"कैनडा से लौटकर 'तारे ज़मीन पर' के लिए जबरदस्ती ऑडिशन दिया, आमिर बोले- बाप मिल गया"
Taare Zameen Par में ईशान के पिता का रोल निभाने वाले Vipin Sharma ने बताया, Aamir Khan के पास ग़लती से पहुंच गया था उनका ऑडिशन.

Aamir Khan स्टारर Taare Zameen Par में लोगों का जितना प्यार ईशान को मिला, उतनी ही नफ़रत उसके पिता नंदकिशोर अवस्थी के हिस्से आई. डिसलेक्सिया से संघर्ष कर रहे एक खुशदिल बच्चे के ग़ुस्सैल पिता का ये किरदार निभाया था Vipin Sharma ने. इतनी ख़ूबी से उन्होंने ये रोल अदा किया कि फिल्म में उनसे नफरत होने लगती है. हाल ही में विपिन शर्मा The Lallantop के ख़ास प्रोग्राम ‘बैठकी’ में हमारे मेहमान बने. इस बातचीत में उन्होंने अपनी जिंदगी और करियर के तमाम किस्से सुनाए.
The Lallantop से हुई इस बातचीत में कहीं बेलौस ठहाके लगे, तो कहीं विपिन की आंखें नम हो गईं. उन्होंने बताया कि NSD पास आउट होने के बावजूद काम मिलने में उन्हें कितनी मुश्किलें आईं. कहां-कहां की ख़ाक छानी उन्होंने. कितने पापड़ बेले. इस बतकही में उन्होंने बताया कि उनकी ब्रेकथ्रू फिल्म 'तारे ज़मीन पर' उन्हें कैसे मिली. किस्सा बड़ा दिलचस्प है. आइए आपको भी बताते हैं. विपिन ने कहा,
विपिन ने बताया कि अमोल उन्हें कास्ट नहीं करना चाहते थे. जिस बच्चे का किरदार फिल्म का सेंट्रल कैरेक्टर था, उसके पिता के लिए अमोल गुप्ते की कल्पना विपिन से मेल नहीं खा रही थी. बावजूद इसके विपिन इस रोल के लिए कास्ट हुए. कैसे? विपिन शर्मा ने बताया,
#दर्शील सफ़ारी से बहुत प्रभावित हुआ थे विपिन
बातचीत में विपिन शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए बच्चों के ऑडिशन भी लिए. दर्शील की कास्टिंग कैसे हुई, ये भी उन्होंने बताया. विपिन ने कहा,
2007 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तारे ज़मीन पर' के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आमिर खान हैं. अमोल गुप्ते इसके लेखक हैं. साथ ही फिल्म में उन्हें क्रिएटिव डायरेक्टर का भी क्रेडिट दिया गया है. ये फिल्म कॉमर्शियल के साथ क्रिटिकल फ्रंट पर भी सफल रही. एक फैक्ट ये भी है कि फिल्म 'तारे ज़मीन पर' टाइटल सलमान खान ने दिया था. बहरहाल, अब आमिर बच्चों पर ही आधारित एक और फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' बना रहे हैं. ये स्पैनिश फिल्म 'कैम्पियोनेस' की रीमेक है. ये उन बच्चों के बारे में बात करेगी जिन्हें डाउन सिंड्रोम है.
वीडियो: बृजेंद्र काला ने इंटरव्यू में सुनाया PK फिल्म का किस्सा, आमिर खान और राजू हिरानी ने इंप्रोवाइज़ करते देख क्या कहा?

.webp?width=60)

