The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • was shahrukh khan the first choice instead of salman khan for ek tha tiger tiger three

शाहरुख़ के कहने पर सलमान को मिला था 'टाइगर' का रोल!

2012 में 'एक था टाइगर' में सलमान ने निभाया था टाइगर का किरदार. वहीं से शुरू हुआ था 'स्पाय यूनिवर्स'.

Advertisement
pic
14 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 08:39 PM IST)
shahrukh khan salman khan tiger 3
फ़िल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी होने के बाद, YRF ने शाहरुख़ ख़ान को स्क्रिप्ट भेजी थी. (फ़ोटो - इंस्टाग्राम)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सलमान ख़ान (Salman Khan) की ‘Ek Tha Tiger’ और ‘Tiger Zinda Hai’ ने ज़बरदस्त कमाई की है. एक मायने में लोगों के दिलों पर राज किया है. अब इस सीरीज़ की तीसरी किश्त - Tiger 3 - आने वाली है. तीनों फ़िल्मों में सलमान ख़ान ही हैं. जनता ने टाइगर के रोल में सलमान को ही देखा. लेकिन अब ख़बरे आई है कि इन फ़िल्मों के लिए आदित्य चोपड़ा की पहली पसंद सलमान नहीं थे, बल्कि शाहरुख़ (Sharukh Khan) थे. उन्होंने ही सलमान की सिफ़ारिश आदित्य चोपड़ा से की थी.

एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक़़, 2012 में रिलीज़ हुई यश चोपड़ा की 'एक था टाइगर' के लिए शाहरुख़ ख़ान पहली पसंद थे. फ़िल्म की स्क्रिप्टिंग पूरी होने के बाद, YRF ने शाहरुख़ को स्क्रिप्ट भेजी थी. शाहरुख़ फ़िल्म करने के तैयार भी थे, लेकिन किसी वजह से फ़िल्म में देरी हुई और शाहरुख़ 'जब तक है जान' करने लग गए. इस समय शाहरुख़ अपनी इमेज को चेंज करने के लिए भी तैयार नहीं थे. मतलब ऐक्शन फ़िल्मों में काम करने के लिए तैयार नहीं थे. इसलिए उन्होंने फ़िल्म के ऑफ़र के लिए मना कर दिया. और, इसके लिए रोल में सलमान ख़ान के नाम की सिफारिश की.

ये भी पढ़ें: Tiger 3 में 'पठान' से 15 मिनट ज़्यादा लंबा शाहरुख-सलमान सीक्वेंस

न्यूज़ वेबसाइट फिल्मी बीट की रिपोर्ट के मुताबिक़ कबीर ख़ान ने एक प्रमुख अख़बार को कहा था,  

“मैं शाहरुख़ से नहीं मिला. लेकिन हां, आदि (प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा) ने उनसे बात की थी. हालांकि, आज जो स्क्रिप्ट है वह सलमान के लिए है."

'एक था टाइगर' में सलमान ख़ान, कैटरीना कैफ़, रणवीर शौरी, गेवी चहल और अविनाश बादल थे. फ़िल्म एक ब्लॉकबस्टर थी. इसे कबीर ख़ान ने डायरेक्ट किया था और बॉक्स ऑफ़िस पर दुनिया भर में 320 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

दूसरी तरफ़ ओर ‘टाइगर-3’ को मनीष शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें सलमान खान, कैटरीना कैफ़ और इमरान हाशमी हैं. फ़िल्म में सलमान के साथ शाहरुख़ ख़ान का एक्शन से भरपूर कैमियो भी देखने को मिलेगा और यह इस दिवाली 12 नवंबर को रिलीज़ होने वाली है.

वीडियो: ‘टाइगर 3’ का ट्रेलर आने से पहले फिल्म की रिलीज़ डेट बाहर आ गई

Advertisement

Advertisement

()