The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vishnu Manchu Kannappa actor got trolled after warning trollers about film

फिल्म की बुराई की तो भगवान का अभिशाप लगेगा...'कन्नप्पा' एक्टर का बयान मेकर्स पर भारी पड़ गया!

Vishnu Manchu की Kannappa में Akshay Kumar भगवान शिव बने हैं. Prabhas का भी कैमियो है. अब Raghu Babu के बयान के बाद मेकर्स अपना माथा पकड़ लेंगे.

Advertisement
Kannappa Movie
'कन्नप्पा' 25 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने वाली है.
pic
मेघना
25 मार्च 2025 (अपडेटेड: 25 मार्च 2025, 03:56 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

तेलुगु एक्टर और प्रोड्यूसर Vishnu Manchu की बिग बजट फिल्म आने वाली है. जिसका नाम है  Kannappa. मल्टीस्टारर इस फिल्म में Prabhas और Akshay Kumar जैसे एक्टर्स का कैमियो है. अक्षय कुमार फिल्म में भगवान शिव के रोल में. वहीं प्रभास ने रुद्रा का रोल निभाया है. फिल्म का प्रमोशन शुरू हो चुका है. ऐसे ही एक प्रमोशनल इवेंट में 'कन्नप्पा' के एक एक्टर का बयान वायरल हो गया. जिसके बाद मेकर्स की ट्रोलिंग शुरू हो गई है.

दरअसल, हाल ही में फिल्म से जुड़ा एक प्रमोशनल इवेंट हुआ. इसमें विष्णु मंचू और एक्टर Raghu Babu के साथ 'कन्नप्पा' टीम के कुछ सदस्य मौजूद थे. इस इवेंट के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी थी. मीडिया ने विष्णु से ट्रोल्स, कॉन्ट्रोवर्सी और फिल्मों के नेगेटिव रिव्यूज़ को लेकर सवाल किया. उनके जवाब देने के बीच में ही एक्टर रघु बाबू ने माइक ले लिया. और एक विवादित बयान दे डाला. उन्होंने कहा,

Image embed
Image embed

अब लोग रघु बाबू के इस बयान के बाद उन्हों ट्रोल कर रहे हैं. कह रहे हैं कि भगवान शिव से ही कहकर हमारी फिल्म की टिकट भी बुक करवा दीजिएगा.

Image embed

कुछ कह रहे हैं कि 'कन्नप्पा' मेकर्स तो ट्रोल्स को ज़्यादा कंटेंट दे रहे हैं.

एक यूज़र ने लिखा,

Image embed
Image embed

रघु बाबू के इस कमेंट को लोग आध्यात्म से जोड़ रहे हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर एक शख्स ने लिखा,

Image embed

एक यूज़र ने लिखा,

Image embed

एक शख्स ने लिखा,

Image embed

एक शख्स ने तो इसे प्रभास की 'आदिपुरुष' से कम्पेयर कर डाला. लिखा,

Image embed

एक बंदे ने लिखा,

Image embed

Image embed
रिएक्शन का स्क्रीनशॉट.

ख़ैर, 'कन्नप्पा' में अक्षय, मोहनलाल और प्रभास तीनों का ही स्पेशल अपीयरेंस होने वाला है. अक्षय जहां भगवान शिव के रोल में दिखाई देंगे. वहीं काजल अग्रवाल पिक्चर में पार्वती के रोल में नज़र आएंगी. प्रभास, रुद्र के रोल में दिखेंगे. कहानी की बात करें तो 'कन्नप्पा' तमिल और तेलुगु लोककथाओं में बहुत प्रसिद्ध हैं. उन्हें शिव का भक्त भी कहा जाता है. इसी पर आधारित है फिल्म 'कन्नप्पा'. अब ये फिल्म लोगों को कैसी लगती है ये तो 25 अप्रैल 2025 के बाद ही पता चलेगा, जब ये थिएटर में रिलीज़ होगी.

वीडियो: 'कन्नप्पा' का टीजर आया, अक्षय कुमार, प्रभास और मोहनलाल साथ नजर आए

Advertisement

Advertisement

()