The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • vijay sethupathi passes a very humble comment on Shahrukh Khan Katrina Kaif sahid kapoor

विजय सेतुपति ने शाहरुख खान को लेकर बहुत स्वीट बात कही है

सेतुपति ने शाहिद कपूर और कटरीना कैफ पर भी दिल खुश करने जैसी बात कही है.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2023, 07:41 PM IST)
vijay-setupati-shahrukh-khan
विजय शाहरुख के साथ जवान में काम कर रहे हैं
Quick AI Highlights
Click here to view more

विजय सेतुपति किसी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं. साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए वो बड़ा नाम हैं. नॉर्थ में भी उनके काम को खूब पसंद किया जाता है. कमल हसन के साथ फ़िल्म 'विक्रम' में उनके काम को हिंदी ऑडियंस ने खूब सराहा. पर अब उनका एक बयान आया है, जो बहुत हंबल है. ये बयान बहुत स्वीट बयान है. उन्होंने कहा कि जब लोगों को बताता हूं कि शाहरुख और शाहिद के साथ काम कर रहा हूं, तो लोग वाह कहते नहीं थकते. ये बात उन्होंने अपने आने वाले शो 'फर्ज़ी ' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कही. पीपिंगमून के अनुसार मीडिया से बात करते हुए सेतुपति ने कहा:

मैं जब भी बताता हूं कि राज और डीके साथ एक हिंदी प्रोजेक्ट कर रहा हूं, उसके साथ ये भी जोड़ना पड़ता है कि इसमें शाहिद कपूर भी हैं. तब लोग कहते हैं, अरे वाह, क्या बात है!

उन्होंने आगे ऐसी ही कुछ बात शाहरुख और कटरीना कैफ के लिए कही.

मुझे ये कहना पड़ता है कि मैं शाहरुख सर और कटरीना के साथ काम कर रहा हूं. तब ही लोग मेरी रिस्पेक्ट करते हैं. इसलिए सम्मान इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस आर्टिस्ट के साथ काम कर रहे हैं.

विजय सेतुपति फिलहाल इधर तीन हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं. एक का हाल ही में ट्रेलर आया है. इसमें वो शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं. शाहिद कपूर अपनी पहली सीरीज़ ‘फर्ज़ी’ में एक कांडी आदमी बने हैं. ठग है ये अव्वल दर्जे का. हर चोर के पीछे पुलिस. ठीक उसी तरह शाहिद कपूर के पीछे विजय सेतुपति. इन दोनों ऐक्टर्स के अलावा अमोल पालेकर, के के मेनन और राशि खन्ना भी यहां नज़र आएंगे. दूसरा प्रोजेक्ट है शाहरुख खान और कटरीना के साथ 'जवान'. फिल्म में उनके अलावा नयनतारा, योगी बाबू, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर और ऋधि डोगरा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. 'जवान' को एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं. तीसरा प्रोजेक्ट है 'मुंबईकर'. इसे संतोष सीवान डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें विजय सेतुपति के साथ विक्रांत मेसी और संजय मिश्रा काम कर रहे हैं. 

वीडियो: पठान, जवान, वरिसु, टाइगर 3, पुष्पा 2 समेत 2023 में धुआं उठाने आ रही 18 पैन इंडिया फिल्म्स

Advertisement

Advertisement

()