सबसे अच्छी बात ये कि उन्होंने ये नहीं कहा कि हर एकसांसद को सैलरी छोड़ देनी चाहिए. बल्कि उन्होंने स्पेसिफिकली अमीर सांसदों की बात कीहै. मगर जैसे ही उनका ये क़ाबिल-ऐ-तारीफ़ बयान आया, हमारे मन में एक प्रश्न आया कि –आखिर सांसदों की सैलरी है कितनी. होने को तो इस वक्त हर सांसद के ऊपर हर महीने तीनलाख रूपये के लगभग खर्च होते हैं. लेकिन हो सकता है कि ये कॉस्ट टू कंपनी हो औरसांसदों की टेक होम सैलरी कुछ अलग हो. तो हमने चेक किया और हमें एक सरकारी आर्टिकलहाथ लगा – सदस्यों की सैलरी, अलाउंस और अन्य सुविधाएं एक नज़र में. अब ये 2014 काडॉक्यूमेंट है और सुविधाजनक तो ये होता कि आपको इस डॉक्यूमेंट का लिंक दे दें.लेकिन आपको भाषा तो पता ही है इन डॉक्यूमेंट्स की, तो हमने पूरे एफर्ट कर लिए हैंऔर महत्तम-आसान भाषा में आपके लिए लेकर आए हैं - सदस्यों की सैलरी, अलाउंस और अन्यसुविधाएं एक नज़र में. इस डॉक्यूमेंट के शुरुआत में लिखा है कि भारत के संविधान केअनुच्छेद 106 में यह प्रावधान है कि संसद के दोनों सदन के सदस्यों को वेतन और भत्तेप्राप्त करने का अधिकार होगा जो कि समय-समय पर संसद द्वारा निर्धारित किया जा सकताहै. मतलब कि खुद ही अपना वेतन बढ़ाने का अधिकार खुद ही के पास! बहरहाल हमको तो येजानना है कि आखिर वेतन है कितना तो ‘नागरिक शास्त्र’ से सीधे ‘कॉमर्स’ पर आते हैं:# वेतन और अलाउंसवेतन - INR 50,000.00 प्रति माह दैनिक भत्ता – INR 2000.00 प्रति दिन संसदीय भत्ता- INR 45,000.00 प्रति माह ऑफिस एक्सपेंसेज़ - INR 45,000.00 प्रति माह# टीए (यात्रा भत्ता)रेल द्वारा - एक मुफ्त गैर-हस्तांतरणीय प्रथम श्रेणी एसी या किसी भी ट्रेन काएग्जीक्यूटिव क्लास + एक प्रथम श्रेणी और एक द्वितीय श्रेणी का किराया. वायु द्वारा– उन एयरलाइन्स का एक और एक चौथाई हवाई किराया जिसमें संसद सदस्य यात्रा करते हैं.सड़क मार्ग द्वारा - 16 रुपये प्रति किलोमीटर और इसके अलावा स्पाउस यानि पति/पत्नीके लिए भी यात्रा भत्ता निर्धारित है.# आवासa) ट्रांजिट आवास - लोक सभा के हर आम चुनाव के बाद, नई दिल्ली में राज्य सरकारों केगेस्ट हाउस/भवन, होटल आदि में नए सदस्यों के अस्थायी रूप से रहने के लिए व्यवस्थाकी जाती है. इस तरह के आवास को ट्रांजिट आवास के रूप में माना जाता है. b) नियमितआवास – प्रत्येक सदस्य कार्यालय में अपने कार्यकाल के दौरान फ्लैट या हॉस्टल काहकदार है जिसके लिए उसे किराया देने की आवश्यकता नहीं. और यदि कोई सांसद बंगले केलिए पात्र है तो उसे अनुरोध पर आवास के रूप में बंगले आवंटित किया जाएगा जिसके‘सामान्य आवास शुल्क’ का भुगतान सांसद को स्वयं करना होगा. लोक सभा के सदस्य याउनका परिवार सांसद के कार्यकाल समाप्त होने के बाद अधिकतम एक माह की अवधि के लिएसरकारी आवास में रह सकता है. सांसद की मृत्यु की स्थिति में यह अवधि छः माह होजाएगी. c) अतिथि आवास – सांसदों के अतिथि पश्चिमी कोर्ट हॉस्टल, जनपथ में आवास कालाभ ले सकते हैं. d) अन्य सुविधाएं – सांसदों को मिलने वाली अन्य आवासीय सुविधाओंमें शामिल है – सोफे कवर और पर्दे प्रत्येक तीन महीने में धोने का खर्च टिकाऊफर्नीचर के मद में अधिकतम 60,000 रूपये गैर-टिकाऊ फर्नीचर के मद में अधिकतम 15,000रूपये# टेलीफोनतीन टेलीफोन – एक दिल्ली ऑफिस में दूसरा निर्वाचन क्षेत्र के ऑफिस में और तीसरा इनदोनों में से किसी भी स्थान पर. हर फोन से 50,000 लोकल कॉल्स मुफ़्त हैं और इनको एकसाथ क्लब भी किया जा सकता है यानी कुल 150,000 लोकल कॉल्स. दो मोबाइल कनेक्शन - एकएमटीएनएल मोबाइल फोन का कनेक्शन (दिल्ली के लिए) और एक एमटीएनएल/बीएसएनएल मोबाइलफोन का कनेक्शन (संसदीय क्षेत्र के लिए), और यदि सांसद के एरिया में एमटीएनएल अथवाबीएसएनएल नहीं है तो किसी भी निजी मोबाइल नेटवर्क का कनेक्शन. इन मोबाईल से किए गयेकॉल्स टेलीफोन से किए गए कॉल्स में से ही एडजस्ट होते हैं. यानी कुल 3 टेलीफोनकनेक्शन और 2 मोबाइल कनेक्शन में आपको कुल 150,000 लोकल कॉल्स करने की सुविधाप्राप्त होगी (ऑफ कोर्स यदि आप सांसद हैं.) 3G और 4G सर्विस की सुविधा नहीं है,यानी सांसद को खुद ही इन सेवाओं का भुगतान करना होगा. लेकिन ख़ुशी की बात (सांसदोंके लिए) ये है कि 150,000 लोकल कॉल्स में से ही वे 3G और 4G सर्विस भी एडजस्ट करसकते हैं. और करते ही होंगे. 150,000 लोकल कॉल्स करता कौन है एक महीने में?# पानी, बिजली4,000 किलोलीटर पानी और 50,000 यूनिट बिजली सालाना. और जो बिजली पानी नहीं यूज़ हुआवो अगले साल कैरिड-ओवर हो जाता है.# चिकित्सा सुविधाएंसीजीएचएस के तहत जो चिकित्सा सुविधाएं सिविल सेवा के क्लास वन अधिकारियों के लिएउपलब्ध हैं वही चिकित्सा सुविधाओं संसद सदस्यों को भी मिलती है.# वाहनएक संसद सदस्य को रूपये 4,00,000/- तक वाहन खरीदने के लिए अग्रिम भुगतान के रूप मेंमिलते हैं जिसे किश्तों में वापस करना होता है.# आयकर लाभदैनिक भत्ता और निर्वाचन क्षेत्र भत्ता आयकर से मुक्त हैं!ये भी पढ़ें:ड्रिंक-ड्राइव को मिक्स नहीं करते तो इंश्योरेंस-इन्वेस्टमेंट को क्यों मिक्स करतेहो यार?ये जो अजीब से नंबर आते हैं न टीवी स्क्रीन में, वो ऐंवेई नहीं हैंइन 5 कुतर्कों के चलते आपसे लगातार हर बहस जीतते आ रहे हैं लोगगे सेक्स को अप्राकृतिक कहने वालों को इन बंदरों के बारे में पढ़ लेना चाहिएकैट में 20 लोगों के कैसे आ गए 100 पर्सेंटाइल, जबकि यह नामुमकिन है?--------------------------------------------------------------------------------VIDEO देखें:2017 में अलविदा कहने वाले वो 5 लोग, जिनके बिना दुनिया थोड़ी खाली-खाली लगती है: