The Lallantop
Advertisement

'छावा' में नकली घोड़े पर बैठे विकी कौशल के वायरल वीडियो का सच ये है

Vicky Kaushal ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने Chhaava के लिए घुड़सवारी सीखी. मगर इस वायरल वीडियो के बाद उनके कहे को झूठ बताया जा रहा है.

Advertisement
Vicky Kaushal, viral video, Chhaava
विकी कौशल ने कहा था कि 'छावा' के लिए उन्होंने घुड़सवारी सीखी है.
pic
मेघना
10 मार्च 2025 (अपडेटेड: 10 मार्च 2025, 08:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Vicky Kaushal की Chhaava को गज़ब का रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये कमाई के मामले में साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. 'छावा' ने 23 दिनों में 509.05 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसकी वजह से विकी कौशल ट्रोल हो रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि विकी ने फिल्म को प्रमोट करने के चक्कर में बहुत बड़ा झूठ बोल दिया.

'छावा' ने अपनी कमाई से संदीप रेड्डी वांगा और Ranbir Kapoor की फिल्म Animal के हिंदी वर्जन को पीछे छोड़ा है. 'एनिमल' के हिन्दी वर्ज़न ने कुल 502.98 करोड़ रुपये कमाए थे. इसी के बाद रणबीर और विकी के फैन्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भिड़ गए हैं. ये लोग 'छावा' की शूटिंग के दौरान का एक BTS वीडियो शेयर कर रहे हैं. जिसमें विकी फिल्म का एंट्री सीक्वेंस शूट कर रहे हैं. इस वीडियो में विकी, नकली घोड़े (डमी हॉर्स) पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया. मगर कुछ ही देर में वो वीडियो सोशल मीडिया से हटवा दिया गया. 

Image embed
ये ‘छावा’ के सेट की तस्वीर है. जिसमें विकी कौशल नकली घोड़े पर बैठे दिख रहे हैं.

वीडियो को शेयर कर लोग कह रहे हैं कि विकी ने झूठ बोला कि उन्होंने फिल्म के लिए घुड़सवारी सीखी. कुछ लोग इस वीडियो को कंगना रनौत और उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका' से भी जोड़ रहे हैं. 'मणिकर्णिका' की रिलीज़ के बाद कंगना रनौत का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो नकली घोड़े पर बैठी दिख रही थीं.

Image embed

बीते दिनों, 'छावा' के प्रमोशन के सिलसिले में विकी ने कई इंटरव्यूज़ दिए. उन्होंने बताया था कि फिल्म के लिए उन्होंने हॉर्स राइडिंग सीखी. एक इंटरव्यू में विकी ने कहा था कि उनके घोड़े का नाम आज़ाद था. फाइनल सीक्वेंस शूट होने से पहले उन्होंने आज़ाद के साथ काफी वक्त बिताया. विकी ने इसी इंटरव्यू में कहा था कि शूट के वक्त उनका घोड़ा आज़ाद सबसे आगे था. उनके पीछे करीब 100 घोड़े और थे. उनकी इसी बात को लोग झूठा बता रहे हैं. कह रहे हैं कि BTS वीडियो ने विकी की पोल खोल दी.

मगर विकी के फैन्स लगातार उनका बचाव कर रहे हैं. उनका कहना है कि नकली घोड़े का इस्तेमाल फिल्म में क्लोज़-अप शॉट लेने के लिए किया गया है. विकी के एक फैन पेज ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा,

Image embed

# ‘छावा’ के इस वायरल वीडियो को सिनेमैटिक तरीके से समझते हैं

कुछ लोग विकी का पुराना वीडियो भी शेयर कर रहे हैं. जिसमें वो घोड़े की सवारी करते दिख रहे हैं. क्लोज़-अप शॉट की बात करें, तो किसी भी फिल्म में चेहरे के भाव को कैद करने के लिए कैमरे को एक्टर्स के चेहरे के करीब ले जाकर शूट किया जाता है. इन शॉट्स में प्रॉप्स का इस्तेमाल किया जाता है. सामने से चले आ रहे घोड़े या किसी भी जानवर के सामने खड़े होकर क्लोज़-अप शॉट लेना मुमकिन नहीं है. इससे एक्सीडेंट या किसी अनहोनी का अंदेशा रहता है. मगर लॉन्ग शॉट में असली घोड़े का ही इस्तेमाल किया जाता है. जैसा कि ‘छावा’ में भी किया गया है.  

ख़ैर, 'छावा' की कमाई की बात करें तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 519.8 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 620.3 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. कुछ दिनों पहले ये तेलुगु में भी रिलीज़ हुई थी. इतने कम समय में फिल्म के तेलुगु वर्जन ने 08 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई कर ली है.  

वीडियो: विकी कौशल की 'छावा' ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

Advertisement

Advertisement

()