The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vivek Agnihotri announces The Vaccine War, Pushpa director Sukumar might direct

विवेक अग्निहोत्री ने नई फिल्म अनाउंस की, क्या 'पुष्पा' के डायरेक्टर इसे डायरेक्ट करेंगे?

विवेक ने कुछ दिन पहले सुकुमार के साथ फोटो डालकर लिखा कि इंडियन सिनेमा को एक करने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
the vaccine war vivek agnihotri
विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ होगी.
pic
यमन
10 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 10 नवंबर 2022, 03:02 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

10 नवंबर को डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का जन्मदिन होता है. इसी मौके पर उन्होंने अपनी नई फिल्म अनाउंस की है. फिल्म का टाइटल है The Vaccine War. नाम से लग रहा है कि ये कोरोनाकाल में हुई घटनाओं पर आधारित होगी. विवेक अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया पर नई फिल्म अनाउंस करते हुए ट्वीट किया,

उस युद्ध की कहानी जो इंडिया ने लड़ी और जिसके बारे में आप नहीं जानते. ये युद्ध उसने विज्ञान, हिम्मत और भारतीय मूल्यों से जीता. 

विवेक अग्निहोत्री ने बताया कि वो फिल्म को 2023 के स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज़ करने वाले हैं. हिंदी, गुजराती, मराठी, भोजपुरी, तमिल, तेलुगु और बांग्ला समेत फिल्म को 11 भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. विवेक ने लिखा कि ऐसा पहली बार होगा जब किसी फिल्म को 11 भारतीय भाषाओं में रिलीज़ किया जाएगा. उनकी कंपनी I Am Buddha और अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे. अभिषेक अग्रवाल आर्ट्स ने इससे पहले उनकी ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर भी पैसा लगाया था. साथ ही ‘किरीक पार्टी’ और ‘कार्तिकेय 2’ को भी प्रोड्यूस किया. विवेक ने फिल्म से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि वो इसके ज़रिए इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को एक करना चाहते हैं. कुछ दिन पहले उन्होंने अभिषेक अग्रवाल और ‘पुष्पा’ के डायरेक्टर सुकुमार के साथ फोटो शेयर की थी. जिसके कैप्शन में लिखा,

Image embed
Image embed

इन दोनों पोस्ट्स को देखें तो लग रहा है कि सुकुमार भी ‘द वैक्सीन वॉर’ से जुड़े होंगे. वो फिल्म डायरेक्ट करेंगे या प्रोड्यूस, इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया. विवेक अग्निहोत्री ने इससे पहले 2022 में ही एक और फिल्म अनाउंस की थी. ‘द डेल्ही फाइल्स’. फिल्म की कहानी आदि को लेकर कोई डिटेल्स रिलीज़ नहीं किए. हालांकि, बस इतना पता चला कि ये 1984 के एंटी सिख दंगों की घटनाओं पर आधारित होगी. 2019 में विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ आई थी. जिसके बाद उन्होंने ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर काम शुरू किया. वो फिल्म जो 2022 की बड़ी भारतीय फिल्मों में से एक बन गई. 

उन्होंने फाइल्स ट्रिलजी में ही ‘द डेल्ही फाइल्स’ अनाउंस की थी. फर्स्ट पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि ये फाइल्स ट्रिलजी की आखिरी फिल्म होगी. इसके बाद कोई उन्हें कितना भी कहे, वो फाइल्स की अगली फिल्म नहीं बनाएंगे. ‘द कश्मीर फाइल्स’ प्रभास की बड़ी फिल्म ‘राधे श्याम’ के साथ रिलीज़ हुई थी. फिल्म ने वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत कुछ दिनों में ही तगड़ा बज़ पकड़ लिया. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने इंडिया में करीब 252 करोड़ रुपए कमाए. फिल्म के कामयाब होने की उम्मीद भले ही लोगों को रही हो, लेकिन इतने बड़े कलेक्शन ने ट्रेड एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया था. 

उनकी नई फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ भी एक बड़ी हिंदी फिल्म के साथ रिलीज़ होगी. संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ 11 अगस्त, 2023 को रिलीज़ होने जा रही है. वैक्सीन वॉर भी उसी हफ्ते आएगी. दोनों बड़ी फिल्में हैं. कैसा परफॉर्म करेंगी, ये देखने लायक होगा.   

वीडियो: विवेक अग्निहोत्री ने कौन से नए प्रोजेक्ट शुरू कर दिए हैं

Advertisement

Advertisement

()