गोविंदा की हिट फिल्मों के प्रोड्यूसर बोले, "उसके दिमाग की डिस्क घूम गई है"
Govinda को जो Avatar ऑफर हुई थी, Pahlaj Nihalani ने उसके पीछे की कहानी भी बताई.
कुछ साल पहले Govinda ने अपने एक इंटरव्यू में Avatar को लेकर बात की थी. ये James Cameron का पैशन प्रोजेक्ट है. गोविंदा ने आप की अदालत से बात करते हुए कहा था कि अवतार में पहले वो लीड रोल करने वाले थे, लेकिन वो अपने शरीर पर नीला रंग नहीं लगवाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने हॉलीवुड की इतनी बड़ी फिल्म ठुकरा दी. गोविंदा ने कहा था,
इस इंटरव्यू के बाद गोविंदा को बहुत ट्रोल किया गया. लोग कहने लगे कि गोविंदा कुछ भी कह रहे हैं. अवतार कभी उन्हें ऑफर ही नहीं हुई थी. हाल ही में गोविंदा की बड़ी फिल्मों के प्रोड्यूसर Pahlaj Nihalani ने इस बारे में बात की. Friday Talkies नाम के चैनल को दिए इंटरव्यू में पहलाज ने बताया,
पहलाज निहलानी ने आगे बताया कि बाद में गोविंदा ने उस फिल्म पर काम करने से मना कर दिया. उनका कहना था कि कुछ और बनाते हैं. पहलाज ने फिर रजनीकांत की फिल्म के राइट्स खरीदे, जहां रजनीकांत का डबल रोल था. उनका प्लान था कि एक शेड्यूल में पूरी फिल्म खत्म कर दी जाए. मगर बीच में गोविंदा की तबियत बिगड़ गई. उन्हें सेट पर चक्कर आने लगे. उसके चलते फिल्म का शूट लंबा खिंच गया.
साल 1992 में आई ‘शोला और शबनम’ गोविंदा की पहली मेजर हिट फिल्म थी. इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था, और पहलाज निहलानी फिल्म के प्रोड्यूसर थे. पहलाज ने उस फिल्म के बनने का किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि गोविंदा उनके पास अपनी फोटोज़ लेकर आए. उन्हें वो पसंद नहीं आईं. अगले दिन वो एक कैसेट लेकर पहुंच गए. बताया कि मुझे ब्रेक डांस भी आता है. उसके बाद पहलाज निहलानी अमेरिका गए. माइकल जैक्सन के डांस की कैसेट खरीदी. उनका रेफरेंस इस्तेमाल किया और अपनी फिल्म की कहानी बदल दी. डांस को केंद्र बना दिया गया. फिल्म खूब चली. उसके बाद पहलाज निहलानी और गोविंदा ने आंखें में भी साथ काम किया था.
वीडियो: गोविंदा ने बताया, उन्होंने 100 करोड़ की फिल्म क्यों ठुकरा दी?

.webp?width=60)

