इरफ़ान ने गुज़रने से ऐन पहले जो बात कही, वो मैं कभी नहीं भूलूंगा: विपिन शर्मा
NSD में Irrfan Khan के बैचमेट रहे Vipin Sharma बोले- इरफ़ान के कहने पर कैनडा छोड़ भारत लौटा और दोबारा शुरू की एक्टिंग.

“कहां गाड़े थे?”
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ के रामाधीर सिंह ने ये कालजयी सवाल एहसान कुरैशी से पूछा था. फिल्म में जिस एक्टर ने एहसान कुरैशी का रोल किया था, उनका असल नाम है Vipin Sharma. विपिन GoW और Taare Zameen Par जैसी सफल फिल्मों के अहम किरदार रहे. मगर ये उनकी दूसरी पारी की फिल्में हैं. बॉलीवुड और भारत को तो वो 1984 में ही अलविदा कह गए थे. विपिन कैनडा में सेटल थे. बकौल विपिन, Irrfan Khan के बुलाने पर वो भारत लौटे और एक्टिंग की सेकंड इनिंग शुरू की.
हाल ही में विपिन शर्मा The Lallantop के ख़ास प्रोग्राम ‘बैठकी’ में हमारे मेहमान बने. इस बातचीत में उन्होंने अपने जीवन और करियर से जुड़े तमाम किस्से सुनाए. इसमें इरफान खान से जुड़े किस्से भी शामिल थे. क्योंकि इरफ़ान, विपिन के करियर और जीवन दोनों से जुड़े थे. विपिन ने बताया कि वो इरफ़ान ही थे, जिन्होंने दोबारा विपिन के अंदर की एक्टिंग की भूख़ पैदा की. विपिन ने ये भी कहा कि इरफ़ान जैसे एक्टर की क़द्र समझने में इंडस्ट्री को 20 साल लग गए. ये इंडियन सिनेमा की बदकिस्मती है. विपिन और इरफ़ान NSD (नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा) में साथ थे और तभी से गहरे दोस्त बन गए थे. The Lallantop से बातचीत में विपिन ने इरफ़ान से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए कहा,
इस बातचीत में विपिन ने बताया कि गुज़रने से ऐन पहले इरफ़ान ने उनसे ऐसी बात कही, जो आज भी उन्हें गर्व से भर देती है. क्या कहा था इरफ़ान ने, विपिन ने बताया,
# इरफ़ान की क़द्र करने में 20 साल लगा दिए इंडस्ट्री ने
इस बातचीत में विपिन ने इरफ़ान जैसे समृद्ध कलाकार को देरी से सफलता और उसका ड्यू क्रेडिट मिलने पर अफ़सोस जताया. उन्होंने इसे फिल्म इंडस्ट्री की बदकिस्मती बताया. विपिन ने कहा,
विपिन शर्मा और इरफ़ान खान 'पान सिंह तोमर' में साथ नज़र आए थे. 2012 में आई इस फिल्म के डायरेक्टर हैं तिग्मांशु धूलिया. इसके अलावा विपिन शर्मा, ‘पाताल लोक’, फैमिली मैन' और ‘गंस एंड गुलाब्ज़’ जैसी चर्चित वेब सीरीज़ का भी हिस्सा रह चुके हैं. विपिन पिछली बार देव पटेल की फिल्म ‘मंकी मैन’ और मनोज बाजपेयी के साथ ‘भैया जी’ में दिखलाई दिए थे.
वीडियो: इरफ़ान खान का कौन सा किस्सा सौरभ द्विवेदी ने बाबिल को सुना दिया?

.webp?width=60)

