The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Welcome 4 in works, Nana Patekar, Paresh Rawal, Anil Kapoor to reunite | Akshay Kumar

'वेलकम 4' पर काम शुरू, मज़ेदार वापसी करेंगे नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल!

'वेलकम 3' अभी रिलीज़ भी नहीं हुई है और फ्रैंचाइज़ की अगली फिल्म पर काम शुरू भी हो गया.

Advertisement
pic
9 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 08:12 PM IST)
Nana Patekar, Anil Kapoor, Welcome 4
'वेलकम 3' यानी 'वेलकम टु द जंगल' 26 जून को रिलीज़ होगी.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Welcome 4 के बारे में क्या अपडेट आया है? Raj & DK की Superhero फिल्म में Salman Khan की heroine क्या Samantha Ruth Prabhu होंगी? Rani Mukerji ने Akshay Kumar की OMG 3 क्यों छोड़ दी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

# 'वेलकम 4' में वापसी करेंगे नाना, अनिल, परेश रावल!

अभी 'वेलकम 3' रिलीज़ भी नहीं हुई है, और 'वेलकम 4' पर काम शुरू हो गया. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक 'वेलकम 4' की राइटिंग चालू हो गई है. इस रिपोर्ट के मुताबिक नाना पाटेकर, अनिल कपूर और परेश रावल इस फिल्म में वापसी करेंगे. अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम 3' 26 जून को रिलीज़ होनी है.

# 13 मार्च को OTT पर आ जाएगी 'ज़ूटोपिया 2'

दुनिया की दूसरी सबसे कमाऊ एनिमेटेड फिल्म 'ज़ूटोपिया 2' की OTT रिलीज़ डेट आ गई है. ये 13 मार्च को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर होगी. जारेड बुश और बायरॉन होवार्ड के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म ऑस्कर की भी बेस्ट एनिमेशन फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेटेड है.  

# पहली बार सलमान के साथ काम करेंगी समांथा?

'दी फैमिली मैन' के डायरेक्टर्स राज & डीके सलमान खान के साथ सुपरहीरो फिल्म बनाने जा रहे हैं. मिड-डे के मुताबिक फीमेल लीड के तौर पर समांथा को अप्रोच किया गया है. राज और डीके के साथ समांथा के इक्वेशन को देखते हुए उनके इनकार की गुंजाइश कम ही लग रही है. सलमान नेशनल अवॉर्डी डायरेक्टर वामसी पैडीपली की एक्शन थ्रिलर फिल्म भी करने जा रहे हैं. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक इसमें सलमान के ऑपोजिट नयनतारा को कास्ट किया गया है. हालांकि ये सूत्रों से चर्चा के आधार पर लिखी गई रिपोर्ट है. मेकर्स की तरफ़ से ऑफिशियल स्टेटमेंट आना अभी बाकी है.

# 'लाहौर 1947' का नाम अब 'बंटवारा 1947' होगा?

सनी देओल स्टारर फिल्म 'लाहौर 1947' का नाम बदल दिया गया है. अब इसका टाइटल है 'बंटवारा 1947'. डायरेक्टर राजकुमार संतोषी तो इस टाइटल से खुश थे. मगर फिल्म के प्रोड्यूसर आमिर खान संतुष्ट नहीं थे. जर्नलिस्ट विक्की लालवानी के मुताबिक आमिर नहीं चाहते थे कि फिल्म के नाम पर भारत-पाक वाला कॉनफ्लिक्ट हो. इसलिए उन्होंने नाम बदल दिया. ये फिल्म 13 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# रानी मुखर्जी ने अक्षय से विवाद के चलते छोड़ी 'OMG 3'?

अक्षय कुमार स्टारर 'OMG 3' में रानी मुखर्जी के लीड रोल में कास्ट किए जाने की ख़बरें थीं. फिल्म का नाम भी 'ओ माय गॉडेस' बताया गया था. वैरायटी इंडिया की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने रानी को अप्रोच तो किया था. उन्हें कहानी और अपना किरदार पसंद भी आया था. मगर बाद में अक्षय के कहने पर फिल्म की स्क्रिप्ट में कई बदलाव होने लगे.  इससे नाराज़ होकर रानी ने ये फिल्म छोड़ दी. मई-जून से फिल्म की शूटिंग शुरू होनी है. लिहाजा मेकर्स अपनी लीड एक्टर तलाश रहे हैं.

# 'वज्र' के लिए केंजुत्सू सीख रहे टाइगर श्रॉफ़

टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म 'वज्र' के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं. मिड-डे के मुताबिक टाइगर इसके लिए जापानी मार्शल आर्ट फॉर्म केंजुत्सू की ट्रेनिंग ले रहे हैं. केंजुत्सू जापानी स्टाइल की तलवारबाज़ी है. उनकी तलवार भी अलग होती है, जिसे कटाना कहते हैं. इसकी टेक्निक और फुटवर्क अलग होता है. फिल्म की 60 फ़ीसदी शूटिंग जापान में होगी. इसे 'नीरजा' वाले राम माधवानी डायरेक्ट करेंगे. 

वीडियो: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग रुकने की वजह पता चल गई

Advertisement

Advertisement

()