"अनुराग बहुत पियक्कड़ था", विवेक अग्निहोत्री के बयान पर भड़के अनुराग कश्यप ने सारी पोल खोल दी
विवेक अग्निहोत्री ने अनुराग कश्यप पर आरोप लगाया कि वो बहुत शराब पीते थे. फिल्म लिखने के लिए बुलाया, तो अपना काम विक्रमादित्य मोटवानी को थमा दिया.

हालिया इंटरव्यू में The Kashmir Files फेम डायरेक्टर Vivek Agnihotri ने Anurag Kashyap के बारे में बात की है. इसमें उन्होंने कहा कि अनुराग शराबी थे. और कई बार शराब के नशे में धुत्त उनकी फिल्मों के सेट पर आते थे. अब अनुराग कश्यप ने विवेक पर पलटवार किया है. उन्होंने विवेक को 'झूठा' बताते हुए उनके सभी आरोप को बेबुनियाद बतलाया है. क्या है पूरा मामला, बताते हैं.
दरअसल डिजिटल कमेंट्री चैनल को दिए गए इंटरव्यू में विवेक ने अनुराग पर अपनी राय रखी. दोनों ने 'धन धना धन गोल' फिल्म पर साथ काम किया था. विवेक से पूछा गया कि दोनों फिल्ममेकर्स की राजनीतिक विचारधारा अलग है. ऐसे में अनुराग से उनके संबंध कैसे हैं. इस पर विवेक ने कहा,
विवेक ने आगे कहा,
विवेक के इस बयान पर अनुराग ने जवाब दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बयान का एक स्क्रीनशॉट लगाते हुए लिखा,
अनुराग के इस जवाब को फिल्ममेकर विक्रमादित्य मोटवानी ने भी इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया. साल 2007 में रिलीज हुई 'धन धना धन गोल' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म थी. इसमें जॉन अब्राहम, बिपाशा बसु, अरशद वारसी और बोमन ईरानी मुख्य किरदारों में थे. फिल्म को थोड़ा-बहुत क्रिटिकल अक्लेम मिला. मगर पिक्चर चल नहीं पाई.
वीडियो: ज्योतिबा फुले पर बनी मूवी 'फुले' पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चलाई तो अनुराग कश्यप ने जातिवाद पर क्या कह दिया?

.webp?width=60)

