The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Wasim Akram recalls when Shahrukh Khan arranged a Boeing Jet in an hour on his request

जब शाहरुख खान ने वसीम अकरम के कहने पर मिनटों में प्राइवेट प्लेन मंगवा डाला

Waseem Akram बताते हैं कि KKR के IPL जीतने पर Shahrukh Khan बालकनी से कूदने वाले थे.

Advertisement
pic
28 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2025, 05:43 PM IST)
Wasim Akram, Shahrukh Khan
रीहैब से आने के बाद वसीम अकरम को पहला जॉब ऑफर शाहरुख खान ने दिया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर Wasim Akram ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो एक समय पर ड्रग एडिक्ट हुआ करते थे. किसी तरह उन्होंने नशे की लत से छुटकारा पाया. जैसे ही वो इस व्यसन से दूर होकर ज़िंदगी की तरफ़ लौटे, Shahrukh Khan ने उन्हें अपनी IPL Team, Kolkata Knight Riders में बोलिंग कोच अपॉइंट कर लिया. ये ऑफर भी उन्हें शाहरुख ने ही दिया था. एक इंटरव्यू में वसीम ने उस दौर के कई किस्से सुनाए. वसीम ने बताया कि उनके कहने पर शाहरुख ने चंद मिनटों में KKR टीम के लिए प्राइवेट प्लेन का बंदोबस्त कर दिया था.

वसीम अकरम ने VU स्पोर्ट्स नाम के एक चैनल को इंटरव्यू दिया था. उनका सालों पुराना ये इंटरव्यू इन दिनों वायरल है. जिसमें वसीम ने शाहरुख के ज़िक्र पर कहते हैं,

"मेरे ख़याल में ये बात है 2012 IPL सीज़न की. हमारा नॉकआउट मैच कोलकाता में था. और मुझे याद आ रहा है कि हम किसी और जगह पर लेओवर करते हुए जाने वाले थे. शाहरुख खान भी वहीं थे. मैंने कहा- खान साहब एक रिक्वेस्ट है. लड़के बड़े थक जाएंगे. हम कल पहुंचेंगे. परसों मैच है. तो अगर एक प्राइवेट प्लेन... बस मेरा इतना कहना हुआ और शाहरुख बोले- थक जाएंगे लड़के? कोई प्रॉब्लम नहीं. अगले एक घंटे में टीम के लिए पूरा बोइंग जहाज़ खड़ा था."

शाहरुख की IPL टीम में काम मिलना वसीम‍ अकरम के लिए कितना मानीखेज़ साबित हुआ, ये उन्होंने अपनी आत्मकथा में बताई. वसीम ने लिखा, 

“फिल्मों में रीहैब की छवि बड़ी उदार और परवाहदार दिखाई जाती रही है. मगर लाहौर में बना ये रीहैब क्रूर था. एक खाली वीरान सी इमारत. जिसमें कुल पांच सेल हैं. एक मीटिंग रूम है और एक किचन है. एक बार जो मैं वहां से बाहर निकला, मैंने ख़ुद को शांत रखने की, फोकस्ड रखने की पूरी कोशिश की. शाहरुख खान ने मुझे कोलकाता नाइट राइडर्स का बोलिंग कोच बनने का आकर्षक ऑफर दिया. मेरा पहला सीनियर कोचिंग रोल.”

अब हाल ही में वसीम ने स्पोर्ट्सकीड़ा नाम के चैनल को इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने बताया कि शाहरुख खान KKR की पहली IPL ट्रॉफी जीतने पर बहुत खुश हुए थे. इतने खुश कि वो पैविलियन की बालकनी से ही कूदने वाले थे. वसीम कहते हैं,

"मुझे बिल्कुल याद है, मुझे डर था कि कहीं ये छलांग ही न मार दें ऊपर से. जहां तक मैं शाहरुख को जानता हूं, वो इतने एक्साइटेड हो गए थे, वो इतने खुश थे. क्योंकि ये उनकी पहली ट्रॉफी थी. वो कब से सपने देख रहे थे कि इसे कैसे हम जीतें. वो, जूही चावला जी, मेहता साहब, सारे ओनर्स, सब लोग बहुत खुश थे. इनके दिल बहुत बड़े हैं. और बड़े प्यार से रखते हैं टीम को."

इसी इंटरव्यू में वसीम ने ये भी बताया कि ट्रॉफी जीतने पर टीम को जो रकम मिली, उसे पूरी टीम में बराबर बांटा गया. वो इस बारे में बात करते हुए कहते हैं, 

“ये भी एक बड़ा जबरदस्त डिसीज़न था कि अगर आपका स्टैट्स का बंदा है, या फिर जो आपका किट बैग मैन है, उसे भी उतने ही पैसे मिलेंगे, जितने की गौतम को.”

वसीम ने गौतम गंभीर का ज़िक्र इसलिए किया क्योंकि वो तब गंभीर ही KKR के कैप्टन थे. ख़ैर, अगर शाहरुख खान की बात करें, तो वो इन दिनों दो वजहों से चर्चा में हैं. अव्वल, तो वो जल्द ही अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू करने वाले हैं. जिसे ‘पठान’ वाले सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. इसके अलावा खबरें हैं कि शाहरुख खान इस साल होने वाले मेट गाला में भी हिस्सा लेने जा रहे हैं. वो सब्यासाची के डिज़ाइन किए हुए कपड़ों में रेड कार्पेट पर वॉक करेंगे. 

वीडियो: पाकिस्तान को ट्रोल करने के चक्कर में गलती कर गए वसीम अकरम!

Advertisement

Advertisement

()