The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Was Alia Bhatt Ignored at Cannes Film Festival? Actress Shuts Down Troll With Epic Reply

क्या कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट हुईं इग्नोर? एक्ट्रेस ने ट्रोल की बोलती बंद कर दी

सवाल ये भी है कि जब आलिया की कोई फिल्म इस फिल्म फेस्टिवल में गई ही नहीं, तो वो खुद वहां कैसे पहुंचीं?

Advertisement
pic
14 मई 2026 (अपडेटेड: 15 मई 2026, 01:09 PM IST)
alia bhatt, cannes film festival,
आलिया भट्ट भारत में लॉरियल पेरिस की ब्रांड अंबेस्डर हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Cannes Film Festival में Alia Bhatt ने खूब चर्चाएं बटोरी हैं. कभी अपने बयान, तो कभी अपने फैशन की वजह से. फिर भी पिछले कुछ दिनों से लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं. इंटरनेट पर हर तरफ़ ऐसी क्लिप्स वायरल हैं, जिन्हें देख ऐसा कहा जा रहा कि कान में आलिया को इग्नोर किया गया था. एक शख्स ने तो उनके इंस्टाग्राम कमेंट बॉक्स में भी उनकी खिल्ली उड़ाने की कोशिश की. मगर आलिया ने उसे ऐसा जवाब दिया कि सभी ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई.

हुआ ये कि कुछ दिन पहले आलिया कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक कर रही थीं. उन्होंने Tamara Ralph का पीच कलर्ड गाउन पहना था. इसी वॉक से जुड़ा उनका एक क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो गया. उसमें ऐसा नज़र आ रहा था कि इवेंट में फोटो खींचने वाले पैपराज़ी आलिया को इग्नोर कर रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वीडियो में उनके पीछे नज़र आ रहे ज्यादातर कैमरापर्सन दूसरी तरफ़ देख रहे थे. इसलिए सोशल मीडिया पर ये नैरेटिव फैलने लगा कि उन्हें इग्नोर किया गया है. लगे हाथ एक ट्रोल ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया,

"कितने अफ़सोस की बात है कि किसी ने आपको नोटिस ही नहीं किया.”

इस पर आलिया ने बेहद सलीके से जवाब दिया,

"अफ़सोस किस बात का लव? आपने मुझे नोटिस किया."

alia bhatt
आलिया भट्ट का जवाब.

इंटरनेट पर आलिया का ये जवाब खूब वायरल हो रहा है. दूसरी तरफ़, लोगों के मन में ये सवाल भी है कि क्या उन्हें वाकई कान फिल्म फेस्टिवल में इग्नोर किया गया था? इस सवाल के दो पक्ष हैं. अव्वल तो ये कि एक विदेशी इवेंट में यदि किसी इंडियन एक्टर को हर कोई पहचान नहीं पाता, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं. भारत में भी कई बड़े हॉलीवुड एक्टर्स को लोग पहचान नहीं पाते. लेकिन यहां मामला दूसरा है. दरअसल, आलिया का जो वीडियो वायरल हुआ, वो एक खास एंगल से लिया गया है. सेम मोमेंट के दौरान अन्य वीडियोज़ में बहुत से कैमरा पर्सन उनकी फोटोज़ लेते दिखाई दिए. लेकिन वो इंटरनेट पर वायरल नहीं हुआ. इसके अलावा, कान का रेड कार्पेट काफी बड़ा होता है. उसमें दोनों तरफ़ फोटोग्राफर्स होते हैं. बाय चांस अगर किसी की फोटो एक सेक्शन में नहीं आ रही तो दूसरे में आ ही जाती है. यदि ऐसा नहीं होता तो हमें इंटरनेट पर हर तरफ़ आलिया की इतनी तस्वीरें दिखाई नहीं देतीं. वैसे हमने सुविधा के लिए एक फोटो अटैच कर दी है. इसमें एक में फोटोग्राफर्स किसी और की तरफ देख रहे. वहीं दूसरे में सबके कैमरे आलिया को कैप्चर कर रहे. ये बात अपने-आप में बहुत कुछ क्लियर कर देती है.

alia bhatt
एक तस्वीर में कैमरापर्सन आलिया की तस्वीर लेते दिख रहे (दाएं). दूसरे में नहीं (बाएं).

यहां आपके मन में एक जिज्ञासा हो सकती है. जिज्ञासा ये कि जब आलिया की कोई मूवी कान फिल्म फेस्टिवल में गई ही नहीं, तो वो खुद वहां क्यों गई हैं? दरअसल, आलिया को लॉरियल पेरिस की तरफ से कान का इन्विटेशन मिला था. ये कंपनी लगभग तीन दशकों से इस इवेंट की ऑफिशियल पार्टनर है. इसलिए हर साल आप लॉरियल के कुछ ग्लोबल ब्रांड अंबेस्डर्स को रेड कार्पेट पर वॉक करते देखते हैं. ऐश्वर्या राय बच्चन भी उनकी तरफ से ही इस इवेंट में जाती रही हैं. पिछले दो सालों से आलिया भी उसके रेड कार्पेट पर वॉक कर रहीं. कटरीना कैफ भी इसका बड़ा एग्जामप्ल हैं. यहां तक कि सोनम कपूर ने भी लंबे समय तक बगैर कोई बड़ी फिल्म दिए लॉरियल की तरफ से कान में पार्टिसिपेट किया है. चूंकि आलिया भारत में इस कंपनी की ब्रांड अंबेस्डर हैं, इसलिए वो इस बार भी इस कंपनी को कान फिल्म फेस्टिवल में रीप्रेजेंट कर रही हैं. वैसे, सिर्फ लॉरियल ही नहीं, इवेंट स्पॉन्सर करने वाली अन्य कंपनियां भी अपने ब्रांड अंबेस्डर्स बुलाती रही हैं. 

वीडियो: Cannes 2024 में सिर्फ पायल की फ़िल्म ही नहीं, इन लोगों ने भी कमाल किया

Advertisement

Advertisement

()