विवाद कोई भी हो देश, समाज, दुनिया दो धड़ों में बंट ही जाती है. विवाद की ‘आवश्यकशर्त’ ही है – दो धड़े.# बात और विवादऔर जहां पर दो धड़े होते हैं वहां पर होती हैं बहसें, वाद-विवाद, तीखी नोंक-झोंक औरसमर्थन-विरोध. हर कोई इस बात से सहमत है कि बातों से हल निकालना, युद्ध करने से,हथियार उठा लेने से कहीं बेहतर है. लेकिन फिर भी क्यूं मुद्दे का हल पाने के लिएलोग हथियार उठा लेते हैं, युद्ध करने लगते हैं, आतंकवादी बन जाते हैं, नक्सली बनजाते हैं? कारण है बातों का असफल हो जाना. और बातों से हल निकले भी तो वो अस्थाई हीरहता है, क्यूंकि दोनों में एक पक्ष हमेशा ठगा हुआ फील करता है. कृष्ण और दुर्योधनके वार्तलाप का असफल हो जाना महाभारत का कारण बना. हिटलर-चर्चिल के बीचकम्युनिकेशन-गैप द्वितीय विश्व युद्ध का. दुखद तो ये है कि अपनी समस्त विभीषिकाओंके बावज़ूद युद्ध भी अंतिम हल नहीं. इसलिए ही तो हमें बार-बार प्रथम विकल्प यानीबातों की ओर रुख करना पड़ता है.--------------------------------------------------------------------------------# कैसे करें कोई बहस?अब बातों से हल निकालने के लिए दो महत्वपूर्ण चीज़ों की ज़रूरत पड़ेगी एक तो जिसमुद्दे पर बात हो रही है उसकी पूरी जानकारी, पक्ष की भी और विपक्ष की भी और दूसरा –हम बात करने में अतार्किकता का तो उपयोग नहीं कर रहे. पहली बात - यानी मुद्दों कीजानकारी होना तो हर विवाद के लिए वैरी करता है. पद्मावती विवाद की जानकारी सेअयोध्या विवाद का हल नहीं निकाला जा सकता. लेकिन दूसरी बात यानी तार्किकता औरअतार्किकता जैनरिक है. और इसलिए शाम को चाय के वक्त होने वाली बहसों से लेकर संसदतक में होनी वाली बहसों को करने वालों या सुनने वालों के लिए इन 5 ‘फॉलसीज’ काज्ञान होना बहुत जरूरी है. और सबसे इंट्रेस्टिंग बात ये कि इन फॉलसीज को जानने केबाद आपको लगभग हर नेता की बात और हर विवाद बहुत हास्यास्पद लगेगा. आपको हमेशा येपता चल जाएगा कि कहां पर ये ग़लती कर गया और क्यूं. इसलिए ही हमने हर फॉलसी साथ एकरियल लाइफ उदाहरण दिया है.--------------------------------------------------------------------------------# क्या होती है ‘फॉलसी’?बहस करते वक्त अतार्किक बातें करना और उससे कुछ भी निष्कर्ष निकाल लेना ही फॉलसीहै. जैसे कि -'कल तुमने मुझसे दो रूपये लिए और आज दो रूपये और ले लिए है. अब चूंकिदो और दो का योग दस होता है इसलिए तुम मुझे दस रूपये लौटाओगे.' अब इस बात में आपकोपता ही है कि कहने वाला क्यूं अतार्किक है. और क्यूं ये कथन एक फॉलसी है. लेकिन हरबार और हर बात में फॉलसी को पहचानना इतना आसान नहीं होता. कई बार अपनी बात को सहीसिद्ध करने के लिये चतुर लोग जानबूझकर फॉलसी का सहारा लेते हैं और कई बार अनजानेमें ही हम सब फॉलसी का शिकार हो जाते हैं. क्यूंकि हर बार ये फॉलसी ‘दो और दो, दस’जैसी आसानी से पकड़ में नहीं आती. और इसलिए ही तो इन 5 तरह की फॉलसी का ज्ञान होना नकेवल अपनी बात को दोषमुक्त बनाने के लिये जरूरी है बल्कि किसी दूसरे की बात में भीनिहित तर्क दोष को उजागर करके उसे तर्कपूर्ण बात कहने के लिये विवश करने के लिए भीआवश्यक है.--------------------------------------------------------------------------------# 1 - नो ट्रू स्कॉट्समैन फॉलसी(‘जिसने धर्म के लिए हथियार उठाए वो सच्चा मुसलमान नहीं’ ‘जो सच्चा हिंदुस्तानीनहीं होगा वही पाकिस्तान के एक्टर्स का बॉलीवुड में काम करने का समर्थन करेगा.’‘सच्चे राष्ट्रभक्त हो तो पढ़ते ही शेयर करो’.) कल्पना कीजिए कि एक भारतीय, अख़बारमें एक लेख पढ़ रहा है – ‘पाकिस्तान में एक यौन-कुंठित व्यक्ति ने लड़कियों पर फिरहमला किया.’ अब, जो हिंदुस्तानी ये लेख पढ़ रहा है वो लेख देखकर चौंकता है और कहताहै कि – ‘कोई हिंदुस्तानी कभी ऐसा नहीं करेगा.’ लेकिन अलगे ही दिन वो पढ़ता है –‘दिल्ली में एक यौन-कुंठित व्यक्ति ने लड़कियों पर हमला किया.’ अब वो इस बात को तोमानेगा नहीं कि कल जो उसने कहा था वो गलत था. इसलिए इस बार वो कहता है – ‘कोई सच्चाहिंदुस्तानी ऐसा नहीं करेगा.’ यहां पर हिंदुस्तानी को ‘स्कॉटिश’ या ‘स्कॉट्समैन’ सेबदल दीजिए, क्यूंकि पहली बार जिस ने इस फॉलसी के बारे में लेख लिखा वो एक अंग्रेज़था. और इसलिए ही इस फॉलसी का नाम अपने सबसे पहले उदाहरण के वजह से ‘नो ट्रूस्कॉट्समैन फॉलसी’ या हिंदी में कहें तो ‘सच्चा स्कॉट्समैन नहीं है फॉलसी’ पड़ गया.ये बड़ी मज़ेदार टाइप फॉलसी है और लगभग हर दूसरे विवाद में ये प्रयुक्त हो ही जातीहै. इस तरह की फॉलसी में हम किसी सिद्धांत के प्रतिपक्ष में दिए गए तर्क को केवल यहकहकर खारिज़ कर देते हैं कि तर्क में दिया गया ‘उदाहरण’ सिद्धांत की परिभाषा में फिटही नहीं बैठता. और हास्यास्पद बात ये कि परिभाषा क्या है इससे किसी को कोई मतलबनहीं. अब आप ही बताइए कि सच्चे हिंदुस्तानी की परिभाषा में ये कहां लिखा है किव्हाट्सएप मैसेज को पढ़ते ही शेयर करना चाहिए? बहरहाल, ये फॉलसी किस तरह से पूरीबातचीत को दूसरी तरफ मोड़ देता है और किस तरह से ये आज के दौर की सबसे खतरनाक फॉलसीहै, ये आप समझ ही गए होंगे. कोई भी असली स्कॉट्समैन ये नहीं करेगा कहकर हमने उसउदाहरण को ही ‘स्कॉट्समैन’ की बिरादरी से बाहर कर दिया. इस फॉलसी से हमें इस बात कीशिक्षा भी मिलती है कि ‘तर्कों’ में ‘भावनाओं’ का कोई स्थान नहीं, और होना भी नहींचाहिए.--------------------------------------------------------------------------------# 2 - एड होमिनेम फॉलसी(‘एक पुरुष होकर महिला हितों की बात कर रहे हो, तुम नारीवादी नहीं ‘फर्ज़ी नाड़ीवादी’हो’ ’जो लोग ए.सी. रूम में बैठकर पॉलिसी बनाते हैं वो मज़दूरों के लिए कुछ अच्छाकरेंगे, ये सोचना भी ग़लत है’) ऊपर के दोनों कथन एड होमिनेम फॉलसी का शिकार हैं.आइये समझते हैं कैसे. एड होमोनिम एक लैटिन शब्द है. इसमें ‘होमो’ का अर्थ तो पता हीहोगा. क्यूंकि हिंदी तक में ‘होमोसेक्शुअल’ और ‘होमोसेपियंस’ जैसे शब्द बहुतप्रयुक्त होते है. इन सभी शब्दों में होमो का अर्थ है – व्यक्ति/मनुष्य/इंसान. औरइस तरह, एड होमोनिम का अर्थ बहुत हद तक – ‘व्यक्तिगत’ होता है. देखिये, जब हम किसीके तर्क को ख़ारिज करने के लिए तर्क को छोड़कर तर्क देने वाले व्यक्ति या संस्था परआक्षेप करने लगते हैं तो हमारी बातें जाने अंजाने इस फॉलसी से प्रभावित हो जातीहैं. पहले उदाहरण में हमने ये नहीं देखा कि उस नारीवादी ने क्या बात कही, ज़रूरत हीनहीं समझी. वो कुछ भी कहे, सत्य या असत्य दोनों ही स्थितियों में हमें ‘पता ही’ हैकि वो ‘फर्ज़ी नाड़ीवादी’ है. दूसरे उदाहरण में ए.सी. रूम में बैठे लोग चाहे देश केमजदूरों के लिए कितनी ही अच्छी पॉलिसी बना लें लेकिन हमने इसलिए उस पॉलिसी का खारिजकर दिया क्यूंकि वो ए.सी. रूम में बैठकर बनाई गई है. इस फॉलसी की सबसे बड़ी विशेषताये है कि हमको दिए गए तर्कों से फर्क ही नहीं पड़ता, चाहे उन तर्कों की काट करनाइश्वर के बस में भी न हो तो भी, हमें उन तर्कों को पढ़ने कि ज़रूरत ही नहीं, वो ग़लतही हैं, क्यूंकि उनको कहने वाला ग़लत है! आइडिया से करैक्टर में बात शिफ्ट हो जानाही एड होमिनेम फॉलसी है. विचारों से किरदारों में बात शिफ्ट हो जाना ही एड होमिनेमफॉलसी है.--------------------------------------------------------------------------------# 3 - स्ट्रॉमैन फॉलसी(एक: देश में इनटोलरेंस बढ़ रहा है, हमें देश छोड़ देना चाहिए! दूसरा: तब कहां थे जब1984 हुआ था, मुजफ्फरनगर हुआ था?) खेतों को नील गाय, चिड़िया और बंदरों आदि से बचानेके लिए घास-फूस का जो पुतला बनाया जाता है उसे स्ट्रॉमैन कहा जाता है. जानवरों कोलगता है कि ये असली इंसान है लेकिन वो असली नहीं ये हम सब जानते हैं. उसी तरह काहिसाब किताब स्ट्रामैन फॉलसी का भी है. आप एक चीज़ को लेकर बहस कर रहे हैं और दूसराबंदा बहस का रुख बड़ी सफाई से दूसरी तरफ मोड़ देता है, यानी पूरी बहस का एक स्ट्रॉमैनखड़ा कर देता है. होने को ये हमेशा जान बूझ कर नहीं होता कभी कभी हमें संदर्भ नहींपता होता या कभी कभी हमें पता ही नहीं होता कि घास फूस का पुतला बन गया. दिए गएउदाहरण में बात इनटोलरेंस पर होनी चाहिए थी मगर अब पहले व्यक्ति को ये सफाई देनीपड़ेगी कि वो 1984 में कहां था? एक और उदाहरण देखिए और पहचानिए कि ये स्ट्रॉमैनफॉलसी कैसे है: एक: मुझे लगता है कि टी.वी. के ऊपर भी सेंसरशिप होनी चाहिए, बच्चोंपर ग़लत असर पड़ रहा है बिग बॉस का. दूसरा: तुम जैसे लोग ही ‘अभिव्यक्ति किस्वतंत्रता’ के लिए खतरा हैं. अब जो बात बिग बॉस की सेंसरशिप पर होनी चाहिए थी वोअभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर होगी. और फिर बहस - राउंड एंड राउंड एंड राउंड...--------------------------------------------------------------------------------# 4 - फॉलस डिलेमा या ब्लैक एंड व्हाइट फॉलसी(तुमको मोदी पसंद नहीं, पाकिस्तान चले जाओ.) ब्लैक एंड वाइट फॉलसी के शिकार कुतर्कीको लगता है कि दो ही विकल्प हैं, जबकि ऐसा नहीं होता. देशभक्त न होने का मतलबदेशद्रोही होना नहीं होता. ऊपर के उदाहरण में ऐसा लगता है कि दुनिया में दो ही लोगहै – पहला जो मोदी को पसंद करते हैं दूसरे जो देशद्रोही हैं. अब यदि हम पापा सेकहें कि - 'मुझे बी.टेक. नहीं करना 'और पापा कहें कि - 'तो क्या बेरोजगार रहेगा?'तो पापा की बातें फॉलस डिलेमा का शिकार हैं, क्यूंकि बी.टेक. करने का मतलब शायदरोज़गार मिल जाना होता भी हो, तो भी बी.टेक. नहीं करने का मतलब बेरोज़गारी तो कतईनहीं. इसका नाम इसलिए ही तो ब्लैक एंड व्हाइट फॉलसी है. क्यूंकि जो कोई भीजाने-अंजाने इसका प्रयोग करता है वो ये मानता है कि दुनिया में दो ही विकल्प हैं.--------------------------------------------------------------------------------# 5 - ऑथरटेटिव फॉलसी(‘जिहाद करने वालों को सौ हूरें मिलेंगी’ ‘भारत 2050 में विश्व शक्ति होगा’) आपकोइन सब बातों में क्यूं विश्वास हो जाता है? क्यूंकि ये किसी ‘विशेष व्यक्ति’ ने कहाहै. लेकिन क्या विशेष व्यक्ति के कह देने से वो बात सत्य हो जाएगी? और इस ऑथरटेटिवफॉलसी का उपयोग हर जगह हो रहा है. यूनेस्को ने भारत के राष्ट्रगान को सबसे अच्छाघोषित किया. अब ये बात व्हाट्सएप ज्ञान से ज़्यादा कुछ नहीं लेकिन यदि यूनेस्को उसेसबसे अच्छा घोषित भी कर दे तो क्या सबसे अच्छा राष्ट्रगान हो जाएगा? मेरे मम्मीकहती है कि जो झूठ बोलते हैं उनका काली माता गला काट लेती है. अब ये बात क्या केवलइसलिए सत्य हो जाती है क्यूंकि मेरी मां मेरी फेवरेट है? नहीं न? इसलिए ही जब तककोई विशेष व्यक्ति अमुक सब्जेक्ट का 'सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट' नहीं तब तक उसकीबात ऑथरटेटिव फॉलसी के अंदर ही आएगी. बड़े बड़े राजनेताओं के कोट जो हमने दीवारों परचिपकाए हुए हैं फेसबुक में शेयर किए हैं, वो केवल इसलिए सत्य मान लिए जाएं क्यूंकिऐसा उन्होंने कहा है – यही तो ऑथरटेटिव फॉलसी हैं. याद रखिए इज्ज़तदार व्यक्ति मेंऔर विशेषज्ञ व्यक्ति में अंतर होता है. आप किसी की इज्ज़त करते हैं या पूरा समाजकिसी की इज्ज़त करता है, इसका मतलब ये नहीं कि उसकी बातें भी सही हों, या उसकी बातेंकिसी तर्क में यूज़ कि जाएं.--------------------------------------------------------------------------------तो दोस्तों बातें कीजिए, विवाद कीजिए, सहमत होइए, असहमत होइए, निष्कर्ष निकालिए, हलनिकालिए. क्यूंकि मानव ने जितनी भी उन्नति की है असहमतियों से ही तो की है. मगरदेखिए कि कोई आपको या आप किसी को जाने अंजाने ‘बातों-बातों में’ टोपी तो नहीं पहनारहा/रहे.--------------------------------------------------------------------------------कुछ और दस नंबरिया:5 मजेदार किस्से 'करण अर्जुन' के जो आप नहीं जानते होंगे 5 क्रिकेटर्स जिनके बच्चेभी क्रिकेट में नाम कमा रहे हैं 5 बातें बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं पॉर्नस्टार मिया माल्कोवा के बारे में 5 आदतें जो आपके दांत पीले कर रही हैं, बहुत पीले5 मीडिया रिपोर्टें 2017 की जिन्होंने तहलका मचा दिया-------------------------------------------------------------------------------- VIDEO देखें:सिर्री बात: पतंजलि आयुर्वेदिक गुटखा कब आएगा, स्वामी रामदेव ने बताया: