The Lallantop
Advertisement

रणवीर सिंह की 'अपरिचित' रीमेक पर क्या बोले चियां विक्रम?

जब Vikram से पूछा गया कि क्या वो Anniyan के हिंदी वर्जन को फिर से बनते हुए देखना चाहेंगे. तो बोले, ये सवाल आपको...

Advertisement
Ranveer Singh, Vikram
विक्रम ने मज़ाक-मज़ाक में डायरेक्टर शंकर को खरी-खरी सुना दी!
pic
मेघना
9 सितंबर 2024 (पब्लिश्ड: 05:25 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2005 में Vikram की एक तमिल फिल्म आई थी. नाम था Anniyan. हिंदी पट्टी के लोग इस फिल्म को 'अपरिचित' नाम से जानते हैं. एक ऐसी फिल्म जो ना सिर्फ हिट हुई बल्कि इसकी बातें और इसमें विक्रम के रोल की चर्चा आज भी की जाती है. इस मीम कल्चर में फिल्म पर बहुत सारे मीम भी बने. मगर डायरेक्टर Shankar की इस फिल्म का क्रेज़ कम नहीं हुआ. फिर 2021 में शंकर ने इसका रीमेक अनाउंस किया. मगर किसी वजह से ये रीमेक ठंडे बस्ते में चला गया. अब इस रीमेक और इसकी कास्टिंग पर चियां विक्रम ने बात की है.

साल 2021 में शंकर ने ऑफिशिली अनाउंस किया कि वो Ranveer Singh के साथ Anniyan का रीमेक बनाएंगे. इसे पैन इंडिया लेवल का बनाने की बात की जा रही थी. मगर Anniyan के प्रोड्यूसर Aascar Ravichandran ने शंकर के खिलाफ शिकायत कर दी. कहा कि फिल्म के राइट्स उनके पास है और बिना उनकी परमिशन के इसका रीमेक नहीं बनाया जा सकता. इसी के बाद से पिक्चर डिब्बा बंद हो गई. अब हाल ही में चियां ने DNA को दिए इंटरव्यू में इस पर बात की.

जब विक्रम से पूछा गया कि क्या वो Anniyan के हिंदी वर्जन को फिर से बनते हुए देखना चाहेंगे. तो विक्रम ने मज़ाक में कहा,

Image embed

हंसते हुए विक्रम ने कहा,

Image embed

Image embed

शंकर ने अपनी फिल्म 'इंडियन 2' के प्रमोशन के दौरान इस फिल्म पर अपडेट दिया था. उन्होंने कंफर्म किया था कि रणवीर सिंह के साथ बनने वाली 'अपरिचित' के रीमेक को फिलहाल शेल्व्ड कर दिया गया है. शंकर ने कहा था,

Image embed

ख़रै, शंकर इन दिनों राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' पर काम कर रहे हैं. कमल हासन के साथ आई उनकी बिग बजट फिल्म 'इंडियन 2' बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई. इसने उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं पाया. उधर विक्रम की बात करें तो उनकी फिल्म 'तंगलान' हाल ही में थिएटर्स में आई है. जिसे भी मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में दिखेंगे. इसके बाद वो फरहान अख्तर की 'डॉन 3' पर काम करेंगे. 

वीडियो: फिल्म रिव्यू: कैसी है चियां विक्रम स्टारर फिल्म 'कोबरा'?

Advertisement

Advertisement

()