The Lallantop
Advertisement

ज़बरदस्त! 'लियो' के फर्स्ट डे कलेक्शन ने 'जवान', 'पठान' का रिकॉर्ड तोड़ डाला

'लियो' की इतनी भयंकर कमाई उस वक्त हुई है जब फिल्म के सिर्फ पांच शोज़ ही चलाए गए. कई जगहों पर मूवी के मॉर्निंग शोज़ की परमिशन नहीं मिली. सैकनिल्क के मुताबिक 'लियो' के लिए सबसे ज़्यादा ऑक्यूपेंसी मॉर्निंग और नाइट शोज़ में रही.

Advertisement
pic
20 अक्तूबर 2023 (अपडेटेड: 20 अक्तूबर 2023, 11:53 AM IST)
Leo
थलपति विजय की फिल्म 'लियो' की पहले दिन की कमाई ने कॉलीवुड के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' 19 अक्टूबर को देशभर में रिलीज़ हुई और 24 घंटे में फिल्म ने तमाम बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. मूवी इस साल की वर्ल्ड वाइड सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बन गई है. इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक 'लियो' ने पहले दिन दुनियाभर से करीब 140 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. वहीं पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो मूवी ने दुनियाभर से 145 करोड़ का कलेक्शन किया है.

सैकनिल्क के मुताबिक 'लियो' ने पहले दिन इंडिया में 74 करोड़ रुपए की कमाई की. इसे इन आंकड़ों से समझिए

तमिलनाडु - 30 करोड़, 
केरल - 11 करोड़
कर्नाटक - 14 करोड़
आन्ध्र प्रदेश-तेलंगाना - 15 करोड़ 
रेस्ट ऑफ इंडिया - 4 करोड़ 
टोटल - 74 करोड़

वहीं फिल्म ने ओवरसीज़ में 66 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 140 करोड़ रुपए की हो गई है. भले ही ये फिल्म का अर्ली एस्टीमेट हो मगर फाइनल कमाई के आंकड़ें लगभग सेम ही रहने वाले हैं.

पिछले कुछ सालों में आई कुछ बड़ी फिल्मों की पहले दिन की वर्ल्ड वाइड कमाई को भी समझते हैं-

RRR - 223 करोड़ रुपए 
बाहुबली 2 - 217 करोड़ रुपए 
केजीएफ 2 - 159 करोड़ रुपए 
लियो - 140 करोड़ रुपए 
आदिपुरुष - 130 करोड़ रुपए 
जवान 129 करोड़ रुपए 
साहो - 128 करोड़ रुपए 
पठान - 106 करोड़ रुपए

'लियो' की इतनी भयंकर कमाई उस वक्त हुई है जब फिल्म के सिर्फ पांच शोज़ ही चलाए गए. कई जगहों पर मूवी के मॉर्निंग शोज़ की परमिशन नहीं मिली. सैकनिल्क के मुताबिक 'लियो' के लिए सबसे ज़्यादा ऑक्यूपेंसी मॉर्निंग और नाइट शोज़ में रही. कमाई का ये आंकड़ा सैटरडे और संडे को और भी बढ़ने की उम्मीद की जा रही है. फिल्म की कमाई इसके रिव्यूज़ पर भी निर्भर करेगी.  

ये भी पढ़ें- 'जवान' के पहले दिन की कमाई 'पठान' के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी!

वैसे फिल्म के रिएक्शन की बात करें तो इसे ठीक-ठाक रिस्पॉन्स ही मिला है. बहुत से लोगों को मूवी पसंद नहीं आ रही है. इसका वर्ड ऑफ माउथ भी बहुत अच्छा नहीं है. ऐसे में कोई आश्चर्य नहीं कि कमाई का ग्राफ जो इतनी तेज़ी से उठा है वो उतनी ही तेज़ी से ज़मीन पर आ जाए. बाकी अब वक्त के साथ ही पता चलेगा कि 'लियो' 500 करोड़ तक की कमाई कर पाएगी या नहीं. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: थलपति विजय, संजय दत्त की 'लियो' देखकर पब्लिक ने सोशल मीडिया पर गुस्सा निकाला

Advertisement

Advertisement

()