The Lallantop
Advertisement

हनी सिंह-बादशाह के सबसे भद्दे गाने पर कोर्ट ने लगाया बैन, दोनों बुरा लताड़े गए

जज के मुताबिक, इस गाने को सुनकर उनकी अंतरात्मा तक झकझोर गई.

Advertisement
pic
2 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026, 07:11 PM IST)
badshah, honey singh,
'माफिया मुंडीर' ग्रुप साल 2012 के बाद टूट गया था.
Quick AI Highlights
Click here to view more

आज Honey Singh और Badshah एक-दूसरे के नाम पर नाक सिंकोड़ते हैं. मगर एक जमाना ऐसा भी था, जब ये दोनों रैपर्स Mafia Mundeer ग्रुप में साथ काम कर रहे थे. ब्लूटूथ के उस दौर में उन्होंने कई गाने बनाए थे. उनमें से एक था- Volume 1. वो इतना भद्दा और वल्गर गाना था कि आज बादशाह और हनी, दोनों ही उसका क्रेडिट लेने से बचते हैं. वैसे तो वो गाना शुरुआत से ही कंट्रोवर्सी में रहा था. मगर अब Delhi High Court ने उस पर बैन लगाने का फैसला किया है.

'वॉल्यूम 1' साल 2006 के आसपास रिलीज़ हुआ था. सरल शब्दों में कहें तो ये उस जमाने में आया था, जब हनी और बादशाह इतने पॉपुलर नहीं हुए थे. हालांकि दोनों में से किसी ने भी पब्लिकली कभी इस गाने का क्रेडिट नहीं लिया है. इसके पीछे ‘वॉल्यूम 1’ के हद से ज्यादा घटिया लिरिक्स को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. इस पर शुरुआत से ही फूहड़, मिसोजनिस्ट और पॉर्नोग्राफिक होने के आरोप लगते रहे हैं. 2012 के दिल्ली गैंग रेप के बाद भी लोगों ने इस गाने के खिलाफ काफी हल्ला काटा था.

खैर, ये तो हुई पुरानी बात. ताजा अपडेट ये है कि करीब 20 साल बाद ‘वॉल्यूम 1’ दिल्ली हाई कोर्ट जा पहुंचा है. हुआ ये कि कुछ दिन पहले हनी ने अपने एक कॉन्सर्ट में 'वॉल्यूम 1' के कुछ वर्स गाए थे. इस पर हिन्दू शक्ति दल ने उनके खिलाफ पिटीशन फ़ाइल कर दी. पिटीशन में ये मांग रखी गई कि इस गाने को यूट्यूब, गूगल और स्पॉटिफाई से डिलीट किया जाए. मामले की सुनवाई जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव कर रहे थे. उन्होंने गाने को सुना और कहा,

"ये गाना (वॉल्यूम 1) सोशल मीडिया पर जिस भी फॉर्म में मौजूद है, उसे हटाना ही चाहिए. ये बात साफ है और इससे कोई इन्कार नहीं कर सकता. हम इसका थोड़ा-सा हिस्सा भी सोशल मीडिया पर रहने की इजाज़त नहीं दे सकते हैं."

जस्टिस कौरव ने कहा कि उन्होंने ये गाना अपने चैंबर में सुना था. मगर ये उन रेयर केस में से है, जहां उनकी अंतरात्मा तक झकझोर गई. उन्होंने ‘वॉल्यूम 1’ गाने को अश्लील और महिलाओं का अपमान करने वाला बताया है. साथ ही बादशाह और हनी सिंह को फटकारते हुए कहा कि कोई भी सिविल सोसाइटी इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहने नहीं दे सकती. उनके मुताबिक, ‘वॉल्यूम 1’ के लिरिक्स न केवल ऑफेंसिव हैं बल्कि औरतों को किसी सामान की तरह तरह ट्रीट करने की बात भी करते हैं. इस वजह से इस गाने पर पूरी तरह से रोक लगाना जरूरी है.

कोर्ट ने शिकायतकर्ता से कहा कि अगर सोशल मीडिया पर ‘वॉल्यूम 1’ से जुड़ा कोई भी लिंक उनकी नजर में आता है, तो वो सरकार और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से इसकी शिकायत करें. इसके बाद उन प्लेटफॉर्म्स को इसे तुरंत ब्लॉक करना होगा. कोर्ट का साफ मानना है कि इस गाने का छोटा-सा हिस्सा भी इंटरनेट पर मौजूद रहना समाज के लिए हानिकारक है.

वीडियो: हनी सिंह के नए गाने को लेकर एक्ट्रेस पहुंची कोर्ट

Advertisement

Advertisement

()