The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • War 2: What Surprise Is Hrithik Roshan Planning for Jr. NTR's Birthday?

20 मई को आएगा ऋतिक रोशन और NTR जूनियर की फिल्म 'वॉर 2' का झामफाड़ टीज़र?

ऋतिक रोशन और NTR जूनियर के बीच सोशल मीडिया पर अभी से ही भिड़ंत शुरू हो गई है.

Advertisement
hritik roshan, ntr junior, war 2,
'वॉर 2' YRF स्पाय यूनिवर्स की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है.
pic
शुभांजल
16 मई 2025 (पब्लिश्ड: 03:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

YRF Spy Universe की अगली फिल्म War 2 होने वाली है. मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन शुरू कर दिया है. इसकी जानकारी देते हुए Hrithik Roshan ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने बताया कि 20 मई को NTR Jr के लिए कोई सरप्राइज़ आने वाला है. संभवत: ‘वॉर 2’ का मोशन पोस्टर या टीज़र. क्योंकि 20 मई को NTR जूनियर का बड्डे होता है. ये पहली बार होगा जब ऋतिक रोशन और NTR जूनियर किसी फिल्म में साथ दिखेंगे. अब तक इस फिल्म से कोई भी प्रमोशनल मटीरियल बाहर नहीं आया है. लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब उन्हें इस फिल्म की पहली झलक देखने को मिलेगी. 

ऋतिक ने 16 मई की सुबह X के एक पोस्ट में NTR जूनियर को टैग करते हुए लिखा,

Image embed
Image embed

Image embed

इस पोस्ट पर NTR जूनियर ने भी अपना जवाब दिया. उन्होंने ऋतिक को शुक्रिया कहते हुए कहा,

Image embed
Image embed

दोनों एक्टर्स के बीच हुई इस बातचीत के बाद से ही X पर 'वॉर 2' ट्रेंड करने लगा. लोग अनुमान लगा रहे हैं कि 20 मई को शायद इस फिल्म का टीजर रिलीज हो. Gulte न्यूज पोर्टल ने तो ऋतिक की अनाउंसमेंट से भी करीब 12 घंटे पहले ही बता दिया था कि 20 मई को 'वॉर 2' का टीज़र आने वाला है. इस फिल्म की पहली झलक स्पाय यूनिवर्स की पिछली फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखने को मिली थी. सलमान खान स्टारर इस फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन में ‘वॉर 2’ से ऋतिक रोशन का किरदार कबीर नज़र आता है. जो अब भयानक किलर बन चुका है. और उसने लाशों का ढेर लगा दिया है. इसके बाद लोगों ने ये अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया था कि ‘वॉर 2’ में शायद ऋतिक नेगेटिव या ग्रे शेड वाले रोल में नज़र आ सकते हैं. मगर असल में क्या होने वाला है, ये तो फिल्म का टीज़र-ट्रेलर देखने के बाद ही समझ आएगा. 

अयान मुखर्जी के डायरेक्शन में बन रही 'वॉर 2' एक हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म है. ये 2019 में आई 'वॉर' का ही सीक्वल है. फिल्म के लीड ऋतिक रोशन होंगे, जबकि NTR जूनियर इसके विलेन बताए जा रहे हैं. ये बॉलीवुड में NTR जूनियर की डेब्यू फिल्म भी है. फिल्म में दोनों एक्टर्स के बीच धमाकेदार एक्शन सीन्स तो हैं ही. साथ ही एक जबरदस्त डांस सीक्वेंस भी शूट हुआ है. ऋतिक और NTR जूनियर के अलावा कियारा आडवाणी भी इस प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा होंगी. ये फिल्म 14 अगस्त, 2025 में ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. 

वीडियो: वॉर 2 में बॉडी डबल से मना किया, बॉलीवुड पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement

Advertisement

()