तारीख 17 सितंबर, 2021. पूरी दुनिया का साक्षात्कार एक गेम शो से हुआ. जहां कर्ज़में डूबे बहुत से लोगों को एक जगह इकट्ठा किया गया. हारने को इनके पास कुछ नहीं.लेकिन अगर एक-दूसरे को हरा दिया, और आगे निकल गए तो जीतेंगे ढेर सारा पैसा. लाज़मीहै कि इस गेम और उसके पार्टिसिपेंट्स की कहानी आप अब तक देख चुके होंगे. या फिरआपके दोस्त लगातार पीछे पड़े होंगे, कि यार ‘स्क्विड गेम’ देख ले. ऐसा शो नहीं देखाहोगा.‘स्क्विड गेम’ को पूरी दुनिया ने इस तरह से अपनाया कि खुद नेटफ्लिक्स ने एक्सपेक्टनहीं किया था. ये सीरीज़ नेटफ्लिक्स के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई. साथ ही शो कीवर्थ भी करीब 900 मिलियन डॉलर्ज़ यानी करीब 6000 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है.नेटफ्लिक्स का ये शो अमेरिका में सबसे पॉपुलर कोरियन शो बनकर निकला है. हॉलीवुड केस्टार्स ऐल फैनिंग और लियोनार्डो डी कैपरियो भी शो के जबरा फैन हैं. ऐसा नहीं है किशो का क्रेज़ सिर्फ वेस्ट तक ही सीमित हो. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो शो के बाद सेही इंडिया में रेड हुडीज़ की डिमांड बढ़ गई है.'स्क्विड गेम' चुपके से आया और धमाका कर दिया.‘स्क्विड गेम’ के बाद आलम ऐसा है कि जनता खोज-खोजकर कोरियन शोज़ देख रही है. साउथकोरियन सिनेमा के प्रति ऐसा जुझारूपन इससे पहले ‘ट्रेन टू बुसान’ के वक्त देखा गयाथा. लेकिन वो भी अभी की तुलना में कम ही था. खैर, आज हम आपकी मेहनत कम किए देतेहैं. बताते हैं उन 9 कोरियन शोज़ के बारे में जिन्हें आप तुरंत प्रभाव से देख डालिए.क्योंकि हम ये भी बताएंगे कि आप इन शोज़ को घर बैठे कैसे देख सकते हैं.