The Lallantop
Advertisement

"जवान वाला शाहरुख खान मेरा हीरो है, उन्होंने वो कर दिया, जो हम न कर सके"

विशाल भारद्वाज शाहरुख़ से खुश हैं कि उन्होंने एक कमर्शियल फिल्म में इतने ज़रूरी मुद्दों पर बात भी कर ली और फिल्म रिलीज़ भी करवा ली.

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 07:18 PM IST)
shahrukh khan and vishal bhardwaj
विशाल भारद्वाज ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में शाहरुख की मुक्त कंठ से तारीफ़ की
Quick AI Highlights
Click here to view more

2023 क्लियरली शाहरुख खान का साल रहा है. उनकी दो फ़िल्में आईं और दोनों ने ही कहर ढा दिया. बॉक्स ऑफिस पर पैसों का पहाड़ खड़ा हुआ सो हुआ, शाहरुख़ ने अपने प्रशंसकों में भी बेहद इज़ाफ़ा कर लिया (अगर ऐसा मुमकिन हो तो). 'जवान' के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जितने भी लोग पब्लिक स्पेस में कुछ बोल रहे हैं, सबमें शाहरुख की तारीफ़ किसी न किसी मात्रा में ज़रूर शामिल मिलती है. पूरा बॉलीवुड शाहरुख के प्रेम में पड़ा नज़र आ रहा है. क्या एक्टर्स. क्या प्रोड्यूसर्स और क्या दिग्गज डायरेक्टर्स. सब मुंह भर-भरके शाहरुख खान की तारीफें कर रहे हैं. इसी लिस्ट में एक नाम और जुड़ा है. कद्दावर फिल्मकार विशाल भारद्वाज का.

मुंबई में इंडिया टुडे कॉन्क्लेव हो रहा है. यहां पर विशाल भारद्वाज का भी एक सेशन था. विशाल के साथ वामिका गब्बी और अली फज़ल भी आए हुए थे. इन तीनों की नई फिल्म 'ख़ुफ़िया' आज ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है. इस सेशन के दौरान पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने जासूसी दुनिया के बारे में कुछ बातें की. बात होते-होते 'पठान' तक पहुंची और वहां से 'जवान' तक जा पहुंची. यहां विशाल भारद्वाज ने कुछ ऐसी बात कही जो शाहरुख के लिए अल्टीमेट कॉम्प्लीमेंट है. 

ये भी पढ़ें: शाहरुख ने बताया, 'जवान' बनाने के पीछे क्या आइडिया था

विशाल ने कहा,

"शाहरुख़ ने जवान में जो किया है, वो हम बतौर फिल्ममेकर नहीं कर पाए. शाहरुख़ ने इतनी खूबसूरत फिल्म बनाई है. जो कहना चाहा है, वो कहा है. वो फिल्म रिलीज़ भी हुई है. He is my hero, when I see him in jawan".

यहां विशाल 'जवान' में उठाए मुद्दों पर बात कर रहे थे. शाहरुख की 'जवान' में किसानों की समस्या, मेडिकल प्रोफेशन में धांधली और नेताओं के करप्शन पर खुलकर बात हुई थी. फिल्म के अंत में शाहरुख का किरदार वोटिंग के अधिकार पर एक लंबा मोनोलॉग देता है, जिसे खूब पसंद किया गया था. विशाल भारद्वाज इसी की तरफ ध्यान आकर्षित कर रहे थे कि एक कमर्शियल फिल्म में शाहरुख ने इतने ज़रूरी मुद्दों पर बात भी कर ली और फिल्म रिलीज़ भी करवा ली. 

वीडियो: शाहरुख खान ने जवान में जो मास्क पहना है उसका वेनिस से क्या कनेक्शन है, जान लीजिए

Advertisement

Advertisement

()