The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vivek Agnihotri is making three part movie on Mahabharata based on S L Bhyrappa best selling novel Parva

'पर्व- धर्म की महागाथा': महाभारत पर 3 पार्ट में फिल्म बना रहे विवेक अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म फ्रैंचाइज़ डॉ. एस.एल भैरप्पा के क्लासिक नॉवल 'पर्व' पर आधारित होगी. विवेक बताएंगे, 'महाभारत इतिहास या पौराणिक कथा?'

Advertisement
pic
21 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 21 अक्तूबर 2023, 06:20 PM IST)
parva, vivek agnihotri,
'पर्व' का अनाउंसमेंट पोस्टर. दूसरी तरफ एक मौके पर विवेक अग्निहोत्री.
Quick AI Highlights
Click here to view more

The Vaccine War के बाद फिल्ममेकर Vivek Agnihotri ने नई फिल्म अनाउंस की है. अब वो Mahabharata पर तीन पार्ट में फिल्म बनाने जा रहे हैं. उनकी ये फिल्म S. L. Bhyrappa के कन्नड़ा नॉवल Parva: A tale of war, Peace, Love, Death, God, and Man पर आधारित होगी. ये महाभारत पर आधिरत थी. इस नॉवल को मॉडर्न डे क्लासिक माना जाता है. नॉवल की ही तरह विवेक की फिल्म का नाम भी 'पर्व' होगा.

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'पर्व' को सोशल मीडिया पर अनाउंस करते हुए लिखा-

"बड़ी अनाउंसमेंट:

महाभारत इतिहास या पौराणिक कथा?

हम, आय एम बुद्धा प्रोडक्शन के लोग भगवान के बहुत आभारी हैं कि हम पद्म भूषण डॉ. एस.एल भैरप्पा की 'मॉडर्न क्लासिक' को प्रेज़ेंट करने जा रहे हैं. पर्व- एन एपिक टेल ऑफ धर्मा (Parva - An Epic Tale of Dharma). कोई वजह है, जिसके लिए 'पर्व' को मास्टरपीसों का मास्टरपीस कहा जाता है."

इसके बाद विवेक ने एक और ट्वीट किया. इसमें उन्होंने 'पर्व' का मतलब समझाया. इस वीडियो में वो बताते हैं-

"सभी कहानियां महाभारत से निकली बताई जाती हैं. क्या ये महज़ एक पौराणिक कथा है या भारत की चेतना? सवाल ये है कि ये इतिहास या मायथोलॉजी? 17 साल की रिसर्च के बाद पद्म भूषण विजेता एस.एल भैरप्पा ने ये मॉडर्न क्लासिक लिखी. उनकी इस किताब को अंग्रेज़ी, रशियन, चाइनीज़ और संस्कृत समेत कई भाषाओं में ट्रांसलेट किया गया. ये सभी भाषाओं में बेस्ट-सेलिंग नॉवल बनी. हमें बहुत गर्व और खुशी है कि उन्होंने इस कहानी को बड़े परदे पर लाने की ज़िम्मेदारी हमें दी है. 'पर्व- एन एपिक टेल ऑफ धर्मा' को तीन भागों में आएगी. फिल्म के प्रोडक्शन का काम शुरू चुका है."  

यानी कल्कि की 'पोन्नियिन सेल्वन' के बाद एक और किताब पर फिल्म बनने जा रही है. और इसे भी फ्रैंचाइज़ के तौर पर ही डेवलप किया जा रहा है. जिस तरह से इस फिल्म को अनाउंस किया गया, उससे साफ है कि विवेक अग्निहोत्री इस कहानी के कौन से पहलु को एक्सप्लोर करने वाले हैं. महाभारत, भारत का इतिहास है या सिर्फ मायथोलॉजी?

'पर्व' को विवेक अग्निहोत्री, एक्टर और पत्नी पल्लवी जोशी के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस नॉवल को स्क्रीनप्ले के तौर पर विकसित करने में विवेक अग्निहोत्री के साथ एक्टर और फिल्ममेकर प्रकाश बेलवाड़ी काम कर रहे हैं. प्रकाश कई चर्चित हिंदी और दक्षिण भारतीय फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. इसके अलावा वो 'स्टंबल' (2003) नाम की नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्म लिख और डायरेक्ट चुके हैं. 2001 में उन्होंने 'गर्व' नाम का एक टीवी शो बनाया था, जिसे कन्नड़ा टीवी के ऑल टाइम क्लासिक शोज़ में गिना जाता है.

prakash belwadi, parva
‘पर्व’ नाम के नाटक की मेकिंग के दौरान एक्टर और फिल्ममेकर प्रकाश बेलवाड़ी.

मगर 'पर्व' से उन्हें जोड़े जाने की मुख्य वजह ये है कि 2020-21 में उन्होंने इस नॉवल पर आधारित एक नाटक डायरेक्ट किया था. इसके अलावा वो बतौर एक्टर, विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' का भी हिस्सा थे. विवेक के मुताबिक 'पर्व' के प्रोडक्शन का काम शुरू हो गया. मगर ये फिल्म कब तक रिलीज़ होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

 

वीडियो: कश्मीर फ़ाइलें के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किस चीज की माफी मांगी?

Advertisement

Advertisement

()