The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vivek Agnihotri says every filmmaker secretly badmouths stars, keeps paying them Rs 150 cr for bad acting

"रणबीर कपूर को बॉयकॉट करने की इनकी औकात नहीं"

विवेक अग्निहोत्री ने ये भी कहा, "सड़ी एक्टिंग के लिए देते रहिए स्टार्स को 150 करोड़ रुपए. पीठ पीछे सब गाली देते हैं. मुंह पर बोलने की हिम्मत नहीं है."

Advertisement
Ranbir Kapoor, Vivek Agnihotri
विवेक अग्निहोत्री ने अपने हालिया इंटरव्यू में रणबीर कपूर और फिल्म 'एनिमल' की बात की.
pic
अंकिता जोशी
13 मई 2025 (अपडेटेड: 13 मई 2025, 06:36 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

The Kashmir Files फेम डायरेक्टर Vivek Agnihotri का कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े फिल्मेमेकर्स-प्रोड्यूसर्स स्टार्स से तंग आ चुके हैं. उनके रवैये से, उनकी भारी-भरकम फीस से परेशान हो चुके हैं. पीठ पीछे हर फिल्ममेकर इन स्टार्स को कोसते हैं. उनकी बुराई करते हैं. मगर किसी में उनके मुंह पर कहने की हिम्मत नहीं है. इस बातचीत में उन्होंने Ranbir Kapoor और Sandeep Reddy Vanga का भी जिक्र किया. ये तक कह दिया स्टार्स के मुंह पर कुछ बोलने की औकात नहीं है किसी की. क्या संदर्भ था इस बात का. विवेक अग्निहोत्री ने ये बात किसके लिए कही, आइए बताते हैं.

दरअसल, हिंदी रश को दिए ताज़ा इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्मों, पहलगाम हमले और हिंदी सिनेमा से जुड़े मसलों पर खुल कर बात की. उन्होंने बताया कि लगभग सारे फिल्ममेकर्स इन कथित स्टार्स की बुराई करते हैं. विवेक ने कहा-  

Image embed

Image embed

इस इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री से डायरेक्टर्स को बॉयकॉट करने के चलन पर बात की गई. पूछा गया कि फिल्मों को बॉयकॉट करते-करते अब लोग डायरेक्टर्स को भी बॉयकॉट करने लगे हैं. 'एनिमल' फिल्म को बॉयकॉट करते-करते, संदीप रेड्डी वांगा को बॉयकॉट कर दिया गया. लेकिन रणबीर कपूर को बायकॉट नहीं किया. इस पर वो क्या कहेंगे? जवाब में विवेक ने कहा-

Image embed

Image embed

हाल ही में गेम चेंजर्स को दिए इंटरव्यू में संदीप रेड्डी वांगा ने खुद ये बात कही थी. वांगा ने कहा कि ‘एनिमल’ का जितना भी विरोध हुआ, रणबीर कपूर उससे बचे रहे. क्योंकि प्रोड्यूसर्स उनके साथ अपने संबंध ख़राब नहीं करना चाहते. इस इंटरव्यू में वांगा ने कहा था-

Image embed

विवेक अग्निहोत्री ने इंडस्ट्री के दोगलेपन पर सहमति जताई. उन्होंने कहा कि डायरेक्टर्स का भाग्य स्टार्स के भाग्य से, उनके फेस से जुड़ गया है. इसलिए उन्होंने इंडिपेंडेंट फिल्में बनाना शुरू कीं. विवेक अग्निहोत्री के वर्क फ्रंट की बात करें, तो उनकी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स: बंगाल चैप्टर’ है, जो बंगाल त्रासदी और हिंदू नरसंहार पर बनी है. इस फिल्म को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है. ये 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इससे पहले विवेक ‘दी ताशकंद फाइल्स’ और ‘दी कश्मीर फाइल्स’ बना चुके हैं. विवेक ने 'चॉकलेट' (2005) से अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. फिर 2007 में उन्होंने बनाई ‘धन धना धन गोल’. इसमें जॉन अब्राहम लीड एक्टर थे. ‘हेट स्टोरी' (2012) और ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जैम’ (2016) भी उनके डायरेक्शन में बनी फिल्में हैं. 

वीडियो: कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर लिजेंडरी एक्ट्रेस आशा पारेख की तीखी टिप्पणी

Advertisement

Advertisement

()