The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • viral video in support of asaram bapu named blind faith, showing how he trapped by media

ये वीडियो देखकर आसाराम अपने समर्थकों पर केस कर देंगे!

आसाराम के समर्थकों ने उनको बेगुनाह बताते हुए एक वीडियो बनाया है. और खूब फैला रहे हैं. ब्लाइंड फेथ नाम का वो वीडियो, जिसे देखने के बाद आदमी कुछ न देख पाए.

Advertisement
pic
6 मई 2016 (अपडेटेड: 12 मई 2017, 06:37 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
आसाराम जेल में बंद हैं. उन पर एक नाबालिग लड़की के रेप का केस चल रहा है. इधर ट्विटर पर ट्रेंड चल रहा है. उनके समर्थकों के द्वारा. बापू को रिहा करो. इस लाइन के साथ. आज इसी टैग के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है. पहले ये वीडियो देख लो.   https://www.youtube.com/watch?v=4AdA_Wm9xbA   अब ठंडा पानी पी लो. आसाराम के ऊपर जो केस है उसका फैसला अदालत करेगी. लेकिन कोर्ट को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए. ये वीडियो बनाने वालों के खिलाफ भी एक केस होना चाहिए. क्योंकि इस वीडियो को देखने के बाद आसाराम का समर्थक भी 10 मिनट में विरोधी हो जाएगा. ये तो हुई एक बात अब सुनो लल्लन क्या कह रहा है इस पर.

लल्लन कहिस

वीडियो बहुत जबर है ये. शॉर्ट मूवीज पर अवॉर्ड बांटने वाले क्यों इस वीडियो पर चुप हैं ये समझ नहीं आता. इस वीडियो में एडिटिंग, स्क्रिप्ट, स्क्रीनप्ले, कैमरा एंगल, डायलॉग्स, बैकग्राउंड म्यूजिक सब कमाल का है. और सबसे खास है इसमें काम किये लोगों की एक्टिंग और उनकी इंग्लिश. आप इस वीडियो को देख कर फिर कुछ और नहीं देखना चाहेंगे. अरे भैया, तब देखोगे जब देखने लायक बचोगे न. कुछ टाइम तो होश आने में लग जाएगा. हालांकि, नीचे लिखे कमेंट्स से साफ पता चलता है कि लोगों का सेंस ऑफ ह्यूमर कितना अच्छा है. "इफ यू हैव अ लिटाल बिट सेंस" तो इसे देखने के बाद आप भी यही कहोगे. कि अगर जेल में बंद आसाराम खुद इसे देख लें. तो इसे बनाने वालों को अपना चेला मानने से इंकार कर देंगे. ब्लाइंड फेथ है इस वीडियो का नाम. और सच में इसे देखने के बाद आदमी कुछ देखने लायक नहीं रहता.

Advertisement

Advertisement

()