The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • War 2 will feature NTR Jr. with Hrithik Roshan in next spy universe film directed by Ayan Mukerji

भूचाल खबर! 'वॉर-2' में ऋतिक रौशन से टकराने जा रहे हैं NTR जूनियर

'वॉर 2' की कहानी वहां से शुरू होगी, जहां 'टाइगर 3' खत्म होगी. इसलिए 'टाइगर 3' के पोस्ट-क्रेडिट सीन्स में ऋतिक या NTR Jr. के नज़र आने की भी खबरें आ रही हैं.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2023 (अपडेटेड: 5 अप्रैल 2023, 01:01 PM IST)
war 2, hrithik roshan, ntr jr, ayan mukerji, spy universe,
'वॉर' के एक सीन में ऋतिक रौशन. NTR 30 के फर्स्ट लुक में NTR Jr.
Quick AI Highlights
Click here to view more

YRF Spy Universe दिन ब दिन बड़ा हो जाता है. कल घोषणा हुई कि War 2 को Ayan Mukerji डायरेक्ट करेंगे. अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में Hrithik Roshan के साथ NTR Jr. दिखाई देंगे. फिल्म में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच होने वाले एक्शन सीक्वेंसेज़ बवाल होने वाले हैं, ऐसा बताया जा रहा है. 

वेराइटी की एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने ये डिसीज़न स्पाई यूनिवर्स को पैन-इंडिया लेवल पर ले जाने के मक़सद से लिया है. क्योंकि नॉर्थ इंडिया में ऋतिक की मजबूत पैठ है. अब 'वॉर 2' से NTR के जुड़ने पर फिल्म साउथ इंडियन मार्केट को भी कैप्चर करेगी. इसमें NTR का भी बेनिफिट है. RRR ने भले उन्हें इंटरनेशनल लेवल की ख्याति दी हो. मगर 'वॉर 2' नॉर्थ इंडिया में उनकी पहचान को मजबूत करेगी. बताया जा रहा है कि इस फिल्म में ऋतिक और NTR के बीच जो एक्शन फेस ऑफ होने वाला है, वो फिल्म की हाइलाइट रहने वाला है.

war 2,
‘वॉर 2’ में ऋतिक और NTR के बीच एक्शन सीन्स पर फैंस की नज़र रहेगी.

NTR जूनियर फिल्मों के मामले में बड़े चूज़ी माने जाते हैं. इसलिए अपने 22 साल लंबे करियर में अब तक उन्होंने मात्र 29 फिल्में की हैं. इन दिनों वो कोरताला शिवा की फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसे NTR 30 नाम से बुलाया जा रहा है. इसके बाद वो KGF वाले डायरेक्टर प्रशांत नील की फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसे NTR 31 बुलाया जा रहा है. 'वॉर 2' उनकी 32वीं फिल्म होगी. खैर, NTR के चूज़ी रवैए को देखते हुए कहा जा रहा है कि अगर उन्होंने 'वॉर 2' साइन की है, तो फिल्म में ज़रूर कुछ खास होगा. वो अपनी फ्रैंचाइज़ की पहली फिल्म से स्केल में तो बड़ी होगी ही. फिल्म का प्लॉट भी पहले से ज़्यादा पुख्ता होता बताया जा रहा है. 'वॉर 2' में उन्हें लिए जाने की एक मुख्य वजह ये भी है कि वो अन्य साउथ इंडियन एक्टर्स से बेहतर हिंदी बोल पाते हैं. RRR के प्रमोशन के दौरान ये बात जगज़ाहिर हुई. और NTR डांस के मामले में भी ऋतिक को कड़ी टक्कर देंगे. यही सारी चीज़ें 'वॉर 2' को मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बना रही हैं.

ntr 31,
NTR 31 के अनाउंसमेंट पोस्टर पर NTR जूनियर.

'वॉर 2' को 300 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया जा रहा है. फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 2023 के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी. इसे 2024 के अंत तक रिलीज़ किया जा सकता है. जब से 'वॉर 2' की घोषणा हो रही है, तब से सलमान और शाहरुख के फैंस अलग एक्साइटेड हो जा रहे हैं. क्योंकि 'वॉर 2' की कहानी वहां से शुरू होगी, जहां 'टाइगर 3' खत्म होगी. इस फिल्म में ऋतिक या शाहरुख, सलमान को धोखा देने वाले हैं. जिसके बाद स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म में Tiger और Pathaan एक-दूसरे से टकराएंगे. इसका मतलब ये हो सकता है कि 'टाइगर 3' में शाहरुख तो कैमियो कर ही रहे हैं. फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन्स में ऋतिक या NTR जूनियर के नज़र आने की भी खबरें आ रही हैं.    

वीडियो: टाइगर 3 के सबसे धुआंधार सीक्वेंस में सलमान खान-शाहरुख खान के सामने होंगे वरिंदर सिंह घूमन

Advertisement

Advertisement

()