The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vipin Sharma remembers his friend, with teary eyes he said, I still feel Irrfan will call

"इरफ़ान के बारे में बिना रोए बात हो नहीं सकती" बोलकर रो पड़े एक्टर विपिन शर्मा

Irrfan Khan से आख़िरी बार लंदन के अस्पताल में मिले थे Vipin Sharma. बोले, "कीमोथेरेपी में भी फिल्में देख रहा था. Rumi को पढ़ रहा था. कहकहे लगा रहा था वो."

Advertisement
Irrfan Khan, Vipin Sharma
इरफ़ान खान और विपिन शर्मा NSD के साथी हैं. दोनों ने 'पान सिंह तोमर' में साथ काम किया था.
pic
अंकिता जोशी
28 मार्च 2025 (पब्लिश्ड: 08:43 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Vipin Sharma और Irrfan Khan. NSD से निकले दो ऐसे कलाकार, जो कॉलेज के दिनों में तो एक-दूसरे से मिले भी नहीं. मगर करियर की शुरुआत से ही दोनों में गहरी दोस्ती हो गई. कुछ ऐसा मरासिम बन गया कि विपिन के सामने इरफ़ान का ज़िक्र होते ही विपिन की आंखें भर उठती हैं. इरफ़ान के बारे में विपिन के पास कई किस्से हैं. मगर उन्हें सुनाने का हौसला वो जुटा नहीं पाते. कहते जाते हैं, रोते जाते हैं. 

हाल ही में विपिन शर्मा The Lallantop के खास प्रोग्राम ‘बैठकी' में पहुंचे थे. इस बातचीत में भी यही हुआ. इरफ़ान का ज़िक्र भर हुआ और विपिन की आंखें डबडबा गईं. बात करते-करते अचानक रुक गए. आंखें बंद कीं. पॉज़ लिया. एक घूंट पानी पिया. ज़रा संभले. फिर बोलना शुरू किया. मगर नाकाम रहे. वो आंसू जो बमुश्किल आंखों में बांधे थे, आख़िर बह गए. मुफ़लिसी के दौर के अपने जिगरी को याद करते हुए विपिन ने कहा,

Embed

Embed

दरअसल विपिन शर्मा से पूछा गया था कि क्या उन्हें भी 'लाइफ ऑफ पाय' का अंतिम संवाद सुनकर 'पान सिंह तोमर' के डायलॉग की याद आती है? वो दोनों संवाद हम याद दिला देते हैं.

Embed

'लाइफ ऑफ पाय' में इरफ़ान के इस संवाद के साथ ज़िक्र किया गया 'पान सिंह तोमर' के उस डायलॉग का, जो विपिन और इरफ़ान के बीच हुआ था. फ़ौजी पान सिंह का तबादला हो चुका था. मेजर मसंद मेजर वाली ही सख़्त आवाज़ में उससे कहते हैं- ‘अब हम लोग कभी नहीं मिलेंगे’. जिस पर पान सिंह कहता है ‘हमारी ख़बरें मिलती रहेंगी’. क्या एक संवाद सुन दूसरे संवाद की याद नहीं आती? ये सवाल विपिन से किया गया और वो ज़ार-ज़ार रोने लगे. उन्होंने कहा,

Embed

#अस्पताल में हुई आख़िरी मुलाक़ात में भी कहकहे लगा रहे थे इरफ़ान

लंदन के अस्पताल में चौथे माले का वो कमरा. इरफ़ान का बिस्तर. खाने की चीज़ों से खचाखच भरा फ्रिज. इरफ़ान के सिरहाने रखी रूमी की एक किताब और दो यारों के कहकहे. कुछ ऐसा था विपिन और इरफ़ान की आख़िरी मुलाक़ात का मंज़र. अपने दोस्त के साथ अपनी अंतिम स्मृति के बारे में विपिन ने कहा, 

इरफ़ान खान
इरफ़ान खान के बारे में विपिन शर्मा ने बताया कि वो कीमोथेरेपी वाले दौर में भी ठहाके लगाया करते थे. 
Embed

इरफान की आखिरी फिल्म थी ‘अंग्रेज़ी मीडियम’. ये एक पिता और बेटी की कहानी थी. ये फिल्म 13 मार्च, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. और उसके कुछ ही दिनों बाद यानी 29 अप्रैल, 2020 को न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर की वजह से इरफान का निधन हो गया. वो 53 साल के थे. 

वीडियो: इरफ़ान खान का कौन सा किस्सा सौरभ द्विवेदी ने बाबिल को सुना दिया?

Advertisement

Advertisement

()