The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Vijay Sethupathi shares experience of working with Shah Rukh Khan on Jawan

जब विजय सेतुपति ने शाहरुख से कहा, "मुझे आपका विलेन बनना है सर!"

शाहरुख की फिल्म 'जवान' विजय की पहली हिंदी फिल्म होगी.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2023, 08:29 PM IST)
vijay sethupathi shah rukh khan jawan farzi
विजय ने बताया कि वो 'जवान' की शूटिंग के पहले दिन बहुत घबराए हुए थे.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Vijay Sethupathi. तमिल सिनेमा के धांसू ऐक्टर. ज़हन में बसा रह जाने वाला सिनेमा देखना पसंद करते हैं तो सेतुपति की 96 और ‘सुपर डीलक्स’ जैसी फिल्में देखिए. अगर अब तक उनका कोई काम नहीं देखा तो कोई बात नहीं. जल्द ही अपनी स्क्रीन पर देखने वाले हैं. विजय सेतुपति ‘फर्ज़ी’ नाम की सीरीज में नज़र आने वाले हैं. शाहिद कपूर, राशि खन्ना और के के मेनन जैसे ऐक्टर्स भी इस सीरीज़ का हिस्सा हैं. ‘फर्ज़ी’ भी अगर किसी वजह से नहीं देख पाएं, तो उसके कुछ महीनों बाद विजय सेतुपति एक और हिंदी प्रोजेक्ट में दिखाई देंगे. 

विजय शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ में विलेन बने हैं. उन्होंने इंडिया टुडे से बात करते हुए शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव साझा किया. बताया,

शाहरुख बहुत स्वीट इंसान हैं. वो लोगों की इज़्ज़त करते हैं. मैं पहली बार उनसे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में मिला था. मुझे लगा कि शाहरुख सर वहां हैं, तो मुझे कौन पूछेगा. इसलिए हम बाहर इंतज़ार कर रहे थे. बाद में हमारी ‘सुपर डीलक्स’ की टीम को अंदर बुलाया गया. हम अंदर पहुंचे पर मुझे अपनी कुर्सी नहीं मिल रही थी. बाद में मैंने देखा कि वो शाहरुख सर की कुर्सी के बगल में रखी है. 

विजय की तारीफ करने वाला शाहरुख का वीडियो कुछ समय पहले वायरल भी हुआ था. आप उसे नीचे देख सकते हैं:

विजय ने बताया कि शाहरुख को उनकी फिल्म ‘विक्रम वेधा’ काफी पसंद आई थी. ये दोनों शख्स फिल्म फेस्टिवल के बाद फिर मिले. शाहरुख ‘जवान’ में अपनी को-ऐक्टर रहीं नयनतारा की शादी में पहुंचे. विजय के साथ-साथ ‘जवान’ नयनतारा की भी पहली हिंदी फिल्म होने वाली है. खैर नयनतारा की शादी में एक बार फिर विजय और शाहरुख मिले. इस मुलाकात के बारे में विजय ने बताया,

मैंने उनसे कहा कि मैं आपका विलेन बनना चाहता हूं सर. उन्होंने कहा कि हम तुम्हें कास्ट करने की उम्मीद भी रख रहे थे. उस बातचीत के बाद बात आगे बढ़ी और मुझे ‘जवान’ मिल गई. 

फिल्म मिलने के बाद शूटिंग शुरू होनी थी. विजय ने बताया कि वो पहले दिन घबराए हुए थे. आगे बताया,

मैं शूट के पहले दिन बहुत नर्वस था. लेकिन शाहरुख सर ने बच्चे की तरह मेरा ध्यान रखा. मैं पहले दिन घबराया हुआ था और अच्छी बात थी कि मुझे उस दिन उनके साथ शूट नहीं करना था. लेकिन मुझे मज़ा आया. SRK के साथ काम करने का अनुभव अच्छा था. 

‘फर्ज़ी’ 10 फ़रवरी को अमेज़न प्राइम वीडियो पर रिलीज़ होने जा रही है. रही बात विजय की पहली हिंदी फिल्म ‘जवान’ की, तो वो 02 जून 2023 को रिलीज़ होने वाली है.    

वीडियो: विजय सेतुपति ने 'फर्ज़ी ' के ट्रेलर लॉन्च पर शाहरुख खान पर जो कहा आपको भी सुनना चाहिए

Advertisement

Advertisement

()